ETV Bharat / technology

Samsung Galaxy S26 Plus के नए रेंडर्स लीक, जानें अब Edge मॉडल का क्या होगा

Samsung ने अपने Galaxy S26 सीरीज़ में बड़ा बदलाव किया है, जहां Edge को ड्रॉप करके अब Plus की वापसी तय मानी जा रही है.

This image is of the Galaxy S25 on the left and the Galaxy S25 Plus on the right.
यह इमेज में बाईं ओर Galaxy S25 और दाईं ओर Galaxy S25 Plus की है. (फोटो क्रेडिट: Samsung)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : November 11, 2025 at 2:13 PM IST

|

Updated : November 11, 2025 at 2:19 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: सैमसंग हर साल की शुरुआत में अपनी नई फ्लैगशिप फोन सीरीज को लॉन्च करता है. इस वक्त सैमसंग अपनी अगली फ्लैगशिप फोन सीरीज यानी Samsung Galaxy S26 Series को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे कंपनी जनवरी 2027 में लॉन्च कर सकती है. इस फोन सीरीज के लॉन्च से पहले इसके बारे में कई अफवाहें फैल रही है.

इस अपकमिंग फोन सीरीज के बारे में पहले जा रहा था कि कंपनी इस बार “Plus” मॉडल को पूरी तरह खत्म कर देगी, और उसकी जगह नया “Slim Edge Phone” लेकर आएगी. हालांकि, अब यह ख़बर उल्टी हो चुकी है. इस फोन के लेटेस्ट लीक और रेंडर्स के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है है कि अब सैमसंग Edge मॉडल को लॉन्च नहीं करेगी बल्कि Plus मॉडल के साथ ही नए फ्लैगशिप फोन सीरीज को लॉन्च करेगी.

लीक में नज़र आया नया डिज़ाइन

मोबाइल फोन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय लीक्स OnLeaks ने Android Headlines के ज़रिए S26 Plus के नए रेंडर्स शेयर किए हैं. रेंडर्स में फोन काफी हद तक पुराने फोन डिज़ाइन जैसा ही लग रहा है, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव कैमरा डिज़ाइन में देखने को मिल रहा है.

First Look at Galaxy S26 Plus
Galaxy S26 Plus के रेंडर्स हुए लीक (फोटो क्रेडिट: OnLeaks via Android Headlines)

इस पिक्चर के मुताबिक, अबकी बार कैमरा मॉड्यूल “फुल विड्थ” वाला नहीं होगा जैसा कि पहले Edge मॉडल में बताया गया था. यह डिज़ाइन कुछ वैसा ही है, जैसा S26 Ultra और S26 Pro के शुरुआती डिज़ाइनों में देखा गया था.

Samsung S26 सीरीज़ की अब तक की कहानी

समयअफवाह/लीकलेटेस्ट स्थिति
जुलाई 2025S26 Edge (super thin model) की तैयारीअब कैंसल
अगस्त 2025S26 Pro नाम से नया मिड-साइज फोनरिपोर्ट्स कहती हैं – स्क्रैप कर दिया गया
अक्टूबर 2025S26 Plus की वापसी की खबरअब पक्की लग रही है
नवंबर 2025New Renders लीक हुएOnLeaks द्वारा कन्फर्म

अब इस लेटेस्ट अपडेट को जानने के बाद लग रहा है कि सैमसंग अपने पुराने फॉर्मूला पर कायम रहना चाहती है. इसके मुताबिक, सैमसंग आने वाले वक्त में अपनी नई अपकमिंग फ्लैगशिप फोन सीरीज के साथ Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra को लॉन्च कर सकती है.

थिकनेस और बिल्ड क्वालिटी में नया क्या है?

Android Headlines की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S26 Plus की थिकनेस होगी 7.35mm, जो लगभग S25 Plus जितनी ही है. वहीं, इस अपकमिंग फोन सीरीज के बेस मॉडल यानी S26 की थिकनेस 7.24mm बताई जा रही है. इसका मतलब साफ है कि सैमसंग अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज में किसी भी अल्ट्रा स्लिम फोन को लॉन्च नहीं करेगा. इस बार सैमसंग फोन के स्लिम डिज़ाइन पर फोकस करने के बजाय सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और स्टेबल डिज़ाइन पर फोकस कर रहा है.

First Look at Galaxy S26 Plus
Galaxy S26 Plus के रेंडर्स में दिखा नया कलर ऑप्शन (फोटो क्रेडिट: OnLeaks via Android Headlines)

आपको बता दें कि साल 2025 में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस 25 सीरीज में सैमसंग ने S25 Edge नाम का एक नया मॉडल लॉन्च किया था, जो एक अल्ट्रा-स्लिम फोन था और उसकी मोटाई सिर्फ 5.8mm थी. सैमसंग के द्वारा अपने फ्लैगशिप फोन के लिए इस बदले हुए रवैये को देखकर ऐसा लग रहा है कि अब कंपनी थिन ट्रेंड को छोड़कर प्रैक्टिव अप्रोच पर काम कर रही है.

हालांकि, अगर आप Edge सीरीज़ के फैन हैं, तो एक छोटी सी उम्मीद अब भी बची है. नीदरलैंड की वेबसाइट Galaxy Club ने बताया है कि एक और “More Slim” कोडनेम वाला Edge मॉडल डेवलपमेंट में है. ऐसे में अभी तक इस बात की कोई पक्की जानकारी नहीं है कि नीदरलैंड की वेबसाइट से मिली जानकारी सैमसंग के अगले अल्ट्रा-थिन फोन के लिए है या फिर किसी और फोन के लिए.

Galaxy S26 Launch कब होगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S26 Series की लॉन्चिंग साल 2026 की शुरुआत में हो सकती है. पिछले कुछ सालों से सैमसंग हर साल जनवरी के महीने में अपनी नई फ्लैगशिप फोन सीरीज लॉन्च करती है. इसका मतलब है कि इन नए फ्लैगशिप फोन्स को लॉन्च होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं. आइए हम आपको Galaxy S26 Plus की संभावित डिटेल्स बताते हैं:

फीचरडिटेल्स
मॉडल का नामSamsung Galaxy S26 Plus
थिकनेस7.35mm
कैमरा डिज़ाइनछोटा कैमरा आइलैंड, 3 लेंस
Edge मॉडलअब कैंसल
Pro मॉडलस्क्रैप्ड
लॉन्च टाइमलाइनजनवरी 2026
लीक सोर्सAndroid Headlines के जरिए OnLeaks
डेवलपमेंट में नया Edge?“More Slim” कोडनेम वाला मॉडल रिपोर्ट में देखा गया
Last Updated : November 11, 2025 at 2:19 PM IST