Samsung Galaxy Z TriFold: सैमसंग का पहला ट्राई-फोल्ड फोन जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित लॉन्च डेट
Samsung अपने पहले tri-folding स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold को जल्द लॉन्च करने वाला है, क्योंकि उसके अमेरिकन मॉडल की फर्मवेयर टेस्टिंग शुरू हो गई है.


Published : November 17, 2025 at 6:32 PM IST
|Updated : November 17, 2025 at 8:34 PM IST
हैदराबाद: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में काफी तेजी से इनोवेशन हो रहा है. दुनियाभर की स्मार्टफोन कंपनियां नए-नए इनोवेशन्स के जरिए आसमान छू रही है. आजकल मुड़ने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन भी पुराने इनोवेशन की कैटेगिरी में आ चुके हैं, क्योंकि अब कंपनियों ने दो बार मुड़ने वाले यानी ट्राई फोल्डेबल फोन को लॉन्च करना शुरू कर दिया है. चीन की स्मार्टफोन कंपनी Huawei ने दुनिया का सबसे पहला ट्राई-फोल्डेबल स्मार्टफोन पिछले साल यानी सितंबर 2024 में ही लॉन्च किया था, जिसका नाम Huawei Mate XT Ultimate था.
उसके बाद इस साल यानी सितंबर 2025 ने हुआवे ने अपने पहले ट्राई-फोल्ड फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न यानी दूसरा ट्राई-फोल्ड फोन भी लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Huawei Mate XTs को भी लॉन्च कर दिया है. अब साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अपना पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिसकी चर्चा तो पिछले कई महीनों से चल रही है, लेकिन अब कंपनी अपने इस फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है. सैमसंग के पहले ट्राई-फोल्ड फोन Samsung Galaxy Z TriFold है.
The is is our first look at the upcoming Galaxy Z TriFold! 😎 pic.twitter.com/PkGb1utbxJ
— SamMobile - Samsung news! (@SamMobiles) October 28, 2025
Samsung Galaxy Z TriFold कब होगा लॉन्च
आपको बता दें कि पिछले कई सालों से Samsung Galaxy Z TriFold के डिज़ाइन, पेटेंट और कांसेप्ट को लेकर बातें चल रही थीं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि शायद जल्द ही कंपनी अपने पहले ट्राई-फोल्ड फोन को लॉन्च करने वाली है. नए रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग 5 दिसंबर 2025 को Samsung Galaxy Z TriFold लॉन्च कर सकती है. इस फोन को लेकर अभी तक की सबसे बड़ी बात है कि इस फोन को पहले दुनिया के कुछ चुनिंदा देशों में लॉन्च किया जा सकता है और उन्हीं में से एक देश का नाम अमेरिका है.
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस फोन को carrier-locked और unlocked दोनों वर्ज़न में लॉन्च किया जाएगा. ऐसा हो सकता है कि अमेरिका दुनिया का पहला मार्केट हो, जहां सैमसंग का पहला ट्राई-फोल्ड फोन बिकेगा. इसके अलावा इस फोन को लेकर सबसे बड़ा अपडेट यह है कि Unlocked US firmware (मॉडल SM-F968U1) की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है.
Here's your first look at the Samsung Galaxy Z TriFold.
— Trakin Tech English (@trakinenglish) October 28, 2025
Screen when folded: 6.5-inch
Screen when unfolded: 10-inch
It might be announced later this week.
Source: Chosun Media pic.twitter.com/EhT4i1hW2k
फर्मवेयर टेस्टिंग इतनी लेट क्यों?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी फोन को लॉन्च करने से पहले फर्मवेयर टेस्टिंग एक महत्वपूर्ण स्टेप होता है, क्योंकि इस टेस्टिंग के बिना कोई भी फोन मार्केट में लॉन्च नहीं किया जा सकता है. अब यहां थोड़ी टेंशन वाली बात यह है कि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन को कुछ ही हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन इसका फर्मवेयर टेस्ट अभी शुरू हुआ है, जिसे काफी लेट माना जा रहा है. इसके दो मतलब हो सकते हैं:
सैमसंग ने डेवलपमेंट प्रोसेस को बहुत तेज किया
या फिर कंपनी इस फोन को लेकर इतनी सीक्रेसी में थी कि आखिरी कोडिंग भी बाहर आने नहीं दी
लेकिन जो भी कारण हो, एक बात साफ़ है - अब इस फोन की यूएस रिलीज़ की तैयारियां फ़ाइनल स्टेज में हैं.
Galaxy Z TriFold कैसा होगा?
Samsung का यह फोन टेक की दुनिया में एक नई दिशा देने वाला है. यह एक साधारण फोल्डेबल नहीं है, यह ट्राई-फोल्ड डिवाइस है यानी दो बार फोल्ड होगा.
| स्थिति | साइज | किस काम में आएगा |
| फुली ओपन | 10 इंच | बड़ी स्क्रीन, मल्टी-टास्किंग, PC-type |
| फोल्डेड | 6.5 इंच कवर डिस्प्ले | इस फोन में दो हिंज होंगे, तीन अलग-अलग स्क्रीन पोजिशन्स होंगे. ऐसे फोन के हार्डवेयर और सॉफ्वेयर दोनों काफी कॉम्प्लैक्स होते हैं. |
पावरफुल प्रोसेसर
इतने कॉम्प्लैक्स फोल्ड्स और बड़े यूआई को स्मूदली चलाने के लिए सैमसंग इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन का हाई-एंड चिपसेट दे सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे पोर्टेबल पीसी एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया जा रहा है.

