ETV Bharat / technology

सैमसंग ने बढ़ाई सात गैलेक्सी फोन्स की कीमत, चेक करें नई प्राइस लिस्ट

सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी A, F और M सीरीज़ के सात स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं, बदलाव 4 जुलाई से लागू हो चुका है.

Samsung Galaxy price hike India July 2026
कंपनी ने अभी तक इस प्राइस रिवीजन को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन सैमसंग स्टोर की वेबसाइट पर कई फोन्स की बढ़ी हुई नई कीमत दिखाई दे रही है. (Image Credit: Samsung)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : July 8, 2026 at 6:24 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: सैमसंग ने भारत में अपनी सात गैलेक्सी स्मार्टफोन लाइनअप की कीमतों को बढ़ा दिया है. यह जानकारी एक्स पर एक पॉपुलर टिप्स्टर ने शेयर की है. सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी A, F, और M सीरीज के कुछ फोन्स की कीमत बढ़ाई है. एक्स पर लीक हुए इंटरनल डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स की बढ़ी हुई नई कीमत 4 जुलाई से लागू हो चुकी है.

हालांकि, सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर अपने इन स्मार्टफोन की प्राइस हाइक की जानकारी नहीं दी है, लेकिन सैमसंग इंडिया की वेबसाइट बढ़ी हुई नई कीमत नज़र आ रही हैं, जहां अलग-अलग वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है. हाल के महीनों में सैमसंग ने लगातार कई बार अपने फोन्स की कीमत बढ़ाई है, जिसका कारण मेमोरी चिप की बढ़ती कीमत को माना जा रहा है.

किन फोन्स की कीमत बढ़ी

  1. Samsung Galaxy A07 (4GB+64GB): 10,999 से बढ़कर 11,999 रुपये
  2. Samsung Galaxy A07 5G (4GB+128GB): 16,999 से बढ़कर 17,999 रुपये, (6GB+128GB): 18,999 से बढ़कर 19,999 रुपये
  3. Samsung Galaxy A06 5G (4GB+64GB): 13,999 से बढ़कर 14,999 रुपये, (4GB+128GB): 15,999 से बढ़कर 16,999 रुपये, (6GB+128GB): 17,999 से बढ़कर 18,999 रुपये
  4. Samsung Galaxy M07 और गैलेक्सी F07 (4GB+64GB): दोनों की कीमत 10,399 से बढ़कर 11,399 रुपये
  5. Samsung Galaxy A17 5G (6GB+128GB): 22,499 से बढ़कर 23,499 रुपये, (8GB+128GB): 24,499 से बढ़कर 25,499 रुपये, (8GB+256GB): 28,999 से बढ़कर 29,999 रुपये
  6. Samsung Galaxy F17 5G (4GB+128GB): 18,999 से बढ़कर 19,999 रुपये, (6GB+128GB): 20,999 से बढ़कर 21,999 रुपये, (8GB+128GB): 22,999 से बढ़कर 23,999 रुपये

ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं

गौरतलब है कि यह इस ख़बर को लिखे जाने के वक्त तक Galaxy A17 5G और F17 5G की लीक हुई नई कीमत सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर नज़र नहीं आ रही थी. सैमसंग ने अभी तक भारत में इस कथित प्राइस रिवीजन को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है, लेकिन वेबसाइट पर कई फोन्स की बढ़ी हुई नई कीमत दिखाई दे रही है.

सैमसंग के अलावा हाल ही में Realme, Vivo समेत कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने-अपने फोन्स की कीमत को बढ़ाया है. नथिंग के सीईओ भी कई बार बोल चुके हैं, लेकिन दुनियाभर में एआई डेटा सेंटर्स की बढ़ती मांग की वजह से मेमोरी की काफी ज्यादा कमी होने लगी है और इसलिए मेमोरी चिप की कीमत काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसका असर अब स्मार्टफोन्स और अन्य मेमोरी वाले टेक प्रॉडक्ट्स पर पड़ना शुरू हो गया है.

एप्पल ने भी अपने मैकबुक, आईपैड आदि की कीमत को बढ़ाने का ऐलान कुछ ही दिन पहले किया था और ऐसी भी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ महीनों में आईफोन्स की कीमत भी बढ़ने वाली है.

ये भी पढ़ें: