ETV Bharat / technology

AI दौर में Samsung का बड़ा कदम, Galaxy यूजर्स को मिलेगा सैटेलाइट कनेक्टिविटी

Samsung ने Galaxy स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कम्युनिकेशन का विस्तार किया है, जिससे नेटवर्क न होने पर भी इमरजेंसी मैसेज और डेटा संभव होगा.

Now, even in the absence of network, users will be able to send emergency messages and data through satellite from Galaxy smartphones.
अब नेटवर्क न होने पर भी Galaxy स्मार्टफोन से सैटेलाइट के जरिए इमरजेंसी मैसेज और डेटा भेज सकेंगे यूजर्स. (Samsung)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : February 27, 2026 at 5:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स ने अपनी चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर का विस्तार करने का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया है कि यह फीचर अब आने वाले Galaxy S26 सीरीज समेत कई प्रीमियम और मिड-रेंज मॉडलों में उपलब्ध होगी.

सैमसंग के आधिकारिक ब्लॉग के अनुसार इसके लिए सैमसंग ने उत्तरी अमेरिका, यूरोप और जापान के बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ पार्टनरशिप की है. सैमसंग का कहना है कि आज के दौर में जब एआई तेजी से हमारी डेली-लाइफ का हिस्सा बन रहा है, तब मजबूत और भरोसेमंद कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा जरूरी हो गई है.

आम लोग कई बार ऐसी जगहों पर फंस जाते हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता. ऐसे हालात में सैटेलाइट कम्युनिकेशन बेहद काम आता है. यह टेक्नोलॉजी इमरजेंसी मैसेज, टेक्स्ट और जरूरी डेटा भेजने में मदद करती है.

गैलेक्सी फोन्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी

कंपनी के मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस के प्रेसिडेंट वॉन-जून चोई ने कहा कि सैमसंग वायरलेस टेक्नोलॉजी में लंबे समय से काम कर रहा है और वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है. उनका कहना है कि मुश्किल वक्त में यूज़र्स को कम्यूनिकेशन की सुविधा मिलती रहे. यह कंपनी की प्राथमिकता है.

अमेरिका में सैमसंग ने T-Mobile के साथ मिलकर सैटेलाइट बेस्ड टेक्स्ट और डेटा सर्विस शुरू की है, जिसमें Starlink की तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है. इसके अलावा Verizon भी चुनिंदा गैलेक्सी फ्लैगशिप मॉडल्स में इमरजेंसी सैटेलाइट सर्विस दे रहा है. कंपनी AT&T के साथ भी काम कर रही है.

यूरोप में Virgin Media O2 के साथ साझेदारी की गई है, जबकि स्पेन में MasOrange के साथ ट्रायल शुरू होने वाले हैं. इसके अलावा Vodafone के साथ भी सहयोग जारी है. जापान में KDDI के जरिए 2025 से Galaxy S22 और उसके बाद के मॉडल्स में सैटेलाइट टेक्स्ट, डेटा और भूकंप-तूफान अलर्ट सिस्टम मिल रहा है. 2026 में SoftBank और NTT Docomo के साथ मिलकर यह सुविधा अन्य मॉडल्स में दी जाएगी.

सैमसंग Rakuten Mobile के साथ भी काम कर रहा है. कंपनी का कहना है कि यह विस्तार स्टेपवाइज़ड तरीके से होगा और अलग-अलग देशों के नियमों के अनुसार सर्विस शुरू की जाएगी. आने वाले समय में ज्यादा गैलेक्सी यूजर्स को इमरजेंसी के साथ-साथ सैटेलाइट मैसेजिंग और डेटा की सुविधा मिलेगी.