Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी से लैस, कीमत ₹27,999 से शुरू
Redmi Note 17 5G में 8,000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और 120Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.


Published : August 6, 2026 at 1:44 PM IST
हैदराबाद: शाओमी की सब-ब्रांड रेडमी ने गुरुवार यानी आज ही भारत में अपना एक नया मिडरेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Redmi Note 17 5G है. यह Note 17 सीरीज का पहला फोन है, जिसे इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है. इसे चीन में डेब्यू होने के कुछ हफ्तों के बाद भारत मे लॉन्च किया गया है.
भारतीय वेरिएंट में भी वही फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं, जो चाइनीज़ वेरिएंट में थे. भारत में इस फोन को अमेज़न और शाओमी इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बेचा जाएगा.
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Redmi Note 17 5G एक ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है, जो Android 16 पर आधारित लेटेस्ट HyperOS 3 के साथ आता है. कंपनी ने इस फोन में चार साल तक ओएस अपडेट्स और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है.
इस फोन में 6.9 इंच फुल-एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है. इसमें HydroTouch 2.0 टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे गीली या नम उंगलियों से भी टच रिस्पॉन्स बेहतर रहता है.
Enter a new era of power with the #REDMINote17, the true #mAhsterOfStrength.
— Redmi India (@RedmiIndia) August 6, 2026
✅Massive 8000mAh Battery
✅120Hz TrueColour AMOLED
✅Efficient Snapdragon® 4 Gen 4
Experience the #mAhsterEdition starting at ₹24,999*. Sale starts on 12th August.
Know More: https://t.co/vY1gVgO5QY pic.twitter.com/o3c61Tufe8
इस फोन में प्रोसेसर के लिए ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है. इसके साथ 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. इस फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया गया है और यह IP65 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षा भी प्रदान करता है.
इस फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है.
इस फोन की सबसे खास बातों में से एक इसकी बैटरी है, जो 8000mAh की है. इस बैटरी के साथ 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर करीब 2.5 दिन तक चल सकती है.
कीमत और उपलब्धता
- Redmi Note 17 5G का पहला वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गई है.
- इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 30,999 रुपये है.
- इस फोन पर कई लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए गए हैं. अगर आप SBI, Axis Bank और Kotak क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करेंगे तो आपको 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.
- इस फोन को भारत में 12 अगस्त से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा और इसे यूज़र्स Arctic Blue, Dark Night और Starlight Purple समेत कुल तीन कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं.
हालांकि, हमारे हिसाब से इस फोन का बेस वेरिएंट 27,999 रुपये में मिलता है, जिसमें आपको 6GB LPDDR4x और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. इसका मतलब है कि दुनियाभर में चल रही स्टोरेज क्राइसिस की वजह से कंपनी ने फोन की कीमत बढ़ाई और रैम एंड स्टोरेज की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों कम कर दी. लेकिन इसके अलावा भी फोन का चिपसेट साधारण है, जो कि 4nm पर बना Snapdragon 4 Gen 4 है. इस चिपसेट पर बहुत ज्यादा काम एक साथ करना काफी मुश्किल है. धूल और पानी से फोन को बचाने के लिए IP65 दिया गया है, यानी इस मामले में भी कटौती की गई है.
बैक कैमरा सेटअप भी साधारण है और सेल्फी के लिए तो मात्र 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, यानी कंपनी ने यहां पर भी कटिंग की है. डिस्प्ले 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, लेकिन शायद पीक ब्राइटनेस कीमत के हिसाब से थोड़ी कम है, जो कि 1800 निट्स है. ऐसे में हम इतना तो जरूर कह सकते हैं कि स्टोरेज की किल्लत की वजह से यूज़र्स को फोन खरीदने के लिए न सिर्फ ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, बल्कि रैम एंड स्टोरेज की क्वालिटी और क्वांटिटी के साथ-साथ अन्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ भी समझौता करना पड़ रहा है. ऐसा सिर्फ शाओमी के फोन्स में ही नहीं, ज्यादातर कंपनियों के नए फोन्स में ऐसा ही पैटर्न देखने को मिल रहा है.

