ETV Bharat / technology

Redmi 17 5G भारत में लॉन्च, 7900mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Redmi 17 5G में 7900mAh की बड़ी बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर काफी लंबा बैकअप दे सकती है.

The company has launched the Redmi 17 5G in three colors.
Redmi 17 5G को कंपनी ने तीन कलर्स में लॉन्च किया है. (Image Credit: Xiaomi)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : September 3, 2026 at 2:04 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: शाओमी ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Redmi 17 5G है. यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, एक बार फोन फुल चार्ज करने के बाद लंबे समय तक इस्तेमाल करना होता है. कंपनी ने इस फोन में एक बड़ी बैटरी के साथ बड़ी और फास्ट 5G नेटवर्क भी दिया है.

आजकल फोन की कीमत को लेकर काफी चर्चाएं होती हैं, क्योंकि लगभग सभी कंपनियों ने दुनियाभर में चल रह मेमोरी क्राइसिस की वजह से अपने-अपने फोन्स की कीमत बढ़ा दी है और नए फोन्स को भी महंगी कीमत पर लॉन्च कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि शाओमी ने इस फोन की कितनी कीमत में लॉन्च किया है और इसमें क्या-क्या स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को शामिल किया है.

डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा

Redmi 17 5G में कंपनी ने 6.9 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन लगी है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 और रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है. इसकी ब्राइटनेस सामान्य में 675 nits और हाई ब्राइटनेस मोड में 825 nits तक पहुंच जाती है. कंपनी का कहना है कि धूप में भी फोन की स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है. इसका स्क्रीन को TÜV Rheinland का सर्टिफिकेट मिला है जिससे नीली रोशनी कम लगती है, फ्लिकर नहीं होता और आंखों को आराम मिलता है.

यह भी पढ़ें: Explainer: LCD से LTPO तक स्मार्टफोन डिस्प्ले का विकास, जानें आपके फोन की स्क्रीन कैसे काम करती है?

फोन गोरिल्ला ग्लास 7i से सुरक्षित है और IP64 रेटिंग वाली है. पानी की बूंदें या धूल से बचाव रहता है. वेट टच टेक्नोलॉजी की वजह से गीली या तेल लगी उंगलियों से भी टच आसानी से काम करता है. कलर ऑप्शन में काला, नीला और ऑरेंज वेगन लेदर फिनिश उपलब्ध है. पीछे की तरफ कस्टमाइजेबल डायनेमिक RGB लाइट भी है. यह नोटिफिकेशन, चार्जिंग स्टेटस और कैमरा अलर्ट दिखाती है.

इस फोन में 4nm वाली Snapdragon 4 Gen 5 चिप लगी है, जो 2.4GHz तक स्पीड देती है. RAM LPDDR4X और स्टोरेज UFS 2.2 वाली है. 6GB RAM और 256GB स्टोरेज तक के वेरिएंट मिलते हैं. इसमें 2TB तक का माइक्रो एसडी कार्ड लगाया जा सकता है. यह फोन Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है. इसके पिछले हिस्से पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है. इस फोन के अगले हिस्से पर 8MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है. अगले और पिछले दोनों कैमरों से 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Explainer: फोन-लैपटॉप में रैम एंड स्टोरेज क्या-क्या करते हैं? बेहद आसान भाषा में समझें पूरी डिटेल

बैटरी और अन्य फीचर्स

इस फोन की सबसे खास बातों में से एक इसकी बैटरी है. कंपनी ने इसमें 7,900mAh की एक बहुत बड़ी बैटरी दी है. कंपनी का दावा है कि इस फोन में म्यूज़िक सुनने पर 109 घंटे, वीडियो देखने पर 28 घंटे, कॉल करने पर 53 घंटे और वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर 10 घंटे का बैकअप मिलता है. इस बैटरी के साथ कंपनी ने 45W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है यानी इस फोन से आप दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं.

इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनमें 300% वॉल्यूम बूस्ट फीचर मिलता है. इसके साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है, जिसकी मदद से आप इस फोन में वायर्ड वाले पुराने ईयरफोन्स को भी आसानी से यूज़ कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Explainer: स्मार्टफोन बैटरी रिवॉल्यूशन, आजकल क्यों हर फोन में 6000mAh से 10,000mAh बैटरी मिलने लगी है?

कीमत और कहां से खरीदें

इस फोन का बेस मॉडल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 23,999 रुपये है.

इसका दूसरा वेरिेंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है.

इस फोन की बिक्री 10 सितंबर से अमेज़न इंडिया, शाओमी की वेबसाइट और लोकल रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:

  1. Vivo T5 भारत में लॉन्च, अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन, 144Hz डिस्प्ले और 7050mAh बैटरी से लैस
  2. Philips का 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स