Realme के कई फोन्स फिर से हुए महंगे, खरीदने से पहले जानें नई कीमत
Realme ने भारत में Realme 16 Pro, Realme 16 और Realme C83 5G की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है.


Published : July 6, 2026 at 4:17 PM IST
हैदराबाद: रियलमी ने भारत में अपने कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में एक बार फिर बदलाव किया है. कंपनी ने पिछले हफ्ते ही Realme 16 Pro+ और Realme 16 की कीमत बढ़ाई थी और अब कंपनी ने अपने कई अन्य स्मार्टफोन्स की कीमत भी बढ़ा दी है. Realme 16 की कीमत में तो लगातार दूसरी बार इज़ाफा हुआ है.
Realme 16 Pro को इस साल जनवरी में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया था. उसके बाद से इस फोन की कीमत में कई बार बदलाव हुए. पहले इस फोन की शुरुआती कीमत को बढ़ाकर 39,999 रुपये किया गया था और फिर 2,000 घटाया गया, जिसके बाद फोन की कीमत 37,999 रुपये हो गई थी, लेकिन अब कंपनी ने एक बार फिर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है और अब फोन की कीमत 40,999 रुपये हो गई है. इस तरह से इस फोन की कीमत लॉन्च के वक्त यानी पिछले 6 महीनों में 9,000 रुपये बढ़ चुकी है. इस कीमत में आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा.
Realme 16 और 16 Pro की कीमत बढ़ी
Realme 16 Pro में वाइब्रेंट डिस्प्ले, ऑल-डे बैटरी लाइफ, तेज़ स्पीकर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन इस कीमत पर इसका चिपसेट पावर यूज़र्स के लिए उतना दमदार नहीं लगता, जितना इस सेगमेंट में मौजूद दूसरे विकल्प ऑफर करते हैं. इसका मतलब है कि फोन की कीमत तो बढ़ गई है, लेकिन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स वैसे ही है. ऐसे में आप इस कीमत में Nothing Phone (4a) या टेलीफोटो कैमरा वाले Motorola Edge 70 Pro जैसे विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं.
Price hike alert 🚨
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) July 6, 2026
realme increases the price of 16 series by up to ₹3K again within 10 days!
16 Pro (MTK 7300):
8/128GB: ₹37,999 → ₹40,999
8/256GB: ₹40,999 → ₹43,999
12/256GB: ₹43,999 → ₹46,999
16 5G (MTK 6400):
8/128GB: ₹34,999 → ₹35,999
8/256GB: ₹37,999 →… pic.twitter.com/7rhbLwNTX9
Realme 16 की बात करें तो सिर्फ छह दिन पहले 1,000 रुपये महंगा होने के बाद इसकी कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. यानी पहली बार कीमत बढ़ने पर फोन की कीमत 34,999 रुपये हुई और दूसरी बार बढ़ी तो कीमत 35,999 रुपये हो गई. यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तक के तीन वेरिएंट्स में आता है और तीनों वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. Realme 16 का कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, यूनीक सेल्फी मिरर लुक और 7,000mAh की बड़ी बैटरी इसे एक बैलेंस्ड मिड-रेंज फोन बनाते हैं.
Realme C83 5G भी हुआ महंगा
Realme C83 5G को इस साल मार्च में ही बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया था, जो अब महंगा हो चुका है. लॉन्च के वक्त इस फोन की कीमत 13,499 रुपये छी, जो 3,000 बढ़कर 16,499 रुपये हो चुकी थी, लेकिन अब इस फोन की कीमत में एक बार फिर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब फोन 17,499 रुपये में बिक रहा है. इस कीमत में आपको Realme C83 5G का बेस वेरिएंट मिलेगा, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है. इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्मूथ सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है.

