Poco M8 5G भारत में लॉन्च, जानें इसकी Wet Touch 2.0 टेक्नोलॉजी की खासियत
Poco M8 5G भारत में 13 जनवरी, 2025 को Flipkart पर 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.

Published : January 8, 2026 at 2:01 PM IST
|Updated : January 8, 2026 at 3:22 PM IST
हैदराबाद: पोको ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Poco M8 5G है, इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, 120Hz कर्व्ड डिस्प्ले, 50MP डुअल कैमरा सेटअप, 5520mAh बैटरी और IP65 + IP66 रेटिंग्स दी है, जो फोन धूल और पानी की बूंदों से बचाने में मदद करती हैं. आइए हम आपको इस नए पोको स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं.
Poco M8 5G Specifications, Features
इस फोन में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो Full HD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 100% DCI-P3 colour gamut और Wet Touch 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इस टेक्नोलॉजी के जरिए यूज़र्स इस फोन को गीले हाथों से भी इस्तेमाल कर पाएंगे.
POCO M8 5G | #DesignedToSlay ⚔️ ft. EPR & Gopika
— POCO India (@IndiaPOCO) January 8, 2026
7.35mm slim. 178g light.
Curved AMOLED. Snapdragon 6 Gen 3.
IP66 + MIL-STD-810H tough.
🚀 Sale: 13 Jan | 12 PM
💰 ₹15,999 (12-hr launch price)*#POCOM85G #DesignedToSlay pic.twitter.com/svR6uyBvzy
इस फोन में 4nm Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 8GB तक के LPDDR4X RAM और 256GB तक के UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. पोको का यह फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर रन करता है, जिसके साथ 4 साल तक का ओएस अपग्रेड्स और 6 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया गया है.
Poco M8 5G के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 50MP और दूसरा कैमरा 2MP के साथ आता है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 20MP का एक फ्रंट कैमरा दिया है.
इस फोन में 5,520 mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसके अलावा इस फोन के साथ 18W का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. यह फोन IP65 और IP66 सर्टिफिकेशन सपोर्ट भी करता है, जिससे फोन धूल और पसीने जैसे पानी के बूंदों से सुरक्षित रहता है. इस फोन की थिकनेस यानी मोटाई 7.35mm और वज़न 178 ग्राम है.
POCO M8 5G | #DesignedToSlay
— POCO India (@IndiaPOCO) January 8, 2026
7.35mm slim | 178g light
6.77” curved 3D display | 3200 nits
Snapdragon 6 Gen 3
5520mAh EV-grade Si-C battery
Starting at ₹15,999*
⏱️ 12-hr Special launch price#POCOM85G pic.twitter.com/31qCVklZTE
| Poco M8 5G: स्पेसिफिकेशन्स | |
|---|---|
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 |
| ओएस और अपडेट्स | 4 years का OS अपग्रेड्स, 6 years का सिक्योरिटी अपडेट्स |
| डिस्प्ले | 6.77-inch 3D Curved Full HD+ Display - 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | 4nm Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 |
| रैम | 8GB LPDDR4x तक |
| स्टोरेज | 256GB UFS 2.2 तक |
| इनग्रेस प्रोटेक्शन | IP65 + IP66 डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंट |
| बैक कैमरा | 50MP + 2MP |
| फ्रंट कैमरा | 20MP |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 4K resolution तक |
| सिक्योरिटी | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
| बैटरी | 5,520 mAh |
| चार्जिंग | 45W वायर्ड चार्जिंग, 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग |
| वज़न | 178 ग्राम |
फोन की कीमत और ऑफर्स
Poco M8 5G की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 6GB RAM + 128GB storage की सुविधा मिलती है. इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 128GB storage के साथ आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है. इस फोन का तीसरा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB storage के साथ आता है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है.
पोको के इस नए फोन की भारत में बिक्री 13 जनवरी 2026 से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. इस फोन को कार्बन ब्लैक, ग्लेशियल ब्लू और फ्रॉस्ट सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. सेल के पहले 12 घंटे के दौरान यूज़र्स को 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा. इसके अलावा यूज़र्स को 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. इस तरह से यूज़र्स के पास इस फोन को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका है.

