Poco F9 Pro and F9 Ultra ग्लोबली लॉन्च, 200MP कैमरा, फ्लैगशिप चिप और बड़ी बैटरी से लैस
पोको ने ग्लोबली ने अपने दो फ्लैगशिप फोन्स लॉन्च किए हैं. आइए हम आपको इन फोन्स के फीचर्स की जानकारी देते हैं.


Published : September 1, 2026 at 7:23 PM IST
हैदराबाद: शाओमी की सब-ब्रांड कंपनी पोको ने आज अपने दो नए पावरफुल और फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. हम इन्हें फ्लैगशिप फोन्स इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि कंपनी ने इनमें फ्लैगशिप चिप्स और फीचर्स दिए हैं, जिनकी मदद से इस फोन की परफॉर्मेंस हाई क्वालिटी वाली होने का दावा किया जा रहा है. इन दोनों फोन्स के नाम Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra है.
दोनों फोन्स के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: इन दोनों फोन्स में HyperRGB AMOLED डिस्प्ले लगा है, जिसकी रिफ्रेश रेट 185Hz तक जाती है. इसकी पीक ब्राइटनेस भी 4,500 निट्स की है. F9 Pro में 6.6 इंच का डिस्प्ले जबकि F9 Ultra में थोड़ा बड़ा 6.9 इंच का पैनल मिलता है. इन दोनों मॉडल्स की स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है.
प्रोसेसर और मेमोरी: F9 Ultra में पूरा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है. इसमें 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज का ऑप्शन है. F9 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V Series चिप है, यानी इसका GPU अल्ट्रा मॉडल की तुलना में थोड़ा कम पावरफुल है. इनमें 12GB तक और स्टोरेज 512GB तक मिलेगा. दोनों पर Xiaomi का HyperOS 3 चल रहा है जो Android 16 पर आधारित है. कंपनी ने चार साल के अपडेट का वादा किया है.
Ready for workdays, game nights, and weekends out. 🏃♀️#POCOF9Pro combines Ultra-level performance with a 6330mAh battery and 200MP main camera.#POCOF9Series #UltraPowerUnbound #POCOLaunch pic.twitter.com/L17s9GcgzF
— POCO (@POCOGlobal) September 1, 2026
कैमरा सेटअप: इन दोनों फोन्स का मेन कैमरा 200MP का है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. F9 Ultra में 50MP का 5x पेरिस्कोप जूम मिला है यानी इसमें बेहतर टेलीफोटो लेंस दिए गए हैं. इसके अलावा इसका तीसरा बैक कैमरा 50MP के अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ आता है. F9 Pro की बात करें तो इसमें 2.5x टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड है यानी इस मॉडल में 200MP मेन कैमरा समेत दो कैमरे दिए गए हैं. इनके अलावा इन दोनों फोन्स के अगले हिस्से पर कंपनी ने 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है.
बैटरी और चार्जिंग: F9 Ultra में बहुत बड़ी 8050mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है. वहीं, F9 Pro में 6330mAh की बैटरी दी गई है. दोनों 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ आते हैं, जबकि वायरलेस चार्जिंग 50W की है. इसमें रिवर्स वायरलेस भी है. ये दोनों फोन IP68 रेटेड हैं यानी धूल और पानी से अच्छी सुरक्षा मिलेगी.
अन्य फीचर्स: इन दोनों फोन्स में ऑडियो के लिए Bose की ट्यूनिंग है यानी स्पीकर और साउंड क्वालिटी दमदार हो सकती है. F9 Ultra में पीछे अलग से सबवूफर भी लगा है. F9 Pro को ब्लैक, व्हाइट और ऑरोरा ग्रीन और F9 Ultra ब्लैक और डार्क चेरी में लॉन्च किया गया है.
कीमत: ग्लोबल कीमत F9 Pro की 12GB+256GB वाले वर्जन की 699 डॉलर से शुरू होती है, लेकिन अर्ली बर्ड में इसे 649 डॉलर में खरीद सकते हैं. F9 Ultra की कीमत 799 डॉलर से शुरू होती है, जिसमें 12GB+256GB स्टोरेज मिलता है.
| फीचर | Poco F9 Pro | Poco F9 Ultra |
| डिस्प्ले | 6.59" 185Hz AMOLED | 6.9" 185Hz Ultra-bright AMOLED |
| मेन कैमरा | 200MP | 200MP |
| टेलीफोटो | 50MP (2.5x) | 50MP 5x Periscope |
| अल्ट्रा-वाइड | 8MP | 50MP |
| फ्रंट कैमरा | 32MP | 32MP |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite Gen 5 V Series + VisionBoost D8 | Snapdragon 8 Elite Gen 5 + VisionBoost D8 |
| बैटरी | 6330mAh | 8050mAh |
| चार्जिंग | 100W Wired + 50W Wireless27W / 22.5W Reverse | 100W Wired + 50W Wireless27W / 22.5W Reverse |
| ऑडियो | Sound by Bose | Sound by Bose (2.1-channel + Subwoofer) |
| अन्य | eSIM, Full-panel luminous design | eSIM, AnTuTu स्कोर - 41.6 लाख |
#POCOF9Ultra. Six reasons to fall in love. 💗
— POCO (@POCOGlobal) September 1, 2026
Performance. Display. Battery. Sound. Camera. Value.#POCOF9Series #UltraPowerUnbound #POCOLaunch pic.twitter.com/EKsgp4KOeG
भारत में लॉन्च का क्या स्टेटस है
भारत में अभी तक इन दोनों में से किसी भी फोन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. कई रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक पोको अपनी F सीरीज को भारत में लॉन्च नहीं कर रहा है. पोको ने पिछले साल Poco F8 प्रो और अल्ट्रा को भी ग्लोबली लॉन्च किया था, लेकिन भारत में लॉन्च नहीं किया था.
इस लाइनअप का भारत में आखिरी फोन Poco F7 था. कंपनी भारत में X, M और C सीरीज पर ज्यादा फोकस कर रही है. कई टेक वेबसाइट्स और टिप्स्टर के मुताबिक ये फोन भारत के लिए सर्टिफाइड भी नहीं दिख रहे हैं. इसके अलावा अभी तक ऐसी कोई मजबूत रिपॉर्ट सामने नहीं है, जिसे पता चल सके कि ये फोन्स भारत में भी लॉन्च होने वाले हैं.

