Philips का 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
फिलिप्स ने भारत में S7221 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 120Hz डिस्प्ले, 64MP कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है.


Published : September 2, 2026 at 2:03 PM IST
हैदराबाद: फिलिप्स कंपनी ने भारत में अपना एक 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस फोन का नाम Philips S7221 5G है. यह फोन उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो सस्ती कीमत में 5G कनेक्टिविटी और एक अच्छी बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और वो भी आजकल के दौर में, जब तमाम कंपनियां अपने फोन्स की कीमत को बढ़ाती जा रही हैं.
फिलिप्स कई सालों से घरेलू इलेक्ट्रोनिक्स प्रोडक्स बनाता और बेचता आ रहा है और अब कंपनी ने 5G स्मार्टफोन की इंडस्ट्री में कदम रखा है. हालांकि, फिलिप्स ने फीचर फोन्स पहले भी लॉन्च किए हैं, लेकिन यह भारत में उनका पहला स्मार्टफोन है. आइए हम आपको फिलिप्स के इस नए 5G स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं.
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 6.67 इंच का HD LCD डिस्प्ले लगा है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने में स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है. इसके प्रोसेसर के लिए Spreadtrum T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर फिट किया गया है. इसके साथ 6GB या 8GB LPDDR4 RAM और 128GB स्टोरेज की सुविधा दी गई है. यह फोन Android 16 पर बेस्ड ओएस पर चलता है.
इसके पिछले हिस्से पर 64MP का बैक कैमरा सेटअप समेत एक फ्लैश भी दिया गया है. फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन में एआई सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. फोन में साउंड क्वालिटी को शानदार बनाने के लिए फिलिप्स ने ड्यूल स्टीरियो स्पीकर फिट किया है, जिनमें Ultra Max मोड से आवाज और तेज हो सकती है.
Phillips S7221 5G launched in 🇮🇳
— Ravi Kiran - Tech Influencer (@Ravikrn36) September 2, 2026
. 6GB+128GB - 20,499/-
. 8GB+128GB - 22,499/-
3000/- inst disc on HSBC Taj Card
. 6.67" 120Hz HD+LCDSmooth Display
. Unisoc T8200 5G
. 64MP AI Rear 📸
. 16MP🤳
. 5700mah🔋25W⚡
. Dual Stereo Ultra Max 🔊
. IP64 Dust & Splash resistance
.… pic.twitter.com/aqfqYaYF46
इस फोन में 5700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिनभर का काम आसानी से कर देती है. इसकी बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जिससे आप चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर दोनों कर सकते हैं. फोन ड्यूल नैनो सिम स्लॉट के साथ 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ है.
इसमें Wi-Fi, Bluetooth, GPS जैसे कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं. फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन IP64 रेटिंग के साथ आता, जिससे फोन पानी की बूंदों और धूल के कणों से सुरक्षित रहता है.
वेरिएंट्स और कीमत
- इस फोन का पहला वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 20,499 रुपये है.
- इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 22,499 रुपये है.
- यह फोन अमेजन पर ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है.
- इस फोन के साथ बॉक्स में चार्जर, स्क्रीन प्रोटेक्टर और फोन कवर भी मिलता है.
- फोन खरीदने से पहले आप बैंक ऑफर्स जरूर चेक करें, क्योंकि ऐसा हो सकता है कि कुछ ऑफर्स के साथ फोन और भी सस्ता हो जाए.

