ETV Bharat / technology

Oppo Reno 15 5G सीरीज़ भारत में हुई लॉन्च, जानें क्या है कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने अपनी Oppo Reno 15 5G सीरीज़ को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में चार मॉडल शामिल किए गए हैं.

Oppo Reno 15 5G Series
Oppo Reno 15 5G सीरीज़ हुई लॉन्च (फोटो - Oppo India)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : January 8, 2026 at 3:05 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपनी Oppo Reno 15 5G सीरीज़ को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज को 2024 की Reno 14 सीरीज़ के सक्सेसर के तौर पर उतारा गया है, और इसमें चार मॉडल शामिल किए गए हैं, जिनमें Oppo Reno 15, Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini, और Reno 15C शामिल हैं.

जहां इसके, पहले दो मॉडल पिछली जेनरेशन के फीचर्स पर बने हुए हैं, वहीं Reno 15 Pro Mini 5G एक नया मॉडल है, जिसे भारत में पहली बार पेश किया गया है. Oppo Reno 15 सीरीज़ 5G Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है.

Oppo Reno 15 सीरीज की कीमत
कीमत की बात करें तो, Oppo Reno 15 5G की भारत में कीमत 8GB + 256GB वेरिएंट वाले बेस वेरिएंट के लिए 45,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं इसके 12GB + 256GB और 12GB + 512GB मॉडल की कीमत क्रमशः 48,999 रुपये और 53,999 रुपये है.

इसके अलावा, Oppo Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G की कीमतें क्रमशः 67,999 रुपये और 59,999 रुपये से शुरू होती हैं. जानकारी के अनुसार, ये स्मार्टफोन 13 फरवरी से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे. नई Oppo Reno 15 5G सीरीज को Flipkart, Amazon और Oppo India ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है.

Oppo Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini 5G के फीचर्स
नए Oppo Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini डुअल-सिम (नैनो + नैनो) सेटअप के साथ आते हैं, और Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं. Reno 15 Pro मॉडल में 6.78-इंच की फुल-HD+ (1,272 x 2,772 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन मिलती है.

इसमें 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है. वहीं Reno 15 Pro Mini 5G में छोटी 6.32-इंच की 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल) LTPS AMOLED स्क्रीन लगाई गई है, जिसमें समान रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस लेवल मिलता है, और ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 का प्रोटेक्शन दिया गया है.

प्रोसेसर की बात करें तो, दोनों Oppo Reno 15 Pro 5G मॉडल में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट और Mali-G720 MC7 GPU से पावर लेते हैं, जिसमें 12GB रैम और 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है.

Oppo Reno 15 सीरीज का कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप की बात करें तो, Oppo Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और PDAF के साथ 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 116-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और OIS और 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50-मेगापिक्सल का Samsung JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है.

वहीं फ्रंट कैमरा की बात करें तो, इन हैंडसेट में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. जानकारी के अनुसार Oppo Reno 15 Pro मॉडल के सभी कैमरे 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग तक सपोर्ट करते हैं. Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G में कनेक्टिविटी ऑप्शन में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है.

इन स्मार्टफोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और हैप्टिक्स के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर लगाई गई है. इसके अलावा, इनमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग भी दी गई है.

बैटरी की बात करें तो Oppo Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G में क्रमशः 6,500mAh और 6,200mAh की बैटरी मिलती है. दोनों मॉडल 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा, Pro वेरिएंट 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.

Oppo Reno 15 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 15 5G की बात करें तो यह फोन भी डुअल-सिम (नैनो + नैनो) सेटअप के साथ आता है, और यह उसी सॉफ्टवेयर पर चलता है, जिस पर Reno 15 Pro मॉडल चलते हैं और इसमें कनेक्टिविटी के ऑप्शन और IP रेटिंग भी वही हैं. इसमें 6.59-इंच का (1,256 x 2,760 पिक्सल) LTPS AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है.

प्रोसेसर की पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है.

इसके अलावा, रियर में 50-मेगापिक्सल का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है. फ्रंट कैमरा के तौर पर इसमें वही फ्रंट-फेसिंग कैमरा है जो Reno 15 Pro मॉडल में मिलता है. Oppo Reno 15 5G में 6,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.