OPPO Find X9 और Find X9 Pro भारत में हुए लॉन्च, 200MP कैमरा समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स
ओप्पो ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. आइए हम आपको इस फोन की डिटेल्स बताते हैं.


Published : November 18, 2025 at 12:54 PM IST
हैदराबाद: ओप्पो ने भारत में अपनी एक नई फ्लैगशिप फोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसका इंतजार पिछले काफी महीनों से किया जा रहा था. ओप्पो की इस नई फोन सीरीज का नाम OPPO Find X9 Series है. इस सीरीज में कंपनी ने दो नए फोन्स को लॉन्च किया है, जिनके नाम OPPO Find X9 और Find X9 Pro है. आइए हम आपको ओप्पो के इन दोनों नए फोन्स के बारे में बताते हैं, लेकिन उससे पहले दोनों फोन्स के सभी वेरिएंट्स की कीमत पर गौर करते हैं.
Oppo Find X9 की कीमत
- Oppo Find X9 (12GB + 256GB): Rs. 74,999
- Oppo Find X9 (16GB + 512GB): Rs. 84,999
- कलर्स: Space Black, Titanium Grey, Velvet Red, White
The wait is over.
— OPPO India (@OPPOIndia) November 18, 2025
Your First Hasselblad Camera phone is finally here!#OPPOFindX9Series starts at ₹74,999 for the Find X9 and ₹1,09,999 for the Find X9 Pro.
Grab it now with exciting Pre-Order offers!#AIFlagshipCamera #HasselbladPocketCamera pic.twitter.com/hP5zoF9Xxr
Oppo Find X9 Pro की कीमत
- Oppo Find X9 Pro (16GB + 512GB): Rs. 1,09,999
- कलर्स: Silk White, Titanium Charcoal, Velvet Red
ओप्पो के इन दोनों फोन्स की बिक्री 21 नवंबर 2025 से शुरू होगी.
OPPO Find X9 Series के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Find X9: इस फोन में 6.59" AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120Hz फिक्स्ड रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसका पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स है. इसमें प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट दिया गया है. इसमें रैम और स्टोरेज के लिए LPDDR5X + UFS 4.1 दिया गया है. फोन में 7,025 mAh बैटरी, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग दिए गए हैं. इसके अलावा फोन में सॉफ्टवेयर के लिए ColorOS 16 (Android 16) ओएस का यूज़ किया गया है. इसमें USB 3.2 Gen 1 और 5G, Wi-Fi 7, BT 6.0, NFC, IR blaster जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.
Here are the must-know features of the all-new #OPPOFindX9Series.#AIFlagshipCamera #HasselbladPocketCamera pic.twitter.com/9O4nHeVofw
— OPPO India (@OPPOIndia) November 18, 2025
OPPO Find X9 Pro: इस फोन में 6.78" LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा होते रहता है. इसके स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स है. इस फोन में भी प्रोसेसर के लिए कंपनी ने MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट का ही यूज़ किया है. इसके अलावा रैम और स्टोरेज के मामले में भी इस फोन में आपको LPDDR5X + UFS 4.1 की सुविधा मिलेगी, जो कि Find X9 में भी उपलब्ध है. इस फोन में 7,500 mAh बैटरी, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग दिए गए हैं. इसके अलावा फोन में सॉफ्टवेयर के लिए ColorOS 16 (Android 16) ओएस का यूज़ किया गया है. इसमें USB 3.2 Gen 1 और 5G, Wi-Fi 7, BT 6.0, NFC, IR blaster जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.
Powered by the MediaTek Dimensity 9500, and fine-tuned using the All-New OPPO Trinity Engine - the Find X9 Series delivers faster AI imaging, fluid multitasking and flagship power efficiency.#OPPOFindX9Series #AICameraPhone #HasselbladPocketCamera pic.twitter.com/ReUUaCznyy
— OPPO India (@OPPOIndia) November 18, 2025
| फीचर | OPPO Find X9 | OPPO Find X9 Pro |
| डिस्प्ले | 6.59" AMOLED, 120Hz (फिक्स्ड), 3,600 nits, 460 ppi, Gorilla Glass 7i, Dolby Vision + HDR10+ | 6.78" LTPO AMOLED, 120Hz (वेरिएबल), 3,600 nits, 450 ppi, Gorilla Glass Victus 2, Dolby Vision + HDR10+ |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9500 (3nm) | MediaTek Dimensity 9500 (3nm) |
| RAM / स्टोरेज | LPDDR5X + UFS 4.1 | LPDDR5X + UFS 4.1 |
| बैटरी |
|
|
| सॉफ्टवेयर | ColorOS 16 (Android 16) | ColorOS 16 (Android 16) |
| USB पोर्ट | USB 3.2 Gen 1 | USB 3.2 Gen 2 |
| कनेक्टिविटी | 5G, Wi-Fi 7, BT 6.0, NFC, IR blaster | 5G, Wi-Fi 7, BT 6.0, NFC, IR blaster |
दोनों फोन्स के कैमरा डिटेल्स में अंतर
Oppo Find X9: इस फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा 50MP का है. इस कैमरा का सेंसर साइज 1/1.4″ और अपर्चर f/1.6 है. यह OIS सपोर्ट के साथ आता है.
इस फोन का दूसरा कैमरा अल्ट्रावाइड लेंस के साथ आता है. इस कैमरा में भी 50MP का लेंस दिया गया है, जिसका सेंसर साइज 1/2.76″ और अपर्चर f/2.0 है. इस सेंसर से आप 120 डिग्री तक का वाइड एंगल कवर कर सकते हैं और यह PDAF सपोर्ट के साथ भी आता है.
इस फोन का तीसरा बैक कैमरा ज़ूम लेंस के साथ आता है, जिसमें 50MP का कैमरा सेंसर दिया गया है और उसका सेंसर साइज़ 1/1.95″ है. OIS सपोर्ट के साथ आने वाला इस सेंसर का अपर्चर f/2.6 है. इसमें आपको 3x ऑप्टिकल ज़ूम की सुविधा मिलती है.
इन सभी बैक कैमरा के अलावा इस फोन के अगले हिस्से पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 32MP का एक फ्रंट कैमरा दिया है, जिसका सेंसर साइज 1/2.74″ और अपर्चर f/2.4 है.
Zoom reimagined:
— OPPO India (@OPPOIndia) November 18, 2025
* 13.2× Lossless Zoom
* 30× Ultra-Clear Zoom
* 120× Digital Zoom
Plus, a Hasselblad Teleconverter enabling true 10× optical super-zoom and 200x digital zoom.#OPPOFindX9Series #AICameraPhone #HasselbladPocketCamera pic.twitter.com/yWdHM2BxzY
Oppo Find X9 Pro: इस फोन के पिछले हिस्से पर भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है. OIS सपोर्ट वाले इस कैमरा का सेंसर साइज़ 1/1.28″ और अपर्चर f/1.5 है.
इस फोन का दूसरा बैक कैमरा अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ आता है, जिसमें 50MP का कैमरा सेंसर दिया गया है. PDAF सपोर्ट वाले इस कैमरा का सेंसर साइज 1/2.76″ है और अपर्चर f/2.0 है.
इस फोन का तीसरा कैमरा ज़ूम लेंस के साथ आता है और यही इन दोनों फोन्स के बीच का सबसे बड़ा अंतर है. इस फोन में कंपनी ने 200MP का कैमरा सेंसर दिया है, जिसका सेंसर साइज़ 1/1.56″ और अपर्चर f/2.1 है. OIS सपोर्ट वाले इस कैमरा में आपको 3x ऑप्टिकल ज़ूम की सुविधा मिलती है.
इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का एक PDAF सपोर्ट वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका सेंसर साइज 1/2.76″ और अपर्चर f/2.0 है.
आइए हम आपको इन दोनों फोन की कैमरा डिटेल्स को टेबल के माध्यम से आसान भाषा में समझाते हैं ताकि आप खुद दोनों में अंतर समझ सकें.
| कैमरा डिटेल्स | Oppo Find X9 | Oppo Find X9 Pro |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP (f/1.6, 1/1.4″, OIS) | 50MP (f/1.5, 1/1.28″, OIS) |
| अल्ट्रावाइड कैमरा | 50MP (f/2.0, 1/2.76″, 120˚, PDAF) | 50MP (f/2.0, 1/2.76″, 120˚, PDAF) |
| ज़ूम कैमरा | 50MP (f/2.6, 1/1.95″, OIS) 3x optical zoom | 200MP (f/2.1, 1/1.56″, OIS) 3x optical zoom |
| फ्रंट कैमरा | 32MP (f/2.4, 1/2.74″) | 50MP (f/2.0, 1/2.76″, PDAF) |
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z TriFold: सैमसंग का पहला ट्राई-फोल्ड फोन जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित लॉन्च डेट

