OPPO Find N6 में क्रीज़-लेस फोल्डेबल डिस्प्ले! 3 लाख फोल्ड टेस्ट पास करने का दावा
OPPO Find N6 क्रीज़-लेस फोल्डेबल डिस्प्ले, 300000 फोल्ड टेस्ट, 200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है.


Published : February 27, 2026 at 8:55 PM IST
हैदराबाद: भारत समेत पूरी दुनिया की स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फोल्डेबल फोन को लेकर कंप्टीशन लगातार तेज होता जा रहा है. फोल्डेबल स्मार्टफोन यूज़ करने वाले यूज़र्स की सबसे बड़ी शिकायतों में से एक फोल्डेबल डिस्प्ले में पड़ने वाला क्रीज़ यानी फोन के मुड़ाव पर पड़ने वाला निशान. अभी तक दुनिया में ऐसा कोई भी फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया है, जिसमें क्रीज़ न पड़ती हो.
हालांकि, अब ओप्पो ऐसा दावा कर रही है कि उनका अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन पूरी तरह से क्रीज़ लैस होगा. ओप्पो के इस अगले स्मार्टफोन का नाम Oppo Find N6 है. कंपनी ने अपने इस चर्चित स्मार्टफोन को टीज़ करना शुरू कर दिया है. कंपनी ने पहली प्रमोशनल पिक्चर में जिस बात पर सबसे ज्यादा ज़ोर दिया है, वो इसका लगभग क्रीज़-लेस इनर डिस्प्ले है. इसका मतलब है कि ओप्पो ऐसा दावा कर रही है उसके अगले फोल्डेबल फोन को खोलने पर बीच में दिखने वाली लाइन न के बराबर होगी.
रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्च से पहले ओप्पो ने कुछ पत्रकारों को अपनी प्रोडक्शन लाइन का दौरा कराया था. वहां, कंपनी ने यह भी दिखाया कि Find N6 के डिस्प्ले में क्रीज़ को कम करने के लिए किस तरह की इंजीनियरिंग और असेंबली प्रक्रिया अपनाई गई. कंपनी का दावा है कि इस डिज़ाइन को तैयार करने में कंपनी को करीब तीन सालों का लंबा वक्त लगा है और कंपनी ने दर्ज़नों प्रोटोटाइप भी तैयार किए हैं.
3 लाख बार फोल्ड टेस्ट
Find N6 की असेंबली में कई नए निरीक्षण स्टेप्स जोड़े गए हैं. हर पार्ट को 0.03mm की बेहद सटीक टॉलरेंस के भीतर फिट किया जाता है. फोल्डेबल फोन में आमतौर पर ज्यादा यूज़ करने के बाद बीच में दिखने वाली लाइन यानी क्रीज़ काफी साफ होती जाती है. हालांकि, ओप्पो का दावा है कि Find N6 में यह समस्या काफी हद तक हल कर ली गई है.
फोन के टिकाऊपन का टेस्ट करने के लिए कंपनी ने एक ऑटोमेटेड टेस्टिंग सिस्टम तैयार किया है. इस टेस्ट में फोन को 3,00,000 बार खोला और बंद किया जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन को 1.7 लाख बार फोल्ड और अनफोल्ड करने के बाद भी स्क्रीन पर कोई क्लियर क्रीज़ नज़र नहीं आई. ओप्पो का यह दावा फोल्डेबल सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है.
FIRST real-life glimpse of OPPO Find N6 Foldable in an offline store 👀
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) February 25, 2026
And yes — the inner display looks nearly crease-less at first glance.
But the real question is not visibility in photos…
It’s how noticeable the crease feels during actual daily usage after launch.
Now… pic.twitter.com/PzX8KnzBCf
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Find N6 को TUV Rheinland से फोल्डेबल फोन में सबसे फ्लैट डिस्प्ले का सर्टिफिकेशन भी मिला है. कंपनी पहले ही अपने टीज़र में भी इस बात की ओर इशारा कर चुकी है. ऐसा माना जा रहा है कि ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन मार्च में कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है.
इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo Find N6 में 8.12 इंच का मुख्य डिस्प्ले और 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है. इसमें प्रोसेसर के लिए एक पावरफुल प्रोसेसर यानी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है. गीकबेंच लिस्टिंग से संकेत मिले हैं कि यह फोन कम से कम 16GB RAM और Android 16 के साथ आ सकता है. इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से पर 200MP का मेन कैमरा, मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा और दो 50MP सेंसर मिल सकते हैं, जिनमें पेरिस्कोप टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा फोन में 6000mAh की बैटरी भी हो सकता है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है.

