ETV Bharat / technology

OpenAI ने लॉन्च किया Images 2.6, अब पिक्चर्स को GIF एनिमेशन में बदल सकेंगे यूजर्स

नए अपडेट से अब यूजर्स बहुत तेजी से अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें बना सकते हैं और उन्हें आसानी से एनिमेटेड GIF में बदल सकते हैं.

Two distinct models cater to both speed and quality requirements, benefiting both creators and developers.
दो अलग-अलग मॉडल स्पीड और क्वालिटी दोनों जरूरतों को पूरा करते हैं जिससे क्रिएटर्स और डेवलपर्स दोनों को फायदा मिलता है. (OpenAI)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : November 5, 2026 at 10:44 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: OpenAI ने अपनी इमेज जनरेशन टेक्नोलॉजी में बड़ा अपडेट किया है. कंपनी ने Images 2.6 को ChatGPT, Codex और API में रिलीज कर दिया है. यह अपडेट पिक्चर्स बनाने के प्रोसेस को पहले से काफी तेज बनाता है और एडिटिंग में ज्यादा कंट्रोल देता है. कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज़ के जरिए जानकारी दी कि दुनिया भर में लोग हर हफ्ते करीब 4 अरब पिक्चर्स बना रहे हैं. इसका मतलब कि रोजाना औसतन आधे अरब से ज्यादा इमेज तैयार हो रही हैं.

अब ओपनएआई ने Images 2.6 लॉन्च किया है, जो पुराने वर्ज़न से 50% तेज काम करता है. एपीआई में दो नए मॉडल आए हैं. GPT-Image-2.6 Flare स्पीड के लिए बनाया गया है, लो क्वालिटी सेटिंग पर सिर्फ 6 सेकंड में पिक्चर बना देता है. पोस्टर और प्रोडक्ट इमेजरी के लिए इसका लेआउट बेहतर है. दूसरी तरफ GPT-Image-2.6 Sunburst ज्यादा क्वालिटी और कंसिसटेंसी देता है. यह मीडिया और हाई क्वालिटी पर कई एडिट के बाद भी कैरेक्टर और ब्रांड डिटेल्स को सही रखता है.

अब तस्वीरों में मोशन और GIF सपोर्ट

इसमें सबसे खास बात यह है कि अब स्टिल इमेज को भी यूज़र्स लूपिंग GIF में बदल सकते हैं. ब्रांड मस्कॉट, कैरेक्टर या प्रोडक्ट शॉट को एनिमेटेड बनाया जा सकता है. इसके अलावा Image 2.6 के जरिए आप सोशल मीडिया रिएक्शन, मीम्स या स्टोरीबोर्ड भी बना सकते हैं. यूज़र्स प्रॉम्प्ट या स्टिल इमेज से सीमलेस लूपिंग एनिमेशन तैयार कर सकते हैं.

एपीआई में इमेज मार्केअप फीचप भी आया है. इसकी मदद से अब यूजर अपनी पिक्चर के सटीक हिस्से को मार्क करके एडिट बता सकते हैं. SVG एक्सपोर्ट भी उपलब्ध है जिससे वेबसाइट, ऐप या प्रिंट में इस्तेमाल आसान हो जाता है. नया कॉम्प्लेक्सिटी पैरामीटर मॉडल के प्लानिंग लेवल को कंट्रोल करता है. क्वालिटी सेटिंग विजुअल डिटेल तय करती है. कंपनी ने यूज़र्स को ज्यादातर एडिट के लिए लो कंप्लेक्सिटी और जरूरत के हिसाब से क्वालिटी सेट करने की सलाह दी है.

कीमत और उपलब्धता

Images 2.6 आज से ही ChatGPT और Codex में सभी सब्सक्रिप्शन टियर पर डेस्कटॉप, मोबाइल और वेब पर इस्तेमाल किया जा सकता है. API में भी GPT Images 2.6 Flare और Sunburst आ गए हैं. इनकी इमेज-जनरेशन की इनपुट कॉस्ट $8 और आउटपुट कॉस्ट $30 प्रति 1 मिलियन टोकन्स रखी गई है. OpenAI ने लागत को आसानी से समझने के लिए एक कैलकुलेटर भी दिया है.