ETV Bharat / technology

OpenAI बना रहा है नया Code Hosting Platform, GitHub से होगी सीधी टक्कर

OpenAI GitHub को टक्कर देने के लिए नया कोड होस्टिंग प्लेटफॉर्म बना रही है, प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है.

OpenAI is now building its own code hosting platform, which could pose a direct challenge to GitHub.
OpenAI अब अपना कोड होस्टिंग प्लेटफॉर्म बना रही है, जिससे GitHub को सीधी चुनौती मिल सकती है. (Image Credit: AP News)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : March 4, 2026 at 5:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकी ओपनएआई (OpenAI) अब एक और नए कदम की तैयारी में है. एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपना खुद का कोड-होस्टिंग प्लेटफॉर्म बनाने पर काम कर रही है, जो सीधे तौर पर GitHub को टक्कर दे सकता है.

द इंफोर्मेशन की एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि पिछले कुछ महीनों में GitHub पर कई बार सर्विस बाधित हुई. इन दिक्कतों की वजह से OpenAI के इंजीनियरों को काम में परेशानी का सामना करना पड़ा. इसी अनुभव के बाद कंपनी ने सोचा कि क्यों न अपना अलग प्लेटफॉर्म तैयार किया जाए, जिससे वह अपने सिस्टम और डेवलपर्स पर ज्यादा कंट्रोल रख सके.

शुरुआती स्टेज में प्रोजेक्ट

फिलहाल, यह प्रोजेक्ट शुरुआती स्टेज में है और इसे पूरी तरह तैयार होने में अभी कई महीने लग सकते हैं. बताया जा रहा है कि कंपनी इस रोड रिपॉजिटरी को भविष्य में अपने ग्राहकों के लिए पेड सर्विस के रूप में भी पेश कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह कदम काफी बड़ा माना जाएगा, क्योंकि GitHub की पैरेंट कंपनी Microsoft खुद OpenAI में बड़ी हिस्सेदारी रखती है.

इस बीच ओपनएआई हाल ही में अपनी बड़ी फंडिंग को लेकर भी चर्चा में रही है. कंपनी की वैल्यूएशन 840 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. इस फंडिंग राउंड में टेक इंडस्ट्री की कई बड़ी कंपनियों के साथ-साथ जापान की निवेश कंपनी SoftBank ने भी निवेश किया है. इससे साफ है कि एआई सेक्टर में निवेश की रफ्तार अभी स्लो नहीं पड़ी है.

हालांकि, इस पूरी ख़बर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. ओपनएआई, माइक्रोसॉफ्ट और गिटहब ने इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. अगर ओपनएआई वाकई में अपना प्लेटफॉर्म लॉन्च करती है, तो टेक इंडस्ट्री में एक नया कंप्टीशन देखने को मिल सकता है.