ETV Bharat / technology

OnePlus 15R के साथ ही लॉन्च होगा इसका Ace Edition, जानें क्या होंगे फीचर्स

OnePlus ने बताया कि OnePlus 15R के Ace Edition को भारत में स्टैंडर्ड OnePlus 15R मॉडल के साथ ही लॉन्च किया जाएगा.

OnePlus 15R and Ace Edition
OnePlus 15R और Ace Edition (फोटो - OnePlus)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : December 12, 2025 at 12:34 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने गुरुवार को जानकारी दी है कि OnePlus 15R के Ace Edition को भारत में स्टैंडर्ड OnePlus 15R मॉडल के साथ ही लॉन्च किया जाएगा. इसे OnePlus 15R के लिए तीसरे कलर ऑप्शन के तौर पर पेश किया जाएगा.

इसके अलावा, फोन को दो अन्य कलर ऑप्शन चारकोल ब्लैक और मिंट ग्रीन शेड्स में भी पेश किया जाएगा. OnePlus 15R के इलेक्ट्रिक वॉयलेट वेरिएंट में बाकी दो कलर ऑप्शन की तुलना में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे, जबकि हैंडसेट के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे ही रहेंगे.

OnePlus 15R Ace Edition का भारत में लॉन्च
कंपनी ने एक प्रेस नोट में बताया कि OnePlus 15R Ace Edition भारत में Amazon और OnePlus India वेबसाइट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे स्टैंडर्ड OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 के साथ 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. इलेक्ट्रिक वायलेट कलर ऑप्शन के जुड़ने से अब OnePlus 15R देश में तीन कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा, जिसमें चारकोल ब्लैक, इलेक्ट्रिक वायलेट और मिंट ग्रीन शामिल हैं.

OnePlus 15R के Ace Edition में फाइबरग्लास बैक पैनल दिया जा सकता है. इसमें एक खास कोटिंग दी गई है, जिस पर डिज़ाइन में 'Ace' लिखा हुआ है. यह नया कलर OnePlus Ace 6T के इलेक्ट्रिक वायलेट शेड जैसा ही है, जिसे 3 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया गया था. खास बात यह है कि OnePlus 15R को भी ऊपर बताए गए स्मार्टफोन का रीबैज्ड वर्जन माना जा रहा है.

OnePlus 15R Ace Edition के स्पेसिफिकेशन
OnePlus 15R Ace Edition में सिर्फ़ बाहरी बदलाव किए गए हैं, और इसके अंदर के पार्ट्स स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही मिलने वाले हैं. इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलने वाली है. कंपनी ने मिली जानकारी के अनुसार, इस हैंडसेट में 450PPI पिक्सेल डेंसिटी और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी. कंपनी का कहना है कि 15R का डिस्प्ले 2 निट्स से लेकर 1,800 निट्स तक की ब्राइटनेस रेंज को सपोर्ट करता है.

फ्लैगशिप OnePlus 15 की तरह, नए OnePlus 15R भी कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी के लिए DetailMax इंजन के साथ आएगा. कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इसमें अल्ट्रा क्लियर मोड, क्लियर बर्स्ट और क्लियर नाइट इंजन टेक्नोलॉजी मिलेंगी.

OnePlus ने क्वालकॉम के साथ मिलकर नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट डिज़ाइन किया है, और OnePlus 15R पहला स्मार्टफोन होने वाला है, जो इस प्रोसेसर के साथ आएगा. यह भी जानकारी सामने आई है कि इस फोन में नया G2 वाई-फाई चिप और टच रिस्पॉन्स चिप होगा. इस फोन को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा.