OnePlus 15 हुआ लॉन्च: मिलेगा दुनिया का सबसे तेज चिपसेट, जानें कीमत और डिटेल्स
OnePlus 15 को भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में लॉन्च कर दिया गया है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.


Published : November 13, 2025 at 7:43 PM IST
हैदराबाद: वनप्लस फैन्स पिछले कई महीनों से वनप्लस के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि कंपनी ने अपने नए फ्लैगशिप फोन यानी OnePlus 15 को लॉन्च कर दिया है. इस फोन की खास बात है कि इसे कंपनी ने दुनिया में अभी तक के सबसे तेज चिपसेट कहे जाने वाले Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC के साथ लॉन्च किया है, जिसे Qualcomm ने हाल ही में लॉन्च किया था. भारत में इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला OnePlus 15 पहला स्मार्टफोन भी बन गया है. इसके अलावा इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन भी मिलती है, जिसकी रिफ्रेश रेट 165Hz है. आइए हम आपको इस फोन की कीमत और बाकी डिटेल्स के बारे में बताते हैं.
OnePlus 15 की भारत में कीमत
भारत में कंपनी ने OnePlus 15 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसका पहला वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमच 72,999 रुपये है. इस फोन को यूज़र्स लॉन्च ऑफर के साथ HDFC Bank के जरिए पेमेंट करके सिर्फ 68,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन को कंपनी ने तीन कलर्स - Infinite Black, Sand Storm और Ultra Viole में लॉन्च किया है.

OnePlus 15 का दूसरा वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये है. इस फोन को भी यूज़र्स लॉन्च ऑफर्स के साथ HDFC Bank के जरिए पेमेंट करके सिर्फ 75,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन को कंपनी ने दो कलर्स - Infinite Black और Sand Storm में लॉन्च किया है.
इन दोनों फोन्स के साथ यूज़र्स को सीमित समय के लिए OnePlus Nord Buds 3 बिल्कुल मुफ्त मिलेगा. भारत में इस फोन की बिक्री 13 सितंबर 2025 यानी आज ही रात 8 बजे से शुरू हो जाएगी. फोन की बिक्री वनप्लस इंडिया के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर्स के माध्यम से की जाएगी.
The pinnacle of power is here. #OnePlus15 is now available: https://t.co/NUk7K4QQ4B pic.twitter.com/BVV0yZX5Vv
— OnePlus India (@OnePlus_IN) November 13, 2025
OnePlus 15 के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: इस फोन में कंपनी ने 6.78 इंच की थर्ड जनरेशन वाली BOE Flexible AMOLED डिस्प्ले दी गई है. यह डिस्प्ले 1.5K (1,272x2,772 pixels) रेजॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 330Hz टच सैंपलिंग रेट और 450 ppi की पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है. इस फोन की स्क्रीन 100% DCI-P3 color gamut और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट के साथ आता है. यह फोन सन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है, जो यूज़र्स को सीधी धूप में भी बिल्कुल साफ-साफ स्क्रीन की चीजों को देखने की सुविधा देती है. इसके डिस्प्ले में गेमिंग के लिए Eye Comfort, Motion Cues, Eye Comfort Reminders और Reduce White Point जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं.
परफॉर्मेंस: इस फोन में क्वालकॉम की Octa-Core 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दी गई है. इतना ही नहीं, कंपनी ने अपने इस फोन की परफॉर्मेंस को शानदार बनाने के लिए ट्रिपल चिप सिस्टम दिया है, जिसमें क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे तेज चिपसेट के अलावा G2 Wi-Fi chip और Touch Response चिप भी शामिल है. इन चिपसेट सेटअप के साथ फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 840 GPU सपोर्ट भी दिया गया है. इस फोन की चिप 4.608GHz की पीक कलॉक स्पीड डिलीवर करती है.
कूलिंग सिस्टम: इस फोन के कूलिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें 5,731 स्क्वायर एमएम का 3D वेपर चैंबर दिया है, जो 360 Cryo-Velocity कूलिंग सिस्टम का एक हिस्सा है. इसका मतलब साफ है कि इस फोन में गेमर्स को हेवी गेमिंग खेलने में काफी मजा आने वाला है.
रैम और स्टोरेज: कंपनी ने इस फोन में 16GB तक LPDDR5X Ultra+ RAM सपोर्ट और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है.
ऑपरेटिंग सिस्टम: यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर रन करता है. इस फोन में यूज़र्स को कई एआई फीचर्स भी मिलेंगे, जैसे - Google Gemini सपोर्ट, Plus Mind, AI Recorder, AI Portrait Glow, AI Scan, और AI PlayLab आदि.
बैक कैमरा सेटअप:
पहला कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से पर कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन कैमरा 50MP के Sony IMX906 OIS सपोर्ट के साथ आता है, जिसका अपर्चर f/1.8 है. इस मेन कैमरा का फोकल लेंथ 24mm और फील्ड ऑफ व्यू 84 डिग्री है. यह ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है.

दूसरा कैमरा: इसका दूसरा कैमरा 50MP के Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है, जो 3.5x Optical Zoom और 7x ऑप्टिकल क्वालिटी ज़ूम OIS सपोर्ट के साथ आता है. इस कैमरा का अपर्चर f/2.8, फोकल लेंथ 80mm और फील्ड ऑफ व्यू 30 डिग्री है.
तीसरा कैमरा: इस फोन का तीसरा बैक कैमरा भी 50MP के OV50D अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है, जो 116 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू सपोर्ट के साथ आता है.
फ्रंट कैमरा: इस फोन के अगले हिस्से पर कंपनी ने Sony IMX709 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है, जिसका अपर्चर f/2.4 और फोकल लेंथ 21mm है.
वीडियो रिकॉर्डिंग: इस फोन के बैक कैमरा से 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है, जबकि 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है. इस फोन के फ्रंट कैमरा से 60FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.
बैटरी: इस फोन में कंपनी ने 7300mAh की बड़ी सिलिकन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 120W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इस फोन में कंपनी ने 50W का AIRVOOC रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है. कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन की बैटरी 0 से 100% चार्ज होने में सिर्फ 39 मिनट का वक्त लेती है.

| स्पेसिफिकेशन्स | डिटेल्स |
| डिस्प्ले | 6.78-इंच QHD+ (1,272x2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट: अधिकतम 165Hz, न्यूनतम 1Hz, एस्पेक्ट रेशियो: 20:9, पीक ब्राइटनेस: 1,800 निट्स, पिक्सल डेंसिटी: 450 ppi, अतिरिक्त फीचर्स: Sun Display तकनीक (सूरज की रोशनी में बेहतर विजिबिलिटी), Eye Comfort for Gaming, Motion Cues, Eye Comfort Reminders, Reduce White Point. बेजल्स की मोटाई: 1.15 mm |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm ऑक्टा-कोर चिपसेट), अतिरिक्त चिप्स: G2 Wi-Fi चिप, Touch Response चिप, पीक क्लॉक स्पीड: 4.608GHz, GPU: Adreno 840 |
| कूलिंग सिस्टम | 5,731 sq mm 3D वेपर चैंबर, 360 Cryo-Velocity Cooling सिस्टम थर्मल मैनेजमेंट के लिए |
| मेमोरी और स्टोरेज | RAM: अधिकतम 16GB LPDDR5X Ultra+, स्टोरेज: अधिकतम 512GB UFS 4.1 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16-आधारित OxygenOS 16 |
| एआई फीचर्स | Plus Mind, Google's Gemini AI, AI Recorder, AI Portrait Glow, AI Scan, AI PlayLab |
| रियर कैमरा सेटअप | ट्रिपल 50-मेगापिक्सल कैमरा यूनिट (DetailMax Image Engine के जरिए काम करता है). प्राइमरी कैमरा: 50MP Sony IMX906 (f/1.8, 24mm फोकल लेंथ, ऑटोफोकस, 84° फील्ड ऑफ व्यू) टेलीफोटो कैमरा: 50MP Samsung JN5 (f/2.8, 3.5x ऑप्टिकल जूम, 7x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम, 80mm फोकल लेंथ, 30° फील्ड ऑफ व्यू ऑटोफोकस अल्ट्रावाइड कैमरा: 50MP OV50D (f/2.0, 116° फील्ड ऑफ व्यू, ऑटोफोकस, 16mm फोकल लेंथ). |
| फ्रंट कैमरा | 32-मेगापिक्सल Sony IMX709 (f/2.4, 21mm फोकल लेंथ) |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | रियर कैमरा: 8K@30fps, 4K@120fps तक फ्रंट कैमरा: 4K@60fps तक |
| कनेक्टिविटी | 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC |
| डस्ट एंड वॉटर रेसिस्टेंस | IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग |
| बैटरी | 7,300mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। चार्जिंग: वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
| सेंसर्स | प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कॉम्पास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर, लेजर फोकसिंग सेंसर, स्पेक्ट्रल सेंसर बैरोमीटर, IR ब्लास्टर |
| अन्य | डुअल-सिम, इन-डिस्प्ले अल्ट्रासाउंड फिंगरप्रिंट स्कैनर |
यह भी पढ़ें: भारत में जल्द लॉन्च होगी Vivo X300 Series, 200MP कैमरा के साथ मिलेगा Dimensity 9500 चिपसेट

