Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और RCB एडिशन की खासियत
Nothing ने भारत में अपना नया Phone (4b) लॉन्च किया, जिसमें 6,000mAh बैटरी, नया Glyph Bar और Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है.


Published : July 7, 2026 at 5:50 PM IST
|Updated : July 7, 2026 at 5:58 PM IST
हैदराबाद: नथिंग ने आखिरकार अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ज्यादा पसंद आ सकता है, जो फोन की परफॉर्मेंस, कैमरा आदि से ज्यादा यूनिक डिज़ाइन पसंद करते हैं. नथिंग ने इस फोन में अपने प्रीमियम डिवाइसेज़ के कई एलिमेंट्स को शामिल किया है, लेकिन इस फोन की कीमत भी इतनी ज्यादा है कि कीमत के लिहाज से ये भी आपको प्रीमियम फोन ही लगेगा.
Phone (4b) की बॉडी Phone (4a) Pro जैसी स्मूद, हाई-स्ट्रेंथ पॉलीकार्बोनेट यूनिबॉडी से बनी है. इस पर स्पेशल प्राइमर, कलर कोट और यूवी टॉप लेयर की कोटिंग की गई है, जो फिंगरप्रिंट को दूर रखने के साथ-साथ हाथों में सॉफ्ट टच फील भी देती है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव नया Glyph Grid है, जिसमें पांच स्क्वायर्स में फैले 45 मिनी-एलईडी दिए गए हैं. इस कारण यह पुराने वर्ज़न की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा ब्राइट है और लाइट लीकेज बिल्कुल नहीं होती.
You’re hot. So is Phone (4b).
— Nothing India (@nothingindia) July 7, 2026
Meet the eye candy feat. KR$NA.
In a new unibody, it’s got the focus-saving Glyph Bar and all our Essential AI tools to keep you in the moment. pic.twitter.com/5jn1fcQGxE
इसकी मदद से यूज़र्स Zomato या Uber जैसी डिलीवरी को ट्रैक कर सकते हैं, कैमरा टाइमर देख सकते हैं या लाइव क्रिकेट स्कोर भी चेक कर सकते हैं. ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो फोन को IP64 रेटिंग मिली है और यह पुराने Phone (3a) Lite की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा बेंड-रेजिस्टेंट है.
Nothing Phone (4b) RCB Edition
इसके साथ ही नथिंग ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ मिलकर एक स्पेशल Nothing Phone (4b) RCB Edition भी भारत में लॉन्च किया है. जो टीम को दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के जश्न में बनाया गया है. इस लिमिटेड एडिशन में रेड कलरवे, RCB की खास ब्रांडिंग और कलेक्टर्स पैकेजिंग दी गई है.
Made with RCB. Made for the fans.
— Nothing India (@nothingindia) July 4, 2026
Introducing the Phone (4b) RCB Edition.
Get your hands on this rare collectible on 7 July at 4 PM, exclusively at the Nothing Store, Bengaluru. pic.twitter.com/GvvaYpBVdj
यह RCB के साथ नथिंग का पहला ऑफिशियल कोलैबोरेशन है और इसके साथ मैचिंग वॉलपेपर भी मिलते हैं. इस आरसीबी स्पेशल और लिमिटेड एडिशन को आज यानी 7 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे से सिर्फ बेंगलुरु के नथिंग स्टोर पर बिक्री के लिए पेश कर दिया गया है. कंपनी ने इस फोन को फर्स्ट-कम-फर्स्ट-सर्व यानी पहले आओ, पहले पाओ वाले बेसिस पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है.

Nothing Phone (4b) के इंडियन वेरिएंट में 6000mAh बैटरी दी गई है, जबकि इसी फोन को ग्लोबल वेरिएंट में कंपनी ने 5,200mAh की बैटरी दी है. लिहाजा, यह अब तक किसी भी नथिंग फोन में दी गई सबसे बड़ी बैटरी है. कंपनी ने बताया कि इस फोन Safe Cell टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी वजह से यह बैटरी 1,200 चार्जिंग साइकल यानी करीब 3 साल के भारी इस्तेमाल के बाद भी अपनी 90 फीसदी कैपेसिटी बरकरार रखती है. इस फोन में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे यह 27 मिनट में 50 फीसदी और 80 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है. इसके अलावा इसमें 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी दिया गया है.
प्रोसेसर और कैमरा
इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का 4nm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो Phone (3a) Lite की तुलना में 15 फीसदी बेहतर सीपीयू और 25% बेहतर जीपीयू परफॉर्मेंस का दावा करता है. इसके अलावा गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 20,829mm² के कूलिंग एरिया के साथ 4,400mm² का वेपर चैंबर भी दिया गया है. डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.77-इंच का सैमसंग सुपर AMOLED पैनल है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है.

इस फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 50MP सेंसर के साथ आता है, जिसमें OIS और EIS सपोर्ट भी दिया गया है. इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिया गया है, जो 119.5 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू ऑफर करता है.
यह फोन Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 के साथ आता है और इसमें Essential AI टूल्स भी दिए गए हैं, जैसे Essential Voice, Essential Space और Essential Search आदि. कंपनी ने इस फोन के लिए 3 मेजर एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच का भरोसा भी दिया है.
कीमत और ऑफर्स
इस फोन की कीमत पर गौर करें तो इसका बेस वेरिएंट 8GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 34,999 रुपये है. इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 38,999 रुपये है.
Doors open at 4 PM. See you at our Bengaluru store. ⭐⭐ pic.twitter.com/CNDgBfY02w
— Nothing India (@nothingindia) July 7, 2026
हालांकि, बैंक एंड एक्सचेंज ऑफर्स को मिलाकर फोन की इफेक्टिव प्राइस क्रमशः 29,999 रुपये और 33,699 रुपये तक आ सकती है. इस फोन को कंपनी ने ब्लैक, व्हाइट और ब्लूर कलर्स के तीन ऑप्शन में लॉन्च किया है. इसकी बिक्री 14 जुलाई से फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स जैसे रिटेल पार्टनर्स के जरिए होगी.

