ETV Bharat / technology

खरीदना चाहते हैं नई Mahindra XUV 3XO EV एसयूवी, जानें किस वेरिएंट में हैं कौन से फीचर्स

Mahindra ने हाल ही में अपनी Mahindra XUV 3XO EV को लॉन्च किया है. यहां जानें कि इसके किस वेरिएंट में कौन से फीचर्स हैं.

Mahindra XUV 3XO EV
नई Mahindra XUV 3XO EV एसयूवी (फोटो - Mahindra & Mahindra)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : January 10, 2026 at 1:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: स्वदेशी एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने 6 जनवरी, 2026 को अपनी चौथी इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV 3XO EV को भारतीय बाजार में लॉन्च किया. महिंद्रा की सब-4-मीटर इलेक्ट्रिक SUV को Mahindra XUV400 की जगह उतारा गया है, जिसे कंपनी ने सिर्फ़ तीन साल पहले लॉन्च किया गया था.

यह ICE-पावर्ड Mahindra XUV 3XO के ओवरऑल लुक और फॉर्म फैक्टर को अपनाती है, जबकि बड़ी Mahindra XUV400 के इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को बरकरार रखती है. ICE Mahindra XUV 3XO की तुलना में इसके एक्सटीरियर में एकमात्र अंतर थोड़ा बदला हुआ फ्रंट ग्रिल और लोअर एप्रन है, साथ ही फ्रंट और पिछले हिस्से पर ब्रॉन्ज़ हाइलाइट्स मिलती हैं. ब्रॉन्ज़ डिटेलिंग के अलावा, इस EV का इंटीरियर डिज़ाइन भी Mahindra XUV 3XO जैसा ही है.

Mahindra XUV 3XO EV की कीमत
Mahindra XUV 3XO EV की कीमत की बात करें तो इसके AX5 वेरिएंट की कीमत 13.89 लाख रुपये और AX7L वेरिएंट के लिए कीमत 14.96 लाख रुपये है. जो ग्राहक इसके साथ 7.2kW AC चार्जर चाहते हैं, उन्हें इसके लिए 50,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. हालांकि, सिर्फ़ दो वेरिएंट होने की वजह से, ग्राहकों में इसे लेकर कन्फ्यूजन नहीं होगा.

Mahindra XUV 3XO EV के वेरिएंट के अनुसार फीचर्स

XUV 3XO EV AX5 के फीचर्स
(कीमत: 13.89 लाख रुपये)

  • LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ LED DRLs
  • LED टेल-लाइट्स
  • 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स
  • ऑटोमैटिक हेडलाइट्स
  • रेन-सेंसिंग वाइपर्स
  • पैसिव की-लेस एंट्री
  • इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग ORVMs
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ
  • वन-टच ड्राइवर साइड विंडो अप/डाउन फंक्शन
  • रियर वेंट्स के साथ डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन
  • वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto
  • बिल्ट-इन Alexa के साथ 'AdrenoX Connect' सूट
  • 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम
  • वायरलेस चार्जर
  • क्रूज़ कंट्रोल
  • हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • ऑडियो कंट्रोल्स के साथ लेदरेट स्टीयरिंग
  • स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट
  • कपहोल्डर्स के साथ रियर आर्मरेस्ट
  • 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीटें
  • फ्रंट और रियर USB चार्जिंग पोर्ट्स
  • रियर वाइपर और वॉशर
  • रियर डिफॉगर
  • रियरव्यू कैमरा
  • ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
  • 6 एयरबैग्स
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

XUV 3XO EV AX7L के फीचर्स
(कीमत: 14.96 लाख रुपये)
AX5 वेरिएंट से अतिरिक्त फीचर्स

  • LED फॉग लाइट्स
  • 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स
  • फ्रंट पार्किंग सेंसर
  • 'ब्लाइंड व्यू मॉनिटर' के साथ सराउंड-व्यू कैमरे
  • लेवल-2 ADAS
  • पैनोरामिक सनरूफ
  • 7-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम
  • डॉल्बी एटमॉस
  • ऑटो-डिमिंग IRVM
  • लेदरेट सीट्स
  • डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर लेदरेट
  • कूल्ड ग्लव बॉक्स
  • 65W USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट

Mahindra XUV 3XO EV का पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो Mahindra XUV 3XO EV को सिर्फ़ एक बैटरी और पावरट्रेन कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया गया है. इसके दोनों वेरिएंट में एक ही 39.4kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है. यह मोटर 150hp की पावर और 310Nm का टॉर्क जेनरेट करती है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो, Mahindra का दावा है कि Mahindra XUV 3XO EV सिर्फ 8.3 सेकंड में 0-100kph की रफ्तार पकड़ सकती है, जो XUV400 के 0-100kph के क्लेम्ड टाइम के बराबर है. जहां कंपनी 285km तक की रियल-वर्ल्ड रेंज का दावा करती है, XUV 3XO EV की MIDC-रेटेड अधिकतम रेंज 351km है, जिसमें मिक्स्ड ड्राइविंग साइकिल शामिल हैं.