भारतीय बाजार के लिए नई Kawasaki Z300 का खुलासा, जल्द ही होगी कीमत की घोषणा
Kawasaki ने अपनी नई Kawasaki Z300 को भारतीय बाजार के लिए पेश कर दिया है. यह एक ई स्ट्रीट-नेकेड बाइक है.

Published : October 11, 2026 at 1:28 PM IST
हैदराबाद: प्रीमियम स्पोर्टस मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Kawasaki ने अपनी नई Kawasaki Z300 को भारतीय बाजार के लिए पेश कर दिया है, जो एक नई स्ट्रीट-नेकेड बाइक है. बता दें कि इस बाइक को Kawasaki Ninja 300 वाले ही प्लेटफ़ॉर्म पर बनाया गया है. यह मोटरसाइकिल असल में कंपनी की Z लाइनअप में एंट्री-लेवल मॉडल के तौर पर उतारी गई है.
Kawasaki Z300 का पावरट्रेन
बता दें कि हाल ही में बैंगलोर में हुए एक इवेंट में Kawasaki ने अपनी नई Kawasaki Z300 को पेश किया, जो काफी हद तक अपनी बड़ी बहन Z900 जैसी ही दिखती है. हालांकि इसमें 296cc का छोटा लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 39hp की पावर और 26.1Nm का टॉर्क प्रदान करता है. इसे Kawasaki Ninja 300 की तरह ही 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
Kawasaki Z300 का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इस बाइक में चौड़ा, सीधा सिंगल-पीस हैंडलबार और आरामदायक एर्गोनॉमिक्स मिलते हैं. Kawasaki Ninja 300 के सेमी-डिजिटल यूनिट के उलट, नई Kawasaki Z300 में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इस्तेमाल किय गया है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कई अन्य फीचर्स मिलते हैं. यह नई मोटरसाइकिल दो कलर ऑप्शन में पेश की गई है, जिनमें ग्रीन और ब्लैक कलर शामिल हैं.
शुरुआती तौर पर कंपनी ने इस बाइक को बेंगलुरु में पहली बार पेश किया है, और अब आगामी 18 अक्टूबर को इस बाइक को मुंबई और पुणे में भी शोकेस किया जाएगा. इस बाइक की बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू की जाएगी, जबकि तकनीकी जानकारी, वेरिएंट की डिटेल्स और कीमत 20 अक्टूबर को Kawasaki की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित की जाएगी.
Kawasaki Z300 की अनुमानित कीमत
Kawasaki India की आधिकारिक वेबसाइट पर, फेयर्ड Ninja 300 की एक्स-शोरूम कीमत 3.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. अब इस नेकेड स्ट्रीटफाइटर में एक्स्ट्रा बॉडीवर्क नहीं मिलेगा है और नए इलेक्ट्रॉनिक्स फीचर्स के चलते हुए, Kawasaki Z300 की कीमत 3 लाख रुपये से कम रख सकती है.
इस कीमत के साथ Kawasaki Z300 भारतीय बाजार में KTM 390 Duke और TVS Apache RTR 310 के साथ मुकाबला करने वाली है. हालांकि Kawasaki बेहतर रिफाइनमेंट देने वाली है, लेकिन परफॉर्मेंस और चेसिस स्पेसिफिकेशन के मामले में यह KTM या TVS का मुकाबला नहीं कर पाएगी.

