ETV Bharat / technology

MWC 2026 में Motorola Razr Fold लॉन्च, 8.1 इंच डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ एंट्री

MWC 2026 में Motorola Razr Fold लॉन्च किया गया है. इसमें फ्लैगशिप चिपसेट, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा फीचर्स दिए गए हैं.

Motorola Razr Fold has a large 8.1-inch foldable display and a powerful 6,000mAh battery.
Motorola Razr Fold में 8.1 इंच बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले और 6,000mAh पावरफुल बैटरी दी गई है. (Image Credit: Motorola)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : March 2, 2026 at 8:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 के दौरान मोटोरोला ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं. इन दो नए स्मार्टफोन्स के नाम Motorola Razr Fold और Motorola Edge 70 Fusion है. फ्यूज़न वाला मॉडल तो मोटोरोला के पिछले मॉडल Motorola Edge 60 Fusion का अपग्रेड वर्ज़न होगा, लेकिन मोटोरोला फोल्ड फोन का इंतजार यूज़र्स बड़ी बेसब्री से कर रहे थे. इस आर्टिकल में हम मोटोरोला के उसी फोन की बात करेंगे.

Razr Fold मोटोरोला का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है, जिसे सीधे प्रीमियम सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, Motorola Razr Fold की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा 8.1 इंच का इनर डिस्प्ले है, जो 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. बाहर की तरफ 6.6 इंच का कवर स्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक का है. इस फोन स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस भी 6,000 निट्स तक पहुंच जाती है. इस फोल्डेबल फोन की खास बात है कि यह फोन खुलने के बाद सिर्फ 4.7mm पतला रह जाता है, जबकि बंद होने के बाद फोन की मोटाई 10mm होती है.

Motorola Razr Fold की खास बातें

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो अभी का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट माना जा रहा है. इसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. कंपनी रैम बूस्ट फीचर भी दे रही है, जिससे 16GB तक वर्चुअल रैम और जोड़ी जा सकती है. मोटोरोला ने इस फोन के लिए 7 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

कैमरा सेटअप भी काफी दमदार है. इसमें 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, 50MP का 3x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. कवर स्क्रीन पर 32MP और अंदर 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. यह फोन 8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

यूरोप में इसकी कीमत EUR 1,999 रखी गई है, जो करीब 2.14 लाख रुपये के आसपास बैठती है. यह Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White रंग में आएगा. इसी के साथ मोटोरोला ने इसका एक खास FIFA World Cup 26 Collection एडिशन भी पेश किया है, जिसमें फुटबॉल से जुड़ा डिजाइन, 24K गोल्ड प्लेटेड एक्सेंट और खास '26' ब्रांडिंग दी गई है.

दूसरी तरफ Motorola Edge 70 Fusion मिड-प्रिमियम कैटेगरी को टारगेट करता है. इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 5,200mAh बैटरी दी गई है. इसकी कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन यह लैटिन अमेरिका, EMEA और एशिया पैसिफिक के चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होगा.