ETV Bharat / technology

2025 के सबसे कॉमन पासवर्ड्स: लोग अब भी “123456” से बाहर क्यों नहीं निकल रहे?

2025 की रिपोर्ट दिखाती है कि लोग अब भी आसान और अनुमान लगाने लायक पासवर्ड ही चुनते हैं, जिससे साइबर जोखिम बढ़ जाता है.

NordPass's 2025 report again makes it clear that most people are unable to break free from weak password habits like "123456."
NordPass की 2025 रिपोर्ट में फिर साफ हुआ कि ज्यादातर लोग “123456” जैसी कमजोर पासवर्ड आदतों से बाहर नहीं निकल पा रहे. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : November 19, 2025 at 8:42 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: आजकल पूरा जमाना डिजिटल हो चुका है. इंटरनेट पर हरेक चीज़ उपलब्ध है, लेकिन उन हरेक चीज़ को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में टेक एक्सपर्ट्स लोगों को मुश्किल और आसानी से अनुमान ना लगाए जाने वाला पासवर्ड सेट करने की सलाह देते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग ऐसा नहीं कर पाते क्योंकि आजकल हरेक ऐप, हरेक वेबसाइट, हरेक अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड सेट करने पड़ते हैं और हर मुश्किल पासवर्ड को याद रखना आसान नहीं होता है.

इस समस्या से निकलने के लिए कई यूज़र्स आसान पासवर्ड सेट कर लेते हैं और इसी मौके की तलाश में दुनियाभर के हैकर्स बैठे रहते हैं क्योंकि उनके लिए आसान पासवर्ड्स को क्रैक करना आसान होता है और फिर वो यूज़र्स का डेटा चुराकर किसी भी तरह का साइबर क्राइम कर सकते हैं. बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि इस साल यानी 2025 में लोगों का पसंदीदा पासवर्ड क्या है, जिसका इस्तेमाल वो सबसे ज्यादा करते हैं. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 का सबसे पसंदीदा पासवर्ड - “123456” है. यह रिपोर्ट NordPass नाम की एक पासवर्ड मैनेजर कंपनी ने रिलीज की है. यह कंपनी हर साल दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड्स की लिस्ट निकालती है. इस बार की रिपोर्ट ने एक बार फिर से दिखा दिया कि लोग चाहे डिजिटल लवर्स हो 60 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्ग, पासवर्ड चुनने में सबकी आदतें लगभग एक जैसी ही हैं.

2025 में दुनिया के टॉप 5 कॉमन पासवर्ड

रैंकपासवर्ड
1.123456
2.admin
3.12345678
4.123456789
5.12345

मतलब दुनिया भर में लोग पासवर्ड उसी तरह रखते हैं जैसे वो इल का डिफॉल्ट लॉक हो.

भारत में 2025 के टॉप 5 कॉमन पासवर्ड

रैंकपासवर्ड
1.123456
2.Pass@123
3.admin
4.12345678
5.12345

दुनिया के अन्य देशों के साथ-साथ भारत के हालात भी लगभग वैसे ही हैं, बस कुछ लोग “Pass@123” जैसे थोड़े मॉडर्न पासवर्ड यूज़ कर लेते हैं, जो दिखने में थोड़े स्ट्रॉग तो लगते हैं, लेकिन इनका अंदाजा लगाना भी आसान होता है.

भारत की Top 200 लिस्ट में ऐसे पासवर्ड भी मिले

  • password
  • Abcd@1234
  • India@123
  • Kumar@123
  • Welcome@123

इनमें नाम, देश, और सिंपल पैटर्न का इस्तेमाल साफ दिखता है, जिससे पता चलता है कि लोग एकदम आसान शब्द और आसान नंबर्स को जोड़कर ही पासवर्ड सेट करना पसंद करते हैं.

युवा यूज़र्स vs व्यस्क यूज़र्स — किसकी क्या पासवर्ड आदतें हैं?

NordPass की रिपोर्ट से दो दिलचस्प ट्रेंड्स सामने आए:

हर उम्र के लोग “123456” और “12345” सबसे ज़्यादा यूज़ करते हैं

यह देखकर साफ है कि डिजिटल अवेयरनेस बढ़ने के बावजूद आसान पासवर्ड की आदत नहीं गई.

पुरानी पीढ़ी के यूज़र्स नाम वाले पासवर्ड ज़्यादा रखते हैं - जैसे Rahul@123 या Suresh2025

Gen Z जनरेशन के यूज़र्स नाम नहीं, बल्कि meme-words या नंबर का कॉम्बो वाला पासवर्ड रखना पसंद करते हैं. जैसे -

  • skibidi
  • 420420
  • 999999

क्या लोग पासवर्ड स्ट्रॉग बनाने लगे हैं? (बहुत कम)

रिपोर्ट में एक पॉजिटिव ट्रेंड भी सामने आया है, जो काफी कम तो है लेकिन पॉजिटिव है. पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा पासवर्ड्स में स्पेशल कैरेटर्स दिखाई दिए. जैसे -

  • P@ssw0rd
  • Admin@123
  • Abcd@1234

लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इनका अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है, क्योंकि एक ही तरह का पैटर्न काफी बार रिपीट होता है.

Strong Password कैसे बनाएं?

NordPass ने कुछ आसान लेकिन बेहद ज़रूरी टिप्स दिए हैं:

  • पासवर्ड कम से कम 20 कैरेक्टर्स का रखें
  • letters + numbers + symbols को रैंडम तरीके से मिलाएं
  • एक ही पासवर्ड कई साइट्स पर reuse ना करें
  • पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें
  • Multi-factor authentication (MFA) ऑन रखें

आज के समय में पासवर्ड लीक होने का मतलब है कि आपको आर्थिक नुकसान, पर्सनल डेटा लीक, आपकी आइडेंटिटी का चोरी होना जैसे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: