ETV Bharat / technology

Nvidia RTX Spark चिप वाले दो बड़े लैपटॉप इस साल होंगे लॉन्च, Microsoft और HP की तैयारी

Microsoft Surface Laptop Ultra में Nvidia RTX Spark चिप मिलकर इसे क्रिएटर्स और AI डेवलपर्स के लिए बेहतरीन लैपटॉप बनाते हैं.

HP OmniBook Ultra 16 and OmniBook X 14 will be the world's thinnest RTX Spark laptops, capable of running AI agents on local devices.
HP OmniBook Ultra 16 और OmniBook X 14 दुनिया के सबसे पतले RTX Spark लैपटॉप होंगे, जो AI एजेंट लोकल डिवाइस पर चलाने में सक्षम होंगे. (Image Credit; HP/Nvidia)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : June 1, 2026 at 7:02 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: Nvidia ने हाल ही में अपने सुपरचिप का ऐलान किया है, जिसका नाम RTX Spark है और जो लैपटॉप यूज़ करने वाले दशकों के अनुभव को पूरी तरह से बदलने वाला है. इस नए सुपरचिप का ऐलान के साथ कंपनी ने जानकारी दी थी कि इस साल के अंत तक में इस सुपरचिप से लैस लैपटॉप मार्केट में आ जाएंगे. अब महज कुछ ही घंटों में कई बड़ी कंपनियों ने इस चिप के साथ लैपटॉप लॉन्च करने का ऐलान करना भी शुरू कर दिया है. इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट और एचपी जैसी दिग्गज लैपटॉप कंपनियों के नाम शामिल हैं.

Microsoft और HP ने इसी चिप को आधार बनाकर अपने नए लैपटॉप पेश किए हैं - Microsoft Surface Laptop Ultra, HP OmniBook Ultra 16 और OmniBook X 14. ये दोनों कंपनियां सुपरचिप के साथ अपने इन लैपटॉप्स को इस साल के अंत तक में लॉन्च कर देंगी.

RTX Spark क्या है?

RTX Spark एक सुपरचिप है, जिसे दुनिया की फेमस चिपमेकर कंपनी Nvidia ने डेवलप किया है. इसमें Blackwell RTX GPU, 6, 144 CUDA कोर्स, पांचवीं पीढ़ी के Tensor कोर्स, 20-कोर Grace CPU और 128GB यूनिफाइड मेमोरी एक साथ हैं. यह चिप 1 पेटाफ्लॉप AI परफॉर्मेंस देती है और 120 बिलियन पैरामीटर वाले AI मॉडल बिना इंटरनेट के सीधे लैपटॉप पर चला सकती है.

Microsoft Surface Laptop Ultra

माइक्रोसॉफ्ट का यह लैपटॉप कंपनी के इतिहास का सबसे ताकतवक सर्फेस डिवाइस बताया जा रहा है. यह खासतौर पर क्रिएटर्स, डेवलपर्स, एआई रिसर्चर्स और प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है. इसमें 15 इंच का मिनी-एलईडी PixelSense Ultra टचस्क्रीन डिस्प्ले हैं, जो 2000 निट्स की HDR ब्राइटनेस देता है. माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, यह अब तक किसी सर्फेस डिवाइस पर आया सबसे चमकीला डिस्प्ले है. इसकी पिक्सेल डेंसिटी 262ppi है यानी तस्वीरें एकदम साफ और शार्प दिखेंगी.

यह पहला सर्फेस लैपटॉप है, जिसमें CUDA सपोर्ट दिया गया है. CUDA एक टेक्नोलॉजी है जो AI और ग्राफिक्स के काम को बहुत तेज करती है. इसमें 128GB यूनिफाइड मेमोरी है जो CPU और GPU के बीच जरूरत के हिसाब से बंटती रहती है. थर्मल सिस्टम भी पिछले Surface Laptop (7th Edition) से 2.5 गुना बेहतर है, यानी लंबे समय तक काम करने पर भी लैपटॉप गर्म नहीं होगा.

कनेक्टिविटी के मामले में HDMI, USB-C, USB-A, SD कार्ड स्लॉट और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है. Windows Hello फेस रिकग्निशन भी है. खास बात यह है कि माइक्रोसॉफ्ट ने इसे रिपेयर करने में आसान बनाया है. इसके रिप्लेसमेंट पार्ट्स खरीदे जा सकते हैं. यह Platinum और Nightfall दो रंगों में आएगा. हालांकि, इस लैपटॉप की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

HP OmniBook Ultra 16 और OmniBook X 14

एचपी ने भी RTX Spark सुपरचिप के साथ दो नए लैपटॉप का ऐलान कर दिया है. कंपनी का दावा है कि ये दुनिया के सबसे पतले RTX Spark लैपटॉप होंगे. OmniBook Ultra 16 और OmniBook X 14 दोनों AI डेवलपर्स और उन यूजर्स के लिए बने हैं जो अपने डिवाइस पर लोकल AI एजेंट चलाना चाहते हैं.

एचपी का कहना है कि इन लैपटॉप्स में पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी और Nvidia का पूरा AI प्लेटफॉर्म भी साथ होगा. एचपी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सैमूल चैंग ने कहा कि इन डिवाइसेज़ में प्री-कॉन्फिगर्ड एनवायरमेंट्स और ओपन-सोर्स टूलचेन्स दिए जाएंगे ताकि डेवलपर्स ज्यादा सेटअप किए बिना काम शुरू कर सकें.

सुपरचिप वाले इन दोनों कंपनियों के लैपटॉप्स की पूरी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारियों को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है. एचपी ने कहा है कि लॉन्च करीब आने पर पूरी जानकारी दी जाएगी.

लिहाजा, Nvidia RTX Spark एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन रहा है जिस पर बड़ी-बड़ी कंपनियां दांव लगा रही हैं. Microsoft हो या HP या अन्य लैपटॉप कंपनियां भी इसी चिप के साथ अपना-अपना भविष्य तलाश रहे हैं. इस चिप वाले लैपटॉप सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि आपके काम के पर्सनल एआई असिस्टेंट बन जाएंगे.