Meta ने लॉन्च किया नया AI मॉडल - Muse Spark, जानें इसकी खास बातें
Meta का नया Muse Spark मॉडल तेज़ जवाब, बेहतर समझ और मल्टीटास्किंग क्षमताओं के साथ AI अनुभव को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है.

Published : April 9, 2026 at 3:30 PM IST
हैदराबाद: मेटा ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाते हुए एक नया एआई मॉडल "Muse Spark" पेश किया है, जो कंपनी के एआई रिसर्च डिवीज़न मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स (Meta Superintelligence Labs) का पहला बड़ा प्रोडक्ट माना जा रहा है. यह लॉन्च उस डिवीजन के गठन के करीब नौ महीने बाद हुआ और उसे मेटा एआई के फ्यूचर के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
कंपनी के अनुसार, Muse Spark एक हल्का लेकिन तेज़ एआई मॉडल है, जिसे खासतौर पर स्पीड और स्मार्ट रिस्पॉन्स के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह मॉडल न सिर्फ सामान्य सवालों को जवाब देने में सक्षम है, बल्कि साइंस, मैथ्स और हेल्थ जैसे मुश्किल सब्जेक्ट्स को भी अच्छे से समझ सकता है. यूज़र्स इसमें Fast और Thinking मोड के बीच स्विच कर सकते हैं, जिससे वे अपनी जरूरत के अनुसार तेज़ या गहराई से सोचने वाला जवाब चुन सकते हैं.
Today we’re introducing Muse Spark, our most powerful model yet, giving you a faster and smarter Meta AI.
— Meta Newsroom (@MetaNewsroom) April 8, 2026
Muse Spark currently powers the Meta AI app and website and will be rolling out to @whatsapp, @Instagram, @facebook, @messenger, and AI glasses in the coming weeks.…
कई सब-एआई एजेंट्स का यूज़ भी करता है
Muse Spark की एक खासियत यह भी है कि यह मुश्किल सवालों को सोल्व करने के लिए एक साथ कई सब-एजेंट्स का यूज़ कर सकता है. इससे मल्टी-पार्ट क्वेश्चन्स को बेहतर तरीके से सुलझाया जा सकता है. इसके अलावा, इसमें एडवांस विज़न कैपेबिलिटी दी गई है, जिससे यूज़र किसी भी इमेज को अपलोड कर उसके बारे में सीधे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें कोई एक्सट्रा डिटेल्स भी भरने की जरूरत नहीं होगी.
मेटा ने दावा किया है कि इस मॉडल को हेल्थ से जुड़े सवालों के लिए और अधिक सटीक बनाया गया है. इसके लिए कंपनी ने डॉक्टर्स की एक टीम के साथ काम किया है. इसके अलावा, म्यूज़ स्पार्क विजुअल्स कोडिंग में भी सक्षम है और टेक्स्ट के आधार पर वेबसाइट या छोटे गेम्स बना सकते हैं. इसके अलावा इसमें एक नया शॉपिंग मोड भी जोड़ा गया है, जो यूज़र्स को स्टाइलिंग आइडियाज और प्रोडक्ट रिकमेंडेशन देता है. यह कंटेंट मेटा के प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद क्रिएटर्स और कम्युनिटी से लिया जाता है. लिहाजा, आने वाले समय में इसे मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और एआई ग्लासेस में भी जोड़ा जाएगा.

