ETV Bharat / technology

ChatGPT, Gemini को टक्कर देने आ रहा Meta AI का शॉपिंग टूल, जो देगा प्रोडक्ट रिकमेंडेशन

Meta AI में नया शॉपिंग फीचर टेस्ट हो रहा है, जो यूजर्स को पर्सनलाइज्ड प्रोडक्ट सुझाव और तुलना सुविधा देगा.

Meta AI will now provide product suggestions, price and comparison information in the chatbot itself.
Meta AI अब चैटबॉट में ही देगा प्रोडक्ट सुझाव, कीमत और तुलना की पूरी जानकारी. (IANS)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : March 3, 2026 at 8:51 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: टेक वर्ल्ड की सबसे पॉपुलर और बड़ी कंपनियों में से एक मेटा अपने एआई असिस्टेंट को सिर्फ सवाल जवाब तक ही सीमित नहीं रखना चाहती. अब कंपनी अपने एआई चैटबॉट मेटा एआई में नई शॉपिंग और प्रोडक्ट रिसर्च से जुड़े फीचर्स को भी टेस्ट कर रहा है. ब्लूमबर्ग की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर के जरिए यूज़र्स सीधे चैटबॉट पर ही प्रोडक्ट्स खोज सकेंगे, उनकी तुलना कर सकेंगे और खरीदारी से जुड़ी सलाह भी ले सकेंगे.

ऐसा बताया जा रहा है कि फिलहाल यह फीचर अमेरिका में मेटा एआई के वेब वर्ज़न पर चुनिंदा यूज़र्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है. अगर कोई यूज़र कपड़े, गैजेट्स या एक्सेसरीज़ जैसे प्रोडक्ट्स के बारे में पूछता है, तो चैटबॉट उसे तस्वीरों के साथ एक कैरोसेल में सुझाव दिखाता है. खास बात यह है कि यूजर को अलग-अलग वेबसाइट पर भटकने की जरूरत नहीं होगी. AI खुद ही प्रोडक्ट का छोटा समरी, ब्रांड का नाम, कीमत और वेबसाइट की जानकारी एक कार्ड में दिखाता है.

नैचुरल लैंग्वेज में सवाल पूछने की सुविधा

रिपोर्ट के अनुसार, हर प्रोडक्ट के नीचे बुलेट पॉइंट्स में यह भी बताया जाता है कि उसका सुझाव क्यों दिखाया गया है. यूज़र नैचुरल लैंग्वेज में सवाल पूछ सकता है, जैसे दो स्मार्टफोन की तुलना करना या किसी खास बजट में लैपटॉप ढूंढना. ऐसे में चैटबॉट फीचर्स, कीमत और फायदे नुकसान का आसान ब्रेकडाउन देता है. इस फीचर की एक और अहम बात पर्सनलाइजेशन फीचर है. मेटा एआई, यूज़र की लोकेशन और प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी के आधार पर सुझाव दे सकता है. उदाहरण के तौर पर, अगर कोई न्यूयॉर्क में है और पफर जैकेट खोजता है, तो उसे उसी मौसम और प्रोफाइल के मुताबिक विकल्प दिख सकते हैं.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भविष्य में मेटा ऑनलाइन रिटेलर्स के लिंक जोड़ सकता है, जिससे एफिलिएट पार्टनरशिप के जरिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस फीचर की व्यापक उपलब्धता या कमाई के मॉडल पर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. दरअसल, एआई की दुनिया में कंप्टीशन लगातार बढ़ता जा रहा है. OpenAI के ChatGPT और गूगल के जेमिनी जैसे प्लेटफॉर्म पहले ही ब्राउज़िंग और शॉपिंग से जुड़े फीचर्स जोड़ चुके हैं. ऐसे में मेटा भी अपने एआई असिस्टेंट को एक ऑल-इन-वन डिजिटल हेल्पर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है, ताकि यूज़र्स को बातचीत के साथ-साथ खरीदारी का अनुभव भी एक ही जगह पर मिल सके.