ETV Bharat / technology

भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes V-Class एमपीवी, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Mercedes-Benz ने भारत में अपनी नई 2026 V-Class लॉन्च कर दी है. इस कार को 1.4 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा गया है.

New Mercedes V-Class MPV launched
नई Mercedes V-Class एमपीवी हुई लॉन्च (फोटो - Mercedes-Benz)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : March 2, 2026 at 2:20 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 V-Class लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस कार को 1.4 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है. असल में, यह कार पिछली V-Class का फेसलिफ़्टेड वर्जन है, जोकि साल 2019 और 2022 के बीच बिकी पर थी.

इस नई लग्ज़री वैन में कई एक्सटीरियर और इंटीरियर अपग्रेड और एक नया पेट्रोल इंजन विकल्प दिया गया है. भारतीय बाजार में Mercedes-Benz V-Class का मुकाबला Lexus LM और Toyota Vellfire जैसी कारों से होने वाला है.

नई Mercedes V-Class का एक्सटीरियर डिजाइन
कार बनाने वाली कंपनी V-Class को सिर्फ़ 3.4-मीटर एक्स्ट्रा लॉन्ग-व्हीलबेस में दे रही है, जो भारत में किसी भी मर्सिडीज़ कार में सबसे लंबा है. कार का AMG लाइन स्टाइलिंग स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है, जिसकी वजह से आगे की तरफ़ तीन-पॉइंट वाली स्टार-स्टडेड ग्रिल मिलती है.

ये सिग्नेचर डिज़ाइन नीचे ब्लैंक्ड-ऑफ़ एयर डैम पर भी दिया गया है. कार में DRLs के साथ मल्टी-बीम LED हेडलाइट्स और स्पोर्टी दिखने वाला बंपर इस सेक्शन के डिजाइन को बेहतर बनाते हैं. साइ़ड प्रोफ़ाइल की बात करें तो यहां पर स्लैब-साइडेड डिज़ाइन की खासियत पीछे की तरफ़ इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड दरवाज़े हैं, जो दरवाज़े के हैंडल को खींचने पर खुलते/बंद होते हैं.

Mercedes V-Class
Mercedes V-Class का सीटिंग लेआउट (फोटो - Mercedes-Benz)

भारत में लॉन्च होने वाले इंडिया-स्पेक मॉडल में डुअल-टोन 18-इंच के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो V-Class के बड़े साइज़ को देखते हुए थोड़े छोटे लगते हैं, हालांकि कुछ इंटरनेशनल मार्केट में 19-इंच का ऑप्शन भी मिलता है.

इसके रियर प्रोफाइल पर नजर डालें तो पीछे की तरफ एक सीधा टेलगेट मिलता है, जो इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड है. लेकिन यहां खास बात यह है कि ग्लास को खोला जा सकता है, जिससे छोटे बैग और यहां तक कि किराने का सामान रखने के लिए स्टोरेज एरिया तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. टेल-लैंप में प्री-फेसलिफ्ट Mercedes-Benz V-Class जैसे वर्टिकल LED एलिमेंट मिलत हैं.

नई Mercedes V-Class का इंटीरियर
कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री के लिए ब्लैक और बेज दोनों कलर ऑप्शन मिलते हैं. वहीं, सीटिंग लेआउट की बात करें तो, जो लोग ड्राइवर से गाड़ी चलवाते हैं और ज़्यादा से ज़्यादा केबिन स्पेस चाहते हैं, उन्हें 4-सीटर वर्जन बहुत पसंद आने वाला है. इसमें आखिरी रो में दो कैप्टन सीटें मिलती हैं, जो कूलिंग, हीटिंग और मसाजिंग फंक्शन के साथ एक्सटेंडेबल लेग सपोर्ट भी मिलता है.

इसके अलावा, दूसरा 6-सीटर ऑप्शन बीच वाली पंक्ति में दो सीटें जोड़ता है, जो या तो आखिरी पक्तिं की सीटों की तरफ हो सकती हैं या ट्रेडिशनल फॉरवर्ड-फेसिंग लेआउट में रखी जा सकती हैं. नई V-Class में एक खास बात एयरमैटिक एयर सस्पेंशन है, जिसमें स्टैंडर्ड के तौर पर अडैप्टिव डैम्पिंग का फीचर मिलता है, जिसे भारतीय सड़कों के हिसाब से ट्यून किया गया है.

Mercedes V-Class
Mercedes V-Class का इंटीरियर (फोटो - Mercedes-Benz)

वहीं दूसरी ओर, बैठने वालों को Dolby Atmos के साथ 650W का 15-स्पीकर बर्मेस्टर ऑडियो सिस्टम और सनशेड (दूसरी और तीसरी रो में) भी दिए गए हैं, हालांकि इस कार में सनरूफ नहीं दिया गया है. इसके साथ ही, कार में खिड़कियां भी नहीं खोली जा सकतीं हैं.

नई Mercedes V-Class के फीचर्स
कार में आगे की सीटों की बात करें तो, वे पावर्ड सीट्स हैं और जिनमें वेंटिलेशन का फीचर मिलता है. कार के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सेंट्रल टचस्क्रीन दोनों 12.3 इंच के हैं, जिसमें बाद वाला वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay देता है. केबिन में क्लाइमेट को कंट्रोल करने और दरवाज़े व एम्बिएंट लाइट चलाने के लिए फिजिकल कंट्रोल दिए गए हैं.

Mercedes ने इसमें कैमरे वाला ड्राइवर-मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाया है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार 7 एयरबैग, ISOFIX एंकर, ऑटो-होल्ड वाला इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा सेटअप और ऑटो-डिमिंग रियरव्यू मिरर, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. Euro NCAP ने अपने क्रैश टेस्ट में V-Class को पूरी फाइव-स्टार रेटिंग मिली है.

Mercedes V-Class
Mercedes V-Class (फोटो - Mercedes-Benz)

नई Mercedes V-Class का पावरट्रेन विकल्प
इस कार को कंपनी ने कुल दो पावरट्रेन विकल्प के साथ उतारा है, जिसमें पहला V300 d डीज़ल और दूसरा V300 पेट्रोल शामिल है. जहां डीज़ल V-Class में 2-लीटर, चार-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड इंजन है, जो 237hp की पावर देता है.

वहीं दूसरी ओर, पेट्रोल वर्जन में 2-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया जाता है, जो 231hp की पावर प्रदान करता है, और इसमें माइल्ड-हाइब्रिड असिस्ट का फीचर मिलता है. दोनों इंजन के साथ 9-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा जाता है.