ETV Bharat / technology

भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-Benz GLC EV, मिलेगी 700 किमी से ज्यादा रेंज, जानें कीमत

Mercedes-Benz India ने भारत में अपनी नई Mercedes-Benz GLC EV को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 78.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Mercedes-Benz GLC EV
नई Mercedes-Benz GLC EV भारत में हुई लॉन्च (फोटो - Mercedes-Benz)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : November 4, 2026 at 5:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Mercedes-Benz GLC EV को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 78.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कार भारत में बिकने वाली Mercedes की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार हो गई है.

जानकारी के अनुसार, नई Mercedes-Benz GLC EV को इसे पुणे के पास स्थित जर्मन ऑटोमेकर के प्लांट में ही असेंबल किया जा रहा है. गौरतलब है कि इसकी बुकिंग अक्तूबर 2026 में शुरू की गई थी.

Mercedes-Benz GLC EV
नई Mercedes-Benz GLC EV का इंटीरियर (फोटो - Mercedes-Benz)

नई Mercedes-Benz GLC EV के स्पेसिफिकेशन
भारतीय बाज़ार में यह SUV, Mercedes-Benz GLC400 के तौर पर पेश की गई है. इस कार में 94kWh का बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 711 km (WLTP रेंज) तक की रेंज प्रदान करता है. कंपनी का कहना है कि DC फास्ट चार्जर पर 10 मिनट चार्ज करने पर इस कार से 300 km तक की रेंज हासिल की जा सकती है.

कार में डुअल-मोटर सेटअप मिलता है, जो कुल मिलाकर 482.4bhp की पावर और 800Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है, जो इसे अपनी क्लास की सबसे शक्तिशाली गाड़ियों में से एक बनाता है. कार की लंबाई 4.85 मीटर रखी गई है, और इसका व्हीलबेस 2.97 मीटर है, जिससे यह अपनी क्लास और कैटेगरी की सबसे बड़ी गाड़ियों में से एक बन जाती है.

Mercedes-Benz GLC EV
नई Mercedes-Benz GLC EV का रियर प्रोफाइल (फोटो - Mercedes-Benz)

नई Mercedes-Benz GLC EV के डिजाइन और फीचर्स
नई GLC EV के डिज़ाइन की बात करें तो, भारतीय बाज़ार में इस कार को AMG डिज़ाइन पैक के साथ पेश किया गया है. इस कार में इलेक्ट्रिक AMG ग्रिल, 20-इंच के AMG-स्पेक व्हील्स, एल्युमिनियम रनिंग बोर्ड और कनेक्टेड टेल लैंप्स लगाए गए हैं.

वहीं, GLC इलेक्ट्रिक में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें MBUX हाइपरस्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस के साथ बरमेस्टर साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक ग्लास रूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन सीट्स, फुल-LED लाइट पैकेज, पावर-फोल्डिंग सेकंड रो, वायरलेस चार्जिंग पैड, लेवल 2 ADAS, ऑटो-पार्क फंक्शन, और 570 लीटर बूट स्पेस के साथ 128 लीटर का फ्रंक (आगे का स्टोरेज) शामिल हैं.

Mercedes-Benz GLC EV
नई Mercedes-Benz GLC EV का साइड प्रोफाइल (फोटो - Mercedes-Benz)

नई Mercedes-Benz GLC EV के प्रतिद्वंद्वी
इस कार के प्रतिद्वंद्वियों की बात करें तो इसका सबसे बड़ा मुकाबला 2027 में आने वाली BMW iX3 SUV के साथ होने वाला है. यह BMW की एक मिड-साइज़ एसयूवी होने वाली है, जो लगभग समान स्पेक्स, फीचर्स, इंटीरियर स्पेस और मौजूदगी (प्रेजेंस) पेश करती है.

नई Mercedes-Benz GLC इलेक्ट्रिक की तरह, संभावना जताई जा रही है कि आगामी BMW iX3 को भारत में ही असेंबल की जाएगी. कार निर्माता को पहले ही इस कार के लिए 1,000 से ज़्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं और मार्च 2027 तक के लिए यह कार पूरी तरह से बुक हो चुकी है. जानकारी के अनुसार, इस कार की डिलीवरी आज से ही शुरू की जा चुकी है.