नई Mahindra XUV 3XO EV भारत में हुई लॉन्च, जानें क्या है कीमत और रेंज
Mahindra ने अपनी नई XUV 3XO EV को उतार दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Published : January 7, 2026 at 12:48 PM IST
|Updated : January 7, 2026 at 1:24 PM IST
हैदराबाद: नए साल की शुरुआत बंपर व्हीकल लॉन्च से हो रही है. स्वदेशी एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने हाल ही में अपनी नई Mahindra XUV 7XO को लॉन्च किया है. इसकी लॉन्च के तुरंत बाद, अब Mahindra ने भारत में नई XUV 3XO EV को उतार दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने Mahindra XUV 400 को रिप्लेस करने के लिए इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च किया है. यह दो वेरिएंट और सिंगल बैटरी पैक के साथ पेश की गई है.
नई Mahindra XUV 3XO EV का डिजाइन
इसके डिज़ाइन की बात करें तो, यह EV इंटरनल कम्बशन Mahindra 3XO की स्टाइलिंग को फॉलो करती है, जिसमें अलॉय व्हील्स तक शामिल हैं. सबसे बड़े बदलाव बॉडी कलर्ड ग्रिल और बंपर पर बॉडी कलर्ड इंसर्ट्स के साथ रिवाइज्ड सेंट्रल एयर वेंट्स मिलते हैं.
Mahindra 400 की तरह, नई Mahindra 3XO EV में भी एक्सटीरियर पर कॉपर-फिनिश्ड ट्रिम इंसर्ट्स और बैजिंग मिलती है और इसमें 'ट्विन पीक्स' Mahindra लोगो को भी बरकरार रखा गया है, जो कॉपर फिनिश में मिलता है.
नई Mahindra XUV 3XO EV की कीमत
| Mahindra XUV 3XO EV के वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम |
| AX5 | 13.89 लाख रुपये |
| AX7 L | 14.96 लाख रुपये |
नई Mahindra XUV 3XO EV का इंटीरियर
वहीं इसके इंटीरियर की बात करें तो, केबिन का डिज़ाइन भी काफी हद तक वैसा ही रखा गया है, हालांकि इसके इंटीरियर ट्रिम के कलर ही सबसे बड़े अंतर के साथ आते हैं. इसमें डैशबोर्ड, दरवाजों और सेंटर कंसोल पर कॉपर इंटीरियर इंसर्ट दिए गए हैं.
नई Mahindra XUV 3XO EV का बैटरी पैक और पावर आउटपुट
कंपनी ने इसे कुल दो वेरिएंट - AX5 और AX7 L में पेश किया है, जिनमें सिर्फ एक 39.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है. यहीं कैपेसिटी का बैटरी पैक Mahindra XUV 400 EV में भी मिलता था. इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर का आउटपुट भी 148 bhp और 310 Nm के साथ समान है. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज 285 km तक है.
नई Mahindra XUV 3XO EV के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसके AX5 वेरिएंट में तीन ड्राइव मोड, फ्रीक्वेंसी सेलेक्टिव डैम्पर्स, सनरूफ, ट्विन 10.25-इंच डिस्प्ले, एलेक्सा बिल्ट-इन के साथ AdrenoX, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और Apple CarPlay कम्पैटिबिलिटी, 16-इंच के अलॉय व्हील्स और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलते हैं.
इसके अलावा, इस वेरिएंट में क्रूज़ कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री और गो, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, वायरलेस चार्जिंग पैड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ESP, 6 एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.
वहीं इसके, AX7L वेरिएंट की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, बड़े 17-इंच के अलॉय व्हील्स, फॉग लैंप, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ऑटो डिमिंग IRVM, कूल्ड ग्लवबॉक्स और सबसे ज़रूरी, लेवल-2 ADAS टेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Mahindra का कहना है कि नई Mahindra 3XO EV की डिलीवरी 23 फरवरी, 2026 से शुरू की जाएगी. भारतीय बाजार में यह SUV Tata Nexon EV और MG Windsor EV से मुकाबला करने वाली है, जो इसी प्राइस रेंज में आती हैं.

