ETV Bharat / technology

Mahindra XEV 9e का नया Cineluxe Edition हुआ लॉन्च, जानें क्या कीमत और फीचर्स

Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9e का एक नया Cineluxe Edition बाजार में उतारा है. इसकी कीमत 29.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Mahindra XEV 9v Cineluxe Edition
Mahindra XEV 9e का नया Cineluxe Edition लॉन्च (फोटो - Mahindra & Mahindra)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : March 1, 2026 at 5:16 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: स्वदेशी एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9e का एक नया Cineluxe Edition बाजार में उतारा है. कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को लॉन्च करने के साथ ही अपने इलेक्ट्रिक SUV पोर्टफोलियो को बढ़ाया है. Mahindra ने इस स्पेशल एडिशन को 29.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है.

इस स्पेशल एडिशन की बुकिंग 2 मार्च, 2026 से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी 10 मार्च, 2026 से शुरू होने वाली है. नए Mahindra XEV 9v Cineluxe Edition को स्टैंडर्ड XEV 9e के ज़्यादा बेहतर रूप में पेश किया गया है, जिसमें इंटीरियर डिटेलिंग और ओवरऑल इन-केबिन एक्सपीरियंस पर ज़्यादा ज़ोर दिया गया है.

Mahindra XEV 9v Cineluxe Edition का एक्सटीरियर डिजाइन
नए स्पेशल एडिशन के डिजाइन की बात करें तो, इसे दो खास एक्सटीरियर फिनिश, सैटिन ब्लैक और सैटिन व्हाइट पेंट शेड्स में उतारा गया है. इन शेड्स को चेस्टनट ब्राउन और नॉक्टर्न ब्लैक स्मूद ग्रेन लेदरेट में नए पेश किए गए इंटीरियर थीम के साथ जोड़ा गया है.

Mahindra XEV 9v Cineluxe Edition
Mahindra XEV 9v Cineluxe Edition का इंटीरियर (फोटो - Mahindra & Mahindra)

Mahindra XEV 9v Cineluxe Edition का इंटीरियर
इसके अलावा, डैशबोर्ड, सीट और डोर पैनल पर टेक्सचर और फिनिश पर ध्यान देते हुए, अंदर एक शांत और ज़्यादा लाउंज जैसा माहौल बनाने पर फोकस किया गया है. SUV की सबसे खास बात इसका कोस्ट-टू-कोस्ट ट्रिपल HD डिस्प्ले सेटअप है, जो डैशबोर्ड की चौड़ाई तक फैला हुआ है.

इसके साथ 16-स्पीकर वाला हारमन कार्डन ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है. कार में इनफिनिटी रूफ और एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम मिलता है, जो 16 मिलियन से ज़्यादा कलर कॉम्बिनेशन के साथ आते हैं. कार में पैसेंजर्स को अलग-अलग मूड और ड्राइविंग कंडीशन के हिसाब से केबिन का माहौल बनाने की सुविधा मिलती है.

Mahindra XEV 9v Cineluxe Edition के फीचर्स
यह स्पेशल एडिशन, स्डैंडर्ड मॉडल के टॉप स्पेसिफिकेशन Pack Three वेरिएंट पर आधारित है, जिसमें स्ट्रेटअहेड विज़नX ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, आईडेंटिटी ड्राइवर और ऑक्यूपेंट मॉनिटरिंग, ऑटो पार्क असिस्ट के साथ हैंड्सफ्री पार्क और सिक्योर360 कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Mahindra XEV 9v Cineluxe Edition
Mahindra XEV 9v Cineluxe Edition का साइड प्रोफाइल (फोटो - Mahindra & Mahindra)

इसके अलावा, इस स्पेशल एडिशन में कैंप, कीप और पॉपल HVAC मोड, कस्टम ड्राइव मोड, डिजिटल की एक्सेस, सिक्योर360 प्रो और पर्सनलाइज्ड यूजर प्रोफाइल भी शामिल हैं.

Mahindra XEV 9v Cineluxe Edition का पावरट्रेन
स्पेशल एडिशन में मिलने वाले पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 79 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज होने पर 500 km से ज़्यादा की रेंज प्रदान कर सकती है. इसका पावर आउटपुट 210 kW है, और पीक टॉर्क 380 Nm है. अभी तक, इसका सिर्फ़ रियर-व्हील ड्राइव वर्शन ही बाजार में पेश किया गया है, और ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन उपलब्ध नहीं है.