BGMI Air की लॉन्च डेट का ऐलान, कुछ चुनिंदा प्लेयर्स को मिलेगा अर्ली बीटा एक्सेस, लेकिन कैसे?
BGMI AIR कम पावर वाले फोन के लिए बनाई गई हल्की गेम है जो करीब 1GB में डाउनलोड होगी और मुख्य गेमप्ले वैसा ही रखेगी.


Published : November 5, 2026 at 7:21 AM IST
हैदराबाद: क्राफ्टन इंडिया ने बीजीएमआई का एक नया रूप लॉन्च करने का फैसला किया है और उसका नाम BGMI AIR है. अब क्राफ्टन इंडिया ने बीजीएमआई एयर की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है. इस गेम को भारत में 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा. बीजीएमएआई एयर असल में बीजीएमआई का ही एक लाइट यानी हल्का वर्ज़न है.
यह उन फोन के लिए बनाया गया है, जिनमें पावर और स्टोरेज कम होता है. इस गेम ने गूगल प्ले स्टोर पर 14 मिलियन से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन पूरे कर लिए हैं. यह आंकड़ा लॉन्च से तीन हफ्ते पहले ही पूरा हो गया.
क्लोज्ड बीटा टेस्ट कब और कहां होगा
क्राफ्टन इंडिया के मुताबिक, बीजीएमआई को पूरी तरह से लॉन्च करने से पहले कंपनी इसे कुछ खिलाड़ियों को आज़माने का मौका देगी. क्लोज्ड़ बीटा टेस्ट 20 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक चलेगा. यह टेस्ट मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में होगा. टेस्टर्स की राय सुनकर कंपनी गेम को और बेहतर बनाएगी. उसके बाद ही इसे 10 नवंबर को पूरी तरीके से यानी सभी यूज़र्स के लिए लॉन्च किया जाएगा.

बीटा में कैसे शामिल हों
हालांकि, बीटा टेस्टर्स की लिस्ट में शामिल होना आसान नहीं है. इच्छुक खिलाड़ियों को बीजीएमआई एयर और बीजीएमआई के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज की बायो में दिए फॉर्म को भरना होगा. उसके साथ में एक वीडियो भी बनाना होगा, जिसमें बताना होगा कि उन्हें बीजीएमआई एयर का अर्ली एक्सेस क्यों मिलना चाहिए. इस वीडियो में आधिकारिक हैंडल्स को टैग करना जरूरी है. कंपनी इन एंट्रीज में से खिलाड़ियों को चुनेगी और उन्हें बीटा में शामिल होने देगी.
बीजीएमआई एयर क्या खास है
यह गेम बजट और एंट्री लेवल स्मार्टफोन पर अच्छी तरह से चलेंगे. शुरुआत में डाउनलोड साइज़ करीब 1GB होगा और फिर मेन गेमप्ले वैसा ही रहेगा जैसा असली बीजीएमआई में होता है. बीजीएमआई एयर अलग ऐप के रूप में चलेगा, लेकिन बीजीएमआई खिलाड़ी अपना अकाउंट ट्रांसफर किए बिना इसे खेल सकेंगे. दोनों वर्ज़न में अकाउंट और प्रोग्रेस एक साथ चलती रहेगी. यह लगभग क्रॉस-प्ले जैसा काम करेगा.
क्राफ्टन इंडिया आगे और डिटेल बीजीएमआई एयर के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए शेयर करेगी. यह एक लाइट वर्ज़न है, जो खासतौर पर उन खिलाड़ियों के लिए बनाया गया है, जिनके पास महंगा फोन नहीं है, लेकिन उन्हें भी अच्छे एक्सपीरियंस के साथ बैटल रोयाल गेम खेलना है.

