ETV Bharat / technology

Kia India ने भारत में 5 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री की पूरी, Seltos सबसे ज्यादा बिकी

Kia India ने बताया कि कंपनी ने भारतीय सड़कों पर 5,00,000 कनेक्टेड कारों की बिक्री करने का माइलस्टोन पार कर लिया है.

Kia Seltos
Kia Seltos (फोटो - Kia India)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : January 10, 2026 at 2:34 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: कार निर्माता कंपनी Kia India ने जानकारी दी है कि कंपनी ने भारतीय सड़कों पर 5,00,000 कनेक्टेड कारों की बिक्री करने का माइलस्टोन पार कर लिया है. कंपनी का यह लेटेस्ट माइलस्टोन भारत में Kia कस्टमर्स के बीच कनेक्टेड व्हीकल टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ती रुचि को दिखाता है और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन मोबिलिटी में एक लीडिंग प्लेयर के तौर पर कंपनी की स्थिति को मजबूत करता है.

कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, कनेक्टेड कार वेरिएंट अब उसके घरेलू थोक बिक्री वॉल्यूम का लगभग 40 प्रतिशत हैं. कंपनी की यह उपलब्धि ccNC के साथ Kia Connect 2.0 सॉफ्टवेयर की वजह से मिली है, जो भारतीय बाजार में कंपनी के कनेक्टेड कार इकोसिस्टम का आधार है.

मिड-साइज एसयूवी Kia Seltos का बड़ा योगदान
कंपनी ने बताया कि इस बिक्री में Kia Seltos का सबसे बड़ा योगदान रहा है. यह कार Kia India की कनेक्टेड कार सेल्स का लगभग 70 प्रतिशत लेकर आई है. इसके बाद, Kia Sonet और Carens भी बड़े योगदान देने वाली कारों में शामिल हैं, जो लाइनअप में अलग-अलग प्राइस पॉइंट पर कनेक्टेड फीचर्स की डिमांड को दिखाती हैं.

नई Kia Seltos का कनेक्टेडेट फीचर्स कैसे है उपयोगी
इस माइलस्टोन पर कमेंट करते हुए, Kia Seltos के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग, अतुल सूद ने कहा कि, "Kia India ने अपने व्हीकल डिज़ाइन एक्सीलेंस और टेक्नोलॉजी लीडरशिप के ज़रिए लगातार खुद को अलग साबित किया है."

उन्होंने आगे कहा कि, "कनेक्टेड फीचर्स को बेहतर बनाने और Kia Drive Green जैसे कस्टमर एंगेजमेंट इनिशिएटिव्स पर हमारा लगातार फोकस, हमारे कनेक्टेड इकोसिस्टम में एडॉप्शन और इंटरैक्शन को मज़बूत कर रहा है. फ्री सब्सक्रिप्शन पीरियड के बाद भी कस्टमर्स का बने रहना, Kia Connect की लगातार प्रासंगिकता और लॉन्ग-टर्म वैल्यू को दिखाता है."

Kia India ने यह भी बताया कि "कनेक्टेड सर्विसेज़ के लिए कस्टमर रिन्यूअल मज़बूत बने हुए हैं, जो कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन पीरियड के बाद भी कनेक्टिविटी फीचर्स के लगातार इस्तेमाल का संकेत देता है."

कंपनी ने कहा कि "सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले कुछ फीचर्स में नेविगेशन-बेस्ड कनेक्टेड इंटरफेस, ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट, रिमोट डायग्नोस्टिक्स, डिजिटल की फंक्शनैलिटी, मोबाइल ऐप के ज़रिए सराउंड व्यू मॉनिटरिंग और मल्टीलिंगुअल वॉयस रिकग्निशन शामिल हैं."

Kia India ने आगे बताया कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में 100 प्रतिशत कनेक्टेड कार पेनिट्रेशन हासिल कर लिया है. EV-स्पेसिफिक कनेक्टेड फीचर्स में Drive Green शामिल है, जो गेमिफाइड इंटरफ़ेस के ज़रिए इको-इम्पैक्ट को ट्रैक करता है. कंपनी 7.4 kW और 11 kW कॉन्फ़िगरेशन में स्मार्ट होम चार्जिंग सॉल्यूशन (किआ स्मार्ट कनेक्टेड होम चार्जर) भी देती है.