Jio ने लॉन्च किया 55 रुपये का नया प्लान, मिलेंगे 1000 से ज्यादा TV चैनल्स
जियो ने 55 रुपये का नया JioTV Pro Pack लॉन्च किया है, जिसमें 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 1,000 से ज्यादा TV चैनल्स मिलेंगे.


Published : July 8, 2026 at 8:59 PM IST
हैदराबाद: रिलायंस जियो ने आज भारत में एक नया एंटरटेनमेंट-बेस्ड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान में यूज़र्स को JioTV मोबाइल ऐप के ज़रिए 1,000 से ज्यादा TV चैनल्स एक्सेस करने की सुविधा मिलेगी. इसका मतलब है कि आप 55 रुपये प्रति महीना खर्च करके टीवी में दिखाई देने वाले लगभग सभी चैनल्स को अपने मोबाइल फोन्स पर देख सकते हैं.
जियो का यह बजट-फ्रेंडली प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों तरह के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है. 55 रुपये के इस प्लान का नाम JioTV Pro Pack है. इसमें 150 से ज्यादा प्रीमियम टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है. हालांकि, इसमें JioStar और Sony के लाइव स्पोर्ट्स चैनल्स शामिल नहीं हैं, जो कि स्पोर्ट्स देखने वाले यूज़र्स के लिए एक निराशाजनक बात हो सकती है.
55 रुपये में क्या मिलेगा?
जियो के इस नए 55 रुपये वाले JioTV Pro Pack की वैलिडिटी 30 दिनों की है और इसमें यूज़र्स को 16 से ज्यादा भाषाओं में 1,000 लाइव TV चैनल्स JioTV मोबाइल ऐप के ज़रिए मिलते हैं. यूज़र्स इस प्लान का रिचार्ज ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों मोड से कर सकते हैं. इस प्लान में यूज़र्स को 10MB हाई-स्पीड डेटा भी शामिल है.
News, sports, movies and regional channels—all in one ₹55 pack. JioTV Pro Pack packs in plenty of value for mobile viewers. #Jio #JioTV @iamasagar pic.twitter.com/qXUYBEzs47
— Harsha (@harshaa__v) July 8, 2026
कौन-कौन से चैनल्स होंगे शामिल?
जियो के मुताबिक, इस नए रिचार्ज प्लान में StarPlus HD, Colors HD, Sony Entertainment Television HD, Discovery और Animal Planet जैसे 150 से ज्यादा प्रीमियम चैनल्स मिलेंगे. इसके अलावा JioStar, Sony Entertainment, Sun TV Network, Warner Bros. Discovery और ETV जैसे ब्रॉडकास्टर्स के चैनल्स भी इस प्लान में आपको देखने को मिलेंगे.
कैसे करें एक्टिवेट?
कंपनी के मुताबिक, जियो टीवी के इस सस्ते प्लान यानी JioTV Pro Pack को एक्टिवेट करने के लिए आपको अलग से किसी एक्टिवेशन की जरूरत नहीं है. आपको अपने माय जियो ऐप में जाकर इस प्लान को ढूंढना है और फिर 55 रुपये की पेमेंट करके सब्सक्रिप्शन खरीदना है, जिसकी वैलिडिटी एक महीने की होगी. रिचार्ज होने के बाद आपको JioTV ऐप खोलना है और अपने उसी जियो नंबर से साइन-इन करना है. उसके बाद तुरंत टीवी चैनल्स की स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी.
इसका फायदा किसे मिलेगा?
जियो के प्रीपेड या पोस्टपेड, दोनों में से किसी भी एक्टिव प्लान वाले यूज़र्स जियो टीवी प्रो पैक को खरीद सकते हैं. इसमें आपको अलग से कोई वॉयस कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे. यह सब्क्रिप्शन एक बार में सिर्फ एक ही मोबाइल डिवाइस पर JioTV ऐप के ज़रिए एक्सेस की जा सकती है.

