iQOO Z11 Lite भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें इसकी डिज़ाइन और खास फीचर्स
iQOO ने अपने एक नए अपकमिंग बजट स्मार्टफोन का माइक्रोसाइट लाइव किया है, जिससे भारत में इसकी लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है.


Published : July 7, 2026 at 4:08 PM IST
हैदराबाद: वीवो की सब-ब्रांड आइकू काफी लंबे वक्त से अपने नए Z Series स्मार्टफोन को टीज़ कर रहा था, जिसे पहले iQOO Z11 समझा जा रहा था. अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि भारत में लॉन्च होने वाला iQOO Z सीरीज के नए बजट फोन का नाम iQOO Z11 Lite होगा.
कंपनी ने इस पोन के लिए एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है. टीज़र के जरिए इस फोन का डिज़ाइन भी सामने आ चुका है, जिसमें पिल-शेप्ड मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा यूनिट दिखाई दे रहा है. लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक इसमें MediaTek Dimensity 6000 सीरीज़ का चिपसेट दिया जा सकता है.
डिज़ाइन और लॉन्च को लेकर क्या है अपडेट
iQOO इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि iQOO Z11 Lite को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. उन्होंने टीज़र पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें फोन का डिज़ाइन देखने को मिल रहा है. iQOO Z11 Lite में फ्लैट रियर पैनल के साथ टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. फोन में एलईडी फ्लैश के साथ रिंग लाइट भी दी गई है और यह ऑफ-व्हाइट शेड में नज़र आता है.
For every student need, there’s a Gen-Z way of doing it.
— Nipun Marya (@nipunmarya) July 7, 2026
Soon, there will be a Z for it too.#ComingSoon #iQOOZ11Lite #NonStopNoLimits pic.twitter.com/lX7UsNSflL
पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स फोन के दाहिनी तरफ मौजूद होंगे, जबकि बीच में आइकू की ब्राडिंग पैनल के निचले हिस्से पर दी गई है. फोन की बाईं ओर वाला हिस्सा बिना किसी बटन के यानी क्लीन रखा जा सकता है. इस फोन का माइक्रोसाइट अमेज़न पर लाइव किया गया है, जिसका मतलब है कि इस फोन की बिक्री अमेज़न पर होगी. माइक्रोसाइट में यह भी बताया गया है कि फोन Vivo के OriginOS और एआई-पावर्ड टूल्स के साथ आएगा.
फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
टिप्सटर देबायन रॉय ने iQOO Z11 Lite के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स शेयर किए हैं. उनके मुताबिक, इस फोन में प्रोसेसर के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसके साथ UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी. इसमें 6,500mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है.
इस फोन के पिछले हिस्से पर 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है. फोन में 6.74-इंच का HD+ एलसीडी टचस्क्रीन हो सकता है, जो 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस देगा. इस फोन के अगले हिस्से पर वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दी जा सकती है, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा हो सकता है.
इसमें डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग भी मिल सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार फोन की कीमत करीब 15,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है, हालांकि इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

