ETV Bharat / technology

iPhone 17e vs iPhone 16e: कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या है बड़ा अंतर

Apple iPhone 17e में A19 चिप, 256GB स्टोरेज, बेहतर पोर्ट्रेट मोड और 15W MagSafe चार्जिंग दी गई है.

On the left - iPhone 17e and on the right - iPhone 16e.
बाईं ओर - iPhone 17e और दाईं ओर - iPhone 16e. (Image Credit: Apple)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : March 3, 2026 at 4:39 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: एप्पल ने भारत और ग्लोबल मार्केट में अपनी iPhone 17 सीरीज़ का सबसे सस्ता आईफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम iPhone 17e है. यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16e का अपग्रेडेड वर्ज़न है. लिहाजा, इस फोन में कई अपग्रेडेड और बेहतर फीचर्स को भी शामिल किया गया है. हालांकि, पहली नज़र में देखने पर आपको ये दोनों फोन एक जैसे ही लगेंगे, जैसा कि आप ऊपर थंबनेल इमेज में भी देख पा रहे होंगे, लेकिन दोनों के अंदरूनी बदलाव काफी अलग हैं. आइए हम आपको iPhone 16e और iPhone 17e का अंतर समझाते हैं.

iPhone 17e vs iPhone 16e: डिजाइन का अंतर

इन दोनों फोन्स के डिजाइन में कुछ खास अंतर नहीं है. दोनों लगभग एक जैसे ही हैं. इनकी लंबाई 146.7mm, चौड़ाई 71.5mm और मोटाई 7.8mm है. हालांकि, इन दोनों आईफोन्स के वजन में थोड़ा अंतर है. iPhone 16e का वजन 167 ग्राम था जबकि iPhone 17e का वजन 169 ग्राम है, यानी नया आईफोन 2 ग्राम भारी है, जो कि काफी मामूली अंतर है. रंगों की बात करें तो iPhone 16e जहां ब्लैक और व्हाइट में आता था, वहीं iPhone 17e में नया सॉफ्ट पिंक कलर भी जोड़ा गया है, जो यूजर्स को नया विकल्प देता है.

iPhone 17e vs iPhone 16e: डिस्प्ले का अंतर

इन दोनों फोन्स के डिस्प्ले में भी ज्यादा अंतर नहीं किया गया है. दोनों फोन में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 60Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स की है. हालांकि, iPhone 17e में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है, जो पिछले जेनरेशन के Ceramic Shield के मुकाबले तीन गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस देने का दावा करता है. यानी स्क्रीन पहले से ज्यादा सुरक्षित मानी जा सकती है.

iPhone 17e vs iPhone 16e: परफॉर्मेंस का अंतर

iPhone 16e और iPhone 17e में सबसे बड़ा अंतर परफॉर्मेंस का ही है. iPhone 17e में नया A19 चिपसेट दिया गया है, जबकि iPhone 16e में A18 प्रोसेसर था. यह एक बड़ा अपग्रेड है. नए मॉडल में 6-कोर CPU, 16-कोर न्यूरल इंजन और हार्डवेयर एक्सेलेरेटेड रे ट्रेसिंग सपोर्ट के साथ आता है. इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स ज्यादा स्मूद चलते हैं. iPhone 16e में 4-कोर GPU के साथ न्यूरल एक्सेलेरेटर्स की कमी थी. स्टोरेज की बात करें तो iPhone 17e 256GB से शुरू होता है, जबकि 16e का बेस मॉडल 128GB था.

कैटेगिरीiPhone 17eiPhone 16e
शुरुआती कीमत₹64,900₹59,900
डाइमेंशन्स146.7mm x 71.5mm x 7.8mm
वजन169 ग्राम167 ग्राम
कलर्ससॉफ्ट पिंक-
व्हाइटव्हाइट
ब्लैकब्लैक
डिस्प्ले60Hz | 6.1-inch Super Retina XDR OLED
प्रोसेसरA19A18
रैम + स्टोरेज-8GB + 128GB
8GB + 256GB8GB + 256GB
8GB + 512GB8GB + 512GB
बैटरीUp to 26 hours of videoplay on a single charge
चार्जिंग कैपेसिटी20W (वायर्ड), 15W MagSafe (वायरलेस)20W (वायर्ड) | Q1 7.5W तक वायरलेस चार्जिंग
आईपी रेटिंगIP68
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS26

iPhone 17e vs iPhone 16e: कैमरा सेटअप का अंतर

इन दोनों फोन्स में कैमरा भी एक-जैसा ही दिया हुआ है. दोनों आईफोन्स में 48MP का फ्यूज़न रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 2-इन-1 सिस्टम, 2x ऑप्टिकल जूम और Dolby Vision के साथ 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है. इस फोन के अगले हिस्से में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP TrueDepth कैमरा दिया गया है. iPhone 17e का पोर्ट्रेट मोड अब कुत्ते और बिल्ली जैसे पालतू जानवरों को भी बेहतर तरीके से पहचान सकता है. साथ ही यह फोटो लेते समय अपने आप डेप्थ जानकारी कैप्चर करता है, जिससे बाद में भी नॉर्मल फोटो को पोर्ट्रेट में बदला जा सकता है. iPhone 16e में यह सुविधा सीमित थी.

iPhone 17e vs iPhone 16e: बैटरी का अंतर

एप्पल ने इन दोनों आईफोन्स की बैटरी की सटीक क्षमता को लेकर कोई दावा नहीं किया है, लेकिन दोनों फोन में 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है. हालांकि, iPhone 17e के चार्जर में एक बड़ा बदलाव किया गया है. नए आईफोन में iPhone 17e में 15W MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो 20W या उससे ज्यादा के एडेप्टर के साथ काम करता है. वहीं, iPhone 16e केवल 7.5W Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता था.

iPhone 17e vs iPhone 16e: अन्य अंतर

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो दोनों में iOS26 और Apple Intelligence फीचर्स मिलते हैं. हालांकि नया प्रोसेसर होने की वजह से iPhone 17e में अनुभव ज्यादा स्मूद रहने की उम्मीद है. दोनों फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है.

iPhone 17e vs iPhone 16e: कीमत का अंतर

स्टोरेज वेरिएंटiPhone 16e की कीमतiPhone 17e की कीमत
128 GB59,900 रुपये
256 GB69,900 रुपये64,900 रुपये
512 GB89,900 रुपये84,900 रुपये

कुल मिलाकर, iPhone 17e तेज प्रोसेसर, दोगुनी बेस स्टोरेज, बेहतर पोर्ट्रेट मोड और MagSafe सपोर्ट के साथ ज्यादा प्रैक्टिकल विकल्प बनकर सामने आता है. अगर कोई पहले से iPhone 16e इस्तेमाल कर रहा है तो अपग्रेड जरूरी नहीं लगता, लेकिन जो यूजर्स पुराने मॉडल जैसे iPhone SE (2nd Gen), iPhone 11, iPhone 12 या iPhone SE (3rd Gen) का इस्तेमाल करते आ रहे हैं तो, उनके लिए iPhone 17e ज्यादा फ्यूचर रेडी और बेहतर एंट्री पॉइंट साबित हो सकता है.