ETV Bharat / technology

Hyundai Venue का Knight Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Hyundai Motor India ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV Hyundai Venue का Knight Edition बाजार में उतारा है. इसकी शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Hyundai Venue Knight Edition Launched
Hyundai Venue का Knight Edition लॉन्च (फोटो - Hyundai Motor)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : April 20, 2026 at 3:16 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor India Limited (HMIL) ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV लाइनअप को बढ़ाते हुए नई Hyundai Venue Knight Edition को पेश किया है. इसमें एक ज़्यादा डार्क और ज़्यादा आक्रामक विज़ुअल थीम के साथ-साथ फ़ीचर्स में भी अपडेट किया गया है. यह Knight रेंज की लोकप्रियता को आगे बढ़ाती है, जिसने साल 2022 में अपनी शुरुआत के बाद से अब तक 92,000 से ज़्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.

नए Hyundai Venue Knight Edition का डिजाइन
Hyundai Venue Knight Edition के डिजाइन की बात करें तो इसे पूरी तरह से ब्लैक कलर में फिनिश किया गया है. इसके फ्रंट हिस्से में ब्लैक कलर की ग्रिल, मैट ब्लैक Hyundai लोगो और नए डिज़ाइन की स्किड प्लेट्स लगाई गई हैं, जबकि कार के साइड प्रोफ़ाइल को ब्लैक कलर के ORVMs, रूफ़ रेल्स और अलॉय व्हील्स से और भी आकर्षक बनाया गया है. कार में रेड कलर के ब्रेक कैलिपर्स और खास Knight बैजिंग लगाई गई है, जो इसे एक स्पोर्टी टच देते हैं.

नए Hyundai Venue Knight Edition का इंटीरियर
इस स्पेशल एडिशन के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक प्रीमियम ऑल-ब्लैक केबिन दिया गया है, जिसकी खूबसूरती हल्के पीतल के रंग के इंसर्ट्स से और भी बढ़ जाती है. कार की सीट्स पर भी खास तरह की अपहोल्स्ट्री इस्तेमाल की गई है.

वहीं कार में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो, Hyundai ने कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स, जैसे HX6T, HX10 और N10 में डैशकैम देकर एक बड़ा अपग्रेड किया गया है. यह कई तरह के रिकॉर्डिंग मोड्स को सपोर्ट करता है.

इनमें लगातार ड्राइविंग रिकॉर्डिंग, अचानक होने वाली घटनाओं के दौरान इमरजेंसी कैप्चर, लंबी यात्राओं के लिए वेकेशन मोड और यहां तक कि एक खास मोबाइल ऐप के ज़रिए ऑन-डिमांड वीडियो एक्सेस की फीचर्स भी शामिल हैं. जहां तक परफॉर्मेंस की बात है, Venue Knight एडिशन में वही जाना-पहचाना इंजन लाइनअप बरकरार रखा गया है, क्योंकि इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है.

नए Hyundai Venue Knight Edition का इंजन
इंजन विकल्पों की बात करें तो इस कार को 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, DCT गियरबॉक्स के साथ 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, और 1.5-लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प मिलता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है.

इसके अलावा, Hyundai Motor ने दो नए मैट कलर विकल्प – Hazel Blue Matte और Mystic Sapphire Matte – भी पेश किए हैं, जिससे ग्राहकों के लिए अपनी कार को पर्सनलाइज़ करने के विकल्प और भी बढ़ गए हैं.

लॉन्च के मौके पर, Hyundai Motor India Limited के Product Strategy & Planning के हेड, अमित धौंडियाल ने कहा कि, "Hyundai में, हम लगातार ऐसे प्रोडक्ट्स लाने की कोशिश करते हैं जो भारतीय ग्राहकों की बदलती आकांक्षाओं से मेल खाते हों."

उन्होंने आगे कहा कि, "Hyundai VENUE Knight स्टाइल और अपनी अलग पहचान का एक दमदार अंदाज़ है, जिसे खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो चाहते हैं कि उनकी कार उनकी पर्सनैलिटी को दिखाए. इस लॉन्च के साथ, हम खास ब्लैक-थीम वाली Knight फिलॉसफी को अपनी सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs में से एक में ला रहे हैं."