ETV Bharat / technology

4 सितंबर को इसरो का बड़ा मिशन: GSLV-F17 लॉन्च कैसे देखें, फ्री रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी

इस लॉन्च में भारत का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट अंतरिक्ष में जाएगा जो देशभर की तस्वीरें बार-बार खींचकर आपदाओं की निगरानी में मदद करेगा.

Free online registration is now open to watch the rocket launch with your own eyes from the Launch View Gallery.
लॉन्च व्यू गैलरी में बैठकर रॉकेट की उड़ान अपनी आंखों से देखने के लिए फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अभी खुल चुका है. (Image Credit: ISRO)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : September 1, 2026 at 2:39 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: इसरो एक बड़े मिशन की तैयारी कर रहा है, जिसमें उसे सितंबर के पहले सप्ताह में ही एक बड़ा रॉकेट लॉन्च करना है. 4 सितंबर 2026 को सुबह 2:25 AM पर GSLV-F17 रॉकेट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा. इस रॉकेट में EOS-05 नाम का सैटेलाइट होगा. यह सैटेलाइट भारत का पहला ऐसा इमेजिंग सैटेलाइट है, जो जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से काम करेगा. इसका मतलब है कि 36,000 किलोमीटर ऊपर से यह भारत की जमीन पर लगातार नज़र रखेगा.

यह रॉकेट करीब 51 मीटर ऊंचा है और इसका वजन करीब 420 टन के आसपास है. यहग GSLV का 19वां फ्लाइट है. यह रॉकेट पहले सैटेलाइट को सब-जीटीओ ऑर्बिट में छोड़ेगा. वहां से यह अपने असल जगह पर पहुंच जाएगा. EOS-05 हर पांच मिनट में चुने हुए इलाके की तस्वीर ले सकेगा. पूरे भारत की तस्वीर हर तीस मिनट में आएगी, जिसका रिजॉल्यूशन करीब 42 मीटर का होगा. इससे भारत में होने वाले बाढ़, तूफान, जंगल की आग और खेती की निगरानी आसान हो जाएगी.

लॉन्च व्यू गैलरी कैसे देखें?

अगर आप खुद जाकर रॉकेट की उड़ान को लाइव देखना चाहते हैं तो आपको लॉन्च व्यू में अपनी जगह पक्की करनी होगी. यह जगह बिल्कुल मुफ्त है. आइए हम आपको इसके स्टेप्स बताते हैं:

  1. रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट lvg.shar.gov.in पर जाएं
  2. वहां वीएससी रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसा कोई सरकारी पहचान पत्र, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी तैयार रखें.
  4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद पास मिल जाएगा.
  5. लॉन्च वाले दिन असली पहचान पत्र और पास प्रिंट करके ले जाएं.
  6. आपको सुरक्षा जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा. वहां से हजारों लोग बैठकर अपनी आंखों से इसरो के रॉकेट को आसमान में जाते हुए देख सकते हैं.

घर पर कैसे देखें?

अगर आप श्रीहरिकोटा पर जाकर इस रॉकेट लॉन्च को नहीं देख सकते हैं तो आप घर बैठे भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. उसके लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • इसके लिए आपको सुबह 2:25 AM से पहले उठना पड़ेगा, क्योंकि तब तक स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी.
  • आपको इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर जाना होगा, जहां से आप इस रॉकेट लॉन्च को लाइव देख सकते हैं.
  • इसके अलावा टीवी पर भी इसरो के इस रॉकेट लॉन्च का सीधा प्रसारण किया जाएगा. आप वहां से भी इसे देख सकते हैं.

इसरो के इस बड़े मिशन से जुड़ी एक खास बात जाननी बहुत जरूरी है. दरअसल, यह मिशन पांच साल पहले हुए असफल मिशन के बाद किया जा रहा है. उस वक्त GSAT-1 नहीं पहुंच पाया था. अब EOS-05 उसी काम को पूरा करने जा रहा है. आम लोगों के लिए रॉकेट लॉन्च देखना एक यादगार अनुभव होता है. इसके लिए आपको जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करनी होगी, क्योंकि सीट्स काफी लिमिटेड होती है.