ETV Bharat / technology

2026 के अंत में होगा Honda की नई 0 Alpha EV SUV का खुलासा, जानें कैसा होगा डिजाइन

Honda Cars India अपनी पहली और नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Honda 0 Alpha पर काम कर रही है, जो 2026 के अंत में पेश होगी.

Honda 0 Alpha
Honda 0 Alpha कॉन्सेप्ट एसयूवी (फोटो - Honda)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : October 11, 2026 at 5:16 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: कार निर्माता कंपनी Honda Cars India ने हाल ही में अपनी अपडेटेड Honda Elevate फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में उतारा है. अब जानकारी सामने आ रही है कि भारतीय बाजार के लिए कंपनी का अगला प्रोडक्ट Honda 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV होने वाला है, जो भारतीय बाजार के लिए कंपनी की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार होने वाली है.

संभावना जताई जा रही है कि Honda Cars इस साल के आखिर में इसके ऑफिशियल नाम का खुलासा करेगी, और शायद 2027 की शुरुआत में बिक्री के लिए आने से पहले इसका प्रोडक्शन-रेडी मॉडल भी दिखाया जाएगा. बाजार में लॉन्च से पहले, कंपनी इस कार को सड़कों पर टेस्ट कर रही है, और हाल ही में 0 Alpha SUV का एक पूरी तरह से कैमफ़्लाज मॉडल टेस्टिंग के दौरान देखा गया.

कैसा होगा Honda 0 Alpha SUV का डिजाइन
बता दें कि Honda 0 Alpha की पहली झलक लगभग एक साल पहले Japan Mobility Show 2025 में एक कॉन्सेप्ट के तौर पर दिखाई गई थी. इन कैमोफ़्लाज्ड स्पाई शॉट्स को देखने पर लगता है कि इसके अनोखे आकार में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

यह कार मौजूदा किसी भी Honda कार जैसी दिखाई नहीं देती है, और इसका खास डिज़ाइन एलिमेंट इसका लगभग सीधा (वर्टिकल) पिछला हिस्सा और मोटा C-पिलर एरिया है, जो काफी हद तक एक MPV से मेल खाता है.

इसमें पीछे की तरफ एक बड़ी विंडस्क्रीन मिलती है, जिसके चारों ओर शायद LED लाइट बार लगाई गई है, जबकि निचले हिस्से में बाहर की ओर निकला हुआ बम्पर दिया गया है, और संभावना जताई जा रही है कि इसमें डिफ्यूज़र जैसा एलिमेंट भी दिया जाएगा.

जब कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट मॉडल को पहली बार प्रदर्शित किया था, तो Honda ने कहा था कि इसका डिज़ाइन लगभग प्रोडक्शन के लिए तैयार है. इसलिए लाइटिंग सिग्नेचर और ग्लास पैनल जैसी कई चीज़ें इसके फ़ाइनल मॉडल में भी देखने को मिल सकती हैं. संभावना जताई जा रही है कि इसके सामने वाले 'ग्रिल' हिस्से में इलुमिनेटेड Honda लोगो और चार्जिंग पोर्ट लगाया जाएगा, जिसके किनारों और ऊपर की तरफ़ हेडलाइट्स लगाई जाएंगी.

इससे पहले देखी गई कैमोफ़्लाज्ड टेस्ट म्यूल (ढकी हुई टेस्टिंग कार) से आने वाली इलेक्ट्रिक SUV के इंटीरियर की झलक भी मिली है. इसके केबिन में सबसे खास चीज़ डैशबोर्ड के ऊपर लगा एक बड़ा सेंट्रल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन है.

वहीं, इसके दाईं ओर ड्राइवर के लिए एक छोटा डिजिटल डिस्प्ले मिलने वाला है, और उसके आगे रीजेनरेशन के लिए पैडल-शिफ्टर्स वाला थ्री-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील है. Honda 0 Alpha के इंटीरियर में सेंटर कंसोल पर कई बटन भी दिए गए हैं, जो क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फ़ंक्शंस के लिए लगाए गए हैं.

Honda 0 Alpha SUV का व्हीलबेस लगभग 2700-2800mm दिया जा सकता है, जिससे पता चलता है कि इसके अंदर की जगह को ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ाने पर फ़ोकस किया गया है. वहीं पीछे का सीधा टेलगेट भी सामान रखने और अंदर अच्छी जगह होने का संकेत देता है.

Honda 0 Alpha SUV का पावरट्रेन
फिलहाल 0 Alpha के बारे में कोई तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने पहले ही इस बात की पुष्टि की थी कि इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जाएगा.

दोनों ही LFP बैटरी होंगी, जिनकी क्षमता संभवतः 65kWh से 75kWh के बीच हो सकती है. लॉन्च के समय, Honda 0 Alpha SUV में सिंगल-मोटर, फ्रंट-व्हील-ड्राइव लेआउट का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है.

जानकारी के अनुसार, आने वाली यह इलेक्ट्रिक SUV भारत में ही बनाई जाएगी और उम्मीद है कि राजस्थान में Honda के टपुकारा प्लांट में इसका प्रोडक्शन किया जा सकता है. संभावना है कि यह एसयूवी 2027 की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और शुरुआती बाज़ारों में भारत और जापान शामिल होंगे.