ETV Bharat / technology

नए Honda ADV 160 स्कूटर के स्पेसिफिकेशन का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

Honda Motorcycle ने अपने नए मैक्सी स्कूटर Honda ADV 160 के स्पेसिफिकेशन के बारे में खुलासा कर दिया है.

Honda ADV 160
नए Honda ADV 160 स्कूटर के स्पेसिफिकेशन का खुलासा (फोटो - Honda Motorcycle India)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : October 12, 2026 at 11:52 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle India ने कुछ समय पहले ही अपना मैक्सी स्कूटर Honda ADV 160 भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. हालांकि कंपनी ने इसके पूरे स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी थी. लेकिन अब हाल ही में सामने आए ब्रोशर से इस स्कूटर के फीचर्स, इंजन और डाइमेंशन्स के बारे में जानकारी मिलती है.

इसमें एडवेंचर-इंस्पायर्ड डिज़ाइन, 5-इंच का TFT डिस्प्ले, Honda स्मार्ट-की, दोनों तरफ़ डिस्क ब्रेक और 175mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. कंपनी की जानकारी अनुसार, यह स्कूटर E20 से लेकर E85 तक के फ़्यूल ब्लेंड्स के साथ चलने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यह भारत का पहला फ़्लेक्स-फ़्यूल स्कूटर बन जाता है. इस स्कूटर को कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप या वेबसाइट से बुक किया जा सकता है.

Honda ADV 160
नए Honda ADV 160 स्कूटर का रियर प्रोफाइल (फोटो - Honda Motorcycle India)

नए Honda ADV 160 का इंजन
Honda ADV 160 के इंजन की बात करें तो इसमें 156.93cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 8,750rpm पर 16bhp की पावर और 6,500rpm पर 15Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है. इस इंजन के साथ CVT ट्रांसमिशन को जोड़ा गया है.

इसमें आइडलिंग स्टॉप सिस्टम (ISS) भी दिया गया है, जो थोड़े समय के लिए रुकने पर इंजन को बंद कर देता है, जिससे फ्यूल की बचत होती है. नए ADV 160, E20 से लेकर E85 तक के फ्यूल ब्लेंड्स के साथ चल सकता है. Honda इसे भारत का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर करती है, जो 85 प्रतिशत तक इथेनॉल वाले पेट्रोल पर चल सकता है.

Honda ADV 160
नए Honda ADV 160 स्कूटर का TFT डिस्प्ले (फोटो - Honda Motorcycle India)

ब्रेकिंग के लिए स्कूटर में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है, और अगले व्हील में सिंगल-चैनल ABS मिलता है. इस स्कूटर में 'होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल' भी मिलता है, जो पिछले व्हील के ट्रैक्शन को मैनेज करने में मदद करता है. आकार की बात करें तो नए Honda ADV 160 की लंबाई 1,966mm, चौड़ाई 758mm और ऊंचाई 1,116mm है, और इसका व्हीलबेस 1,333mm रखा गया है. जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 175mm और कर्ब वेट 137kg है.

नए Honda ADV 160 के फीचर्स
नए ADV 160 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है, जिसमें कस्टमाइज़ेबल लेआउट और दिन-रात में साफ़ दिखने का फीचर दिया गया है. इसके अलावा, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की मदद से राइडर नेविगेशन, मैसेज, मौसम की जानकारी और म्यूज़िक से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं, और इसके साथ ही कॉल स्वीकार या अस्वीकार भी कर सकते हैं.

Honda ADV 160
नए Honda ADV 160 स्कूटर का साइड प्रोफाइल (फोटो - Honda Motorcycle India)

स्कूटर में Honda Smart Key टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिससे बिना चाबी के इसे ऑपरेट किया जा सकता है और राइडर को पार्किंग में स्कूटर ढूंढने में भी मदद मिलती है. अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें LED हेडलैंप, LED इंडिकेटर और हज़ार्ड लाइट मिलती हैं. इसके अलावा, स्कूटर में 15W का USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है.

नए Honda ADV 160 के सेफ्टी फीचर्स
Honda ADV 160 में सीट के नीचे 27 लीटर का स्टोरेज मिलता है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज़्यादा है. इतना ही नहीं, इस स्कूटर में 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलता है, जिसमें सामने की तरफ़ से फ्यूल भरने की सुविधा है, जिससे राइडर को सीट खोले बिना ही फ्यूल भरने की सुविधा मिलती है.

Honda ADV 160
नए Honda ADV 160 स्कूटर का फ्रंट प्रोफाइल (फोटो - Honda Motorcycle India)

अपने कॉम्पिटिटर्स की तुलना में, Honda ADV 160 का फ्यूल टैंक Hero Xoom 160 (7-लीटर टैंक) और Yamaha Aerox 155 (5.5-लीटर टैंक) से काफी बड़ा है. इससे फ्यूल कैपेसिटी के मामले में Honda को दोनों स्कूटरों के मुकाबले फ़ायदा मिलता है.

Honda ADV 160 में पीछे बैठने वाले के लिए स्प्लिट ग्रैब रेल और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फ़ंक्शन भी दिया गया है, जो साइड स्टैंड लगे होने पर इंजन को चालू होने से रोकता है.