ETV Bharat / technology

Gemini युग वाले Gmail की शुरुआत, देखें कैसे बदलेगा आपका ईमेल एक्सपीरियंस

Gmail अब Gemini AI से सुसज्जित हो रहा है, जिसमें ईमेल समरी, ऑटोमैटिक प्रश्न, स्मार्ट जवाब और प्राइमरी इनबॉक्स फीचर्स शामिल हैं.

With the help of Gemini AI, your Gmail will now become much smarter and your experience will be significantly improved.
Gemini AI की मदद से अब आपका जीमेल काफी स्मार्ट हो जाएगा और आपका एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाएगा. (फोटो क्रेडिट: Google)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : January 9, 2026 at 3:34 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: गूगल ने जीमेल के जेमिनी युग का ऐलान कर दिया है. इसका मतलब है अब गूगल ने जीमेल में अब बहुत सारे एआई फीचर्स को शामिल कर दिया है, जिन्हें उनका अपना एआई टूल यानी जेमिनी ऑपरेट कर रहा है. इसका मतलब है कि अब गूगल की जीमेल सर्विस काफी ज्यादा स्मार्ट और कई एआई फीचर्स से लैस हो चुकी है. गूगल ने नए साल यानी 2026 की शुरुआत में ही जेमिनी युग वाले जीमेल की शुरुआत कर दी है. हालांकि, इससे पहले भी दुनियाभर के यूज़र्स को जीमेल में एआई समरी और एआई ओवरव्यू जैसे एआई फीचर्स की सुविधा मिलनी शुरू हो चुकी थी.

गूगल ने अपनी आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिए जेमिनी-पावर्ड जीमेल का ऐलान करने के साथ बताया कि, आज के समय में लगभग 3 अरब से भी ज्यादा लोग जीमेल का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन उसमें ईमेल का ढेर, लंबी बातचीत और पुरानी मैसेजों में से ज़रूरी जानकारी ढूँढना हमेशा मुश्किल रहा है. इसी समस्या को हल करने के लिए Gmail ने अब एआई इनबॉक्स पेश किया है, जिसे गूगल अपने a AI से पावर कर रहा है.

जीमेल में आए कई एआई फीचर्स

गूगल के जीमेल में सबसे बड़ा बदलाव AI Overviews है. यह फीचर आपके ईमेल थ्रेड को पढ़कर उसका एक छोटा समरी तैयार करता है. उदाहरण के तौर पर अगर आपके पास एक काफी लंबा मेल आया है, जिसमें बहुत सारी बातें लिखी हैं तो एआई ओवरव्यू उस ईमेल से तमाम जरूरी बातों की समरी तैयार करके सबसे ऊपर दिखा देगा. इससे आपको पूरा इमेल पढ़े बिना भी उसकी सभी जरूरी बातों का पता चल जाएगा.

The AI ​​features in Google's Gmail will be powered by Gemini 3.
गूगल के जीमेल में मिलने वाले एआई फीचर्स Gemini 3-पावर्ड होंगे. (फोटो क्रेडिट: Google)

AI Inbox: गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अब यूज़र्स कैसे अपने जीमेल में एआई फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अब यूज़र्स को जीमेल बॉक्स में इनबॉक्स के ठीक ऊपर और Compose के ठीक नीचे एक नया ऑप्शन मिलेगा, जिसका नाम AI Inbox है. उसे क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर ऐसे इमेल्स दिखाई देंगे, जो काफी ज्यादा जरूरी है और जिनपर आपको तुरंत ध्यान देना चाहिए. एआई इनबॉक्स बेहतरीन तरीके से आपके इमेल्स को कैटेगराइज़ कर देगा. इसमें आपको एआई की मदद से रिप्लाई, शेड्यूल, रिव्यू, करने जैसे कई ऑप्शन्स मिलेंगे.

Help me Write: अब जीमेल में आपको ईमेल लिखने के लिए हेल्प मी राइट का एक नया एआई ऑप्शन भी मिलेगा. इस ऑप्शन के जरिए जेमिनी आपके लिए एक बढ़िया ईमेल लिखकर देगा. आपको उसके लिए सिर्फ एक प्रॉम्प्ट लिखना होगा. उसके बाद जेमिनी आपका ईमेल लिख देगा. आप चाहे तो उस लिखे हुए ईमेल में बदलाव करने के लिए भी बोल सकते हैं.

जीमेल में पूछे सवाल: आप जीमेल में जेमिनी से कुछ भी पूछ सकते हैं. उदाहरण के तौर पर आप पूछ सकते हैं कि साल 2025 के मार्च महीने में मैंने किस-किस जगह पर घूमने गया था और वहां के कि रेस्ट्रॉन्ट में खाना खाया था. उसके बाद जेमिनी-पावर्ड जीमेल आपको एक एआई ओवरव्यू के साथ बता देगा कि उस महीने में आप कहां-कहां गए थे. हालांकि, यह सुविधा अभी तक सिर्फ Google AI Pro और Ultra सब्सक्रिप्शन वाले यूज़र्स के लिए उपलब्ध है.

जेमिनी वाले जीमेल के नए रूप में Help Me Write, Suggested Replies और Proofread जैसी सुविधाएँ आपको ईमेल लिखने और सुधारने में मदद करेंगी. गूगल ने जीमेल के इन सभी एआई फीचर्स में से ज्यादा फीचर्स को सभी यूज़र्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया है, लेकिन कुछ एडवांस फीचर्स की सुविधा जेमिनी के प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स को ही मिलेंगी. गूगल ने इन सभी फीचर्स को सबसे पहले अमेरिका में रोलआउट करना शुरू किया है, लेकिन जल्द ही इसे अन्य देशों और भाषाओं में भी रोलआउट किया जाएगा.