Google ने लॉन्च किया Google Disco AI ब्राउजर, प्रॉम्प्ट को बदल देगा कस्टम ऐप्स में
Google की Chrome टीम ने Disco नाम का एक नया Gemini 3-पावर्ड ब्राउज़र पेश किया है. यहां जानें कि इसमें क्या फीचर्स हैं.

Published : December 13, 2025 at 2:56 PM IST
हैदराबाद: इस साल, Google, OpenAI, Perplexity और दूसरी टेक कंपनियों ने अपने AI-पावर्ड ब्राउज़र लॉन्च किए, या अपने चैटबॉट को मौजूदा ब्राउज़र में ही इंटीग्रेट किया है. लेकिन एक दिलचस्प वाली बात यह है कि, Google की Chrome टीम ने Disco नाम का एक नया Gemini 3-पावर्ड ब्राउज़र पेश किया है.
इसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह मॉडर्न वेब के लिए ब्राउज़िंग और बिल्डिंग को फिर से सोचने के लिए डिज़ाइन किया गया है. पारंपरिक ब्राउज़र आपको इंटरनेट ब्राउज़ करने की सुविधा देते हैं, लेकिन इससे उलट Google Disco, GenTabs का इस्तेमाल करता है. यह एक ऐसा टूल है, जो इनपुट के तौर पर कोई क्वेरी या प्रॉम्प्ट लेता है, उससे जुड़े टैब खोलता है.
इके अलावा और आप जो भी करने की कोशिश कर रहे हैं, उसके लिए एक कस्टम ऐप बनाता है. उदाहरण के लिए, अगर आप Disco से ट्रैवल टिप्स पूछते हैं, तो यह अपने आप एक प्लानर ऐप बना देगा. इसके अलावा, यह उन स्टूडेंट्स के लिए भी काम आ सकता है जो किसी खास सब्जेक्ट की पढ़ाई कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि GenTabs एक ऐसा ऐप बनाएगा, जो जानकारी को विज़ुअलाइज़ करेगा और छात्रों को कॉन्सेप्ट समझने में मदद करेगा.
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फीचर आपको ChatGPT, Gemini और दूसरे AI चैटबॉट के साथ भी देखने को मिलता है, लेकिन एक चीज़ Google Disco को खास बनाती है. Google Disco आपके ब्राउज़र और चैट हिस्ट्री से जानकारी लेकर Gemini 3 का इस्तेमाल करके तुरंत पर्सनलाइज़्ड एक्सपीरियंस जेनरेट करता है.
Google का कहना है कि एक बार जब Google Disco कोई ऐप बना लेता है, तो उसे नेचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके फाइन-ट्यून किया जा सकता है और GenTabs सोर्स से भी लिंक होंगे.
Google का कहना है कि "जो लोग Disco को आज़माना चाहते हैं, उन्हें Google Labs पेज से वेटलिस्ट में शामिल होना होगा, और यह ऐप अभी सिर्फ़ macOS पर उपलब्ध है." टेक दिग्गज कंपनी ने आगे कहा कि "Disco से निकले आइडिया भविष्य में Google के दूसरे प्रोडक्ट्स में भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन अभी यह साफ़ नहीं है कि Disco आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा या नहीं."

