ETV Bharat / technology

ChatGPT में आ सकता है Naughty Chats फीचर, एडल्ट बातचीत की तैयारी कर रहा OpenAI

OpenAI ChatGPT में Naughty Chats फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें एडल्ट बातचीत के लिए सख़्त उम्र वेरीफिकेशन अनिवार्य होगा.

There is a lot of buzz about the arrival of Naughty Chats feature in ChatGPT, strict age verification will be mandatory for adult conversations.
ChatGPT में Naughty Chats फीचर आने की चर्चा तेज़, एडल्ट बातचीत के लिए उम्र की सख़्त जांच अनिवार्य होगी. (Image Credit: OpenAI)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : February 28, 2026 at 2:29 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: दुनिया के सबसे पॉपुलर एआई कंपनी OpenAI के चैटबॉट ChatGPT में एक नया फीचर आने की चर्चा हो रही है. इस फीचर का नाम 'Naughty Chats' होगा. इस फीचर का मकसद चैटजीपीटी के एडल्ट यूज़र्स को ज्यादा खुले अंदाज और एडल्ट टोन वाले कॉन्वर्सेशन की अनुमति देना है. हालांकि, इसके लिए सख़्त नियम और यूज़र्स के उम्र की पुष्टि भी अनिवार्य होगी.

एंड्रॉयड ऑथोरिटी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चैटजीपीटी ऐप के वर्ज़न 1.2026.055 में कुछ ऐसे कोड मिले हैं, जिनसे इस नए फीचर का संकेत मिलता है. कोड के अनुसार, ऐप में एक नया टॉगल दिया जा सकता है, जिसे यूज़र अपनी मर्ज़ी से ऑन या ऑफ कर पाएंगे. अगर यह टॉगल ऑन किया गया, तो चैटजीपीटी जवाब देने के दौरान थोड़ा ज्यादा "स्पाइसी" या एडल्ट लैंग्वेज का इस्तेमाल कर सकेगा. हालांकि, यह तभी होगा, जब यूज़र खुद ऐसे जवाब मांगे.

उम्र को लेकर होगी सख़्ती

इस फीचर के साथ सबसे खास बात उम्र की पुष्टि को माना जा रहा है. ओपनएआई साफ तौर पर चाहता है कि 18 साल से कम उम्र के लोग इस तरह की बातचीत तक न पहुंच पाए. अगर सिस्टम किसी यूज़र की उम्र को सही तरीके से पहचान नहीं पाता, तो उसे अपने-आप नाबालिग माना जाएगा. ऐसे में मामलों में यूज़र्स को अतिरिक्त स्टेप्स के जरिए अपनी उम्र वेरीफाई करनी होगी.

ऐसा माना जा रहा है कि इसके लिए थर्ड-पार्टी सर्विस की मदद ली जा सकती है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि वो सर्विस कौन सी होगी. फिलहाल, चैटजीपीटी पर एडल्ट या यौन कंटेंट को लेकर काफी सख्त नियम लागू हैं. कंपनी ने प्लेटफॉर्म को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि अलग-अलग उम्र के लोग सुरक्षित तरीके से इसका इस्तेमाल कर सके.

अगर 'Naughty Chats' फीचर वाकई लॉन्च होता है, तो यह चैटजीपीटी की पॉलिसी में एक बड़ा बदलाव माना जाएगा. हालांकि, राहत की बात यह है कि यह ऑप्शन डिफ़ॉल्ट रूप से ऑन नहीं होगा. Sam Altman पहले भी इशारों में कह चुके हैं कि वेरीफाइड एडल्ट यूज़र्स को एडल्ट की तरह ट्रीट किया जाना चाहिए, लेकिन उसके लिए सही सेफगार्ड्स का मौजूद होना जरूरी है.

हालांकि, फिर भी यह ध्यान रखना जरूरी है कि अभी तक इस फीचर की आधिराकित पुष्टि नहीं हुई है. कई बार ऐप अपडेट में टेस्टिंग के लिए भी फीचर्स को जोड़ा जाता है, जो बाद में पब्लिक रिलीज़ का हिस्सा नहीं बनते हैं. ऐसे में फिलहाल 'Naughty Chats' को सिर्फ एक संभावना के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.