ETV Bharat / technology

BGMI में वापस आएगा स्पाइडर-मैन, 4.5 अपडेट में मिलेगा नया वर्टिकल गेमप्ले

क्राफ्टन ने कन्फर्म किया कि Spider-Man: Brand New Day BGMI 4.5 अपडेट के साथ 30 जुलाई से 14 सितंबर 2026 तक गेम में उपलब्ध रहेगा.

This update will introduce the new Skyline Plaza city on Erangel, along with abilities like web-swinging and wall-climbing.
इस अपडेट में Erangel पर नया Skyline Plaza शहर बनेगा, साथ ही वेब-स्विंगिंग और वॉल-क्लाइम्बिंग जैसी एबिलिटीज़ भी मिलेंगी. (Image Credit: Krafton India)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : July 8, 2026 at 7:23 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: क्राफ्टन इंडिया ने कंफर्म कर दिया है कि Marvel's Spider-Man: Brand New Day अब बीजीएमआई (BGMI) यानी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में वापसी करने वाला है. यह कोलैबोरेशन बीजीएमआई के अपकमिंग अपडेट यानी BGMI 4.5 Update का हिस्सा होगा. इसे 30 जुलाई से 14 सितंबर तक गेम में उपलब्ध कराया जाएगा.

यह कोलैबोरेशन फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज़ के साथ टाइम किया गया है और बीजीएमआई में मार्वल की वापसी का भी प्रतिक है. इस बार के बीजीएमआई अपडेट को इस गेम की हिस्ट्री में सबसे बड़े गेमप्ले ट्रांसफॉर्मेशन में से एक भी माना जा रहा है.

Erangel पर बनेगा नया वर्टिकल शहर

इस अपडेट में एरांगल के जाने-पहचाने ज़ोन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जहां मैप का एक हिस्सा स्पाइडर-मैन से इंस्पायर्ड मॉडर्न अर्बन डिस्ट्रिक्ट में बदल जाएगा. Gatka और Mansion जैसे ट्रैडिशनल कॉम्बैट ज़ोन की जगह अब Skyline Plaza नाम का नया हाई-राइज़ डिस्ट्रिक्ट लेगा.

Skyline Plaza की मदद से प्लेयर्स ऊपर की तरफ से आगे बढ़ पाएंगे. यहां पर रूफटॉप प्लेटफॉर्म्स, एलिवेटेड वॉकवेज़ और तेज ट्रैवर्सल रूट्स मिलेंगे, जो प्लेयर्स का गेमिंग एक्सपीरियंस बदल देंगे और बेहतर बनाएंगे. इसके अलावा पूरे अर्बन ज़ोन में Skyline Ziplines भी लगाई जाएंगी, जिनकी मदद से प्लेयर्स रूफटॉप्स के बीच तेजी से मूव कर पाएंगे.

स्पाइडर-मैन थीम वाले दो खास आइटम्स

गेमर्स को स्पाइडर-मैन थीम का बेसब्री से इंतजार है. इस कोलैबोरेशन में प्लेयर्स दो सिग्नेचर आइटम्स के ज़रिए स्पाइडर-मैन इंस्पायर्ड एबिलिटीज़ मिलेंगी. पहला- Peter Parker's Gloves, जिसकी मदद से प्लेयर्स Web Swing के ज़रिए बिल्डिंग्स के बीच तेजी से ट्रैवल कर पाएंगे और दूसरा- Web Attack, जिसके जरिए प्लेयर्स दुश्मनों को धीमा करने या फंसाने वाले वेब भी फायर कर पाएंगे. वहीं Peter Parker's Hoodie में Wall Climbing, Spider Sense और Double Jump जैसी एबिलिटीज़ मिलेंगी, जो मूवमेंट और अवेयरनेस दोनों को बेहतर बनाएंगी.

इमर्सिव ज़ोन्स और कहानी वाले एक्सपीरियंस

कॉम्बैट के अलावा इस अपडेट में इमर्सिव और स्टोरी-ड्रिवन स्पेस भी जोड़े गए हैं, जिनमें Peter Parker's Apartment, Rescue Photo Zone, Train Rescue Sequence और Cemetery Tribute Zone शामिल हैं. यह सभी ज़ोन स्पाइडर-मैन यूनिवर्स के मशहूर मोमेंट्स से इंस्पायर्ड हैं और प्लेयर्स को एक्सप्लोरेशन के साथ-साथ रिवॉर्ड्स भी देंगे.

WOW मोड में भी मिलेगा स्पाइडर-मैन एडवेंचर

बीजीएमआई के नए अपडेट में होनी वाली नई कोलैबोरेशन बीजीएमआई के WOW मोड में भी एक्सटेंड होगी, जहां पर प्लेयर्स को नॉन-बैटल रॉयल एक्सपीरियंस मिलेगा. यहां पर प्लेयर्स फ्री में शहर में स्विंग कर पाएंगे और स्पाइडर-मैन थीम वाले मिशन्स को पूरा कर पाएंगे. इसके अलावा प्लेयर्स रूफटॉप पारकोर चैलेंज भी ट्राई कर सकेंगे.