ETV Bharat / technology

भारत में लॉन्च हुआ MacBook Pro 2026, M5 Pro और M5 Max चिप के साथ दमदार एंट्री

Apple ने MacBook Pro 2026 भारत में लॉन्च किया, जिसमें M5 चिप, 120Hz डिस्प्ले और 24 घंटे बैटरी दी गई है.

MacBook Pro 2026 में M5 Max चिप और 24 घंटे बैटरी के साथ जबरदस्त पावर मिलती है.
MacBook Pro 2026 में M5 Max चिप और 24 घंटे बैटरी के साथ जबरदस्त पावर मिलती है. (Image Credit: Apple)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : March 4, 2026 at 2:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: MacBook Pro (2026) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह नया लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच दो स्क्रीन साइज में आता है और इसमें कंपनी के लेटेस्ट M5 Pro और M5 Max चिपसेट दिए गए हैं. प्रोफेशनल यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस मॉडल में पावर, डिस्प्ले और बैटरी तीनों पर खास फोकस किया गया है.

MacBook Pro (2026) खास बातें

इसमें Liquid Retina XDR ProMotion स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है. इसके स्क्रीन की ब्राइटनेस 1600 निट्स तक की है और यह P3 वाइड कलर सपोर्ट के साथ आती है. इसके अलावा चाहें तो नैनो-टेक्सचर फिनिश भी चुन सकते हैं. कैमरे की बात करें तो इसमें 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉल के दौरान फ्रेम को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट दिया गया है. इसमें Thunderbolt 5 पोर्ट, HDMI, SDXC कार्ड स्लॉट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है.

इस मैकबुक की बैटरी लाइफ पर गौर करें तो कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है. इसमें 100Wh तक की बैटरी और 140W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. नए M5 Pro और M5 Max प्रोसेसर पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और पावरफुल बताए जा रहे हैं. इनमें 18-कोर CPU और 40-कोर तक GPU का विकल्प मिलता है. कंपनी का कहना है कि AI और ग्राफिक्स से जुड़े कामों में यह पहले से चार गुना बेहतर प्रदर्शन करता है. यही वजह है कि यह लैपटॉप 3D एनीमेशन, ऐप डेवलपमेंट, डेटा मॉडलिंग और AI रिसर्च जैसे हैवी काम करने वालों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है.

MacBook Pro (2026) की कीमत

14 इंच वाले बेस मॉडल की कीमत 2.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जिसमें M5 Pro चिप, 24GB रैम और 1TB स्टोरेज मिलती है. वहीं M5 Max वेरिएंट की कीमत 3.99 लाख रुपये रखी गई है.

मॉडलप्रोसेसरवेरिएंटकीमत
14 इंच डिस्प्लेM5 Pro24GB + 1TB2,49,900 रुपये
M5 Max36GB + 2TB3,99,900 रुपये
16 इंच डिस्प्लेM5 Pro24GB + 1TB2,99,900 रुपये
M5 Max36GB + 2TB4,29,900 रुपये

16 इंच मॉडल की कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू होकर 4.29 लाख रुपये तक जाती है. यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से रैम और स्टोरेज को 64GB रैम और 4TB तक बढ़ा सकते हैं. लैपटॉप स्पेस ब्लैक और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा. प्री-ऑर्डर 4 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं और बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी. इस बार कंपनी ने डिस्प्ले को और बेहतर बनाया है.