ETV Bharat / technology

Apple ने लॉन्च किया iPad Air 2026, जानें कीमत, फीचर्स और सेल डेट

Apple ने M4 चिप, 12GB RAM और 13 इंच डिस्प्ले वाला iPad Air 2026 भारत में लॉन्च किया.

iPad Air 2026 has been launched in India with a 13-inch display.
iPad Air 2026 को भारत में 13 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर दिया है. (Image Credit: Apple)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : March 3, 2026 at 2:45 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: एप्पल ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपना नया iPad Air (2026) लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने इसे दो साइज में पेश किया है. इनमें 11 इंच और 13 इंच का मॉडल शामिल है. दोनों मॉडल में 60Hz वाला Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार कलर और ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन में P3 वाइड कलर, True Tone और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे आउटडोर में भी साफ विजिबिलिटी रहती है.

नए आईपैड एयर में कंपनी का लेटेस्ट M4 चिपसेट लगाया गया है. इसमें 3 परफॉर्मेंस कोर और 5 एफिशिएंसी कोर वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है. साथ में 9-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine मिलता है. यह टैबलेट हार्डवेयर एक्सीलरेटेड रे ट्रेसिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग और ग्राफिक्स का अनुभव बेहतर होता है. सभी वेरिएंट में 12GB रैम दी गई है और स्टोरेज 128GB से लेकर 1TB तक मिलती है.

कैमरा और बैटरी डिटेल्स

कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ 12MP का सिंगल कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.8 है. यह 4K वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है. डिजिटल जूम 5x तक मिलता है और Smart HDR 4 व ऑटो इमेज स्टेबिलाइजेशन जैसे फीचर भी दिए गए हैं. फ्रंट में भी 12MP का कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 13 इंच मॉडल में 36.59Wh की बैटरी दी गई है, जबकि 11 इंच वर्जन में 28.93Wh बैटरी मिलती है. कंपनी का दावा है कि WiFi पर यह टैबलेट करीब 10 घंटे तक वेब ब्राउजिंग चला सकता है, जबकि सेल्युलर नेटवर्क पर लगभग 9 घंटे का बैकअप देगा. सभी मॉडल 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करते हैं.

वेरिएंट, साइज़ और कीमत

कीमत की बात करें तो इस आईपैड के 11 इंच WiFi मॉडल की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है, जबकि 13 इंच WiFi मॉडल 84,900 रुपये से शुरू होता है. WiFi + Cellular वेरिएंट की कीमतें इससे ज्यादा हैं और टॉप 1TB मॉडल 1.49 लाख रुपये तक जाता है. यह टैबलेट Space Grey, Blue, Purple और Starlight कलर में उपलब्ध है. नया iPad Air 4 मार्च 2026 से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और 11 मार्च 2026 से बिक्री शुरू होगी. इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.

मॉडलवेरिएंटकीमत (11-इंच)कीमत (13-इंच)
सिर्फ WiFi वाला12GB + 128GB64,900 रुपये84,900 रुपये
12GB + 256GB74,900 रुपये94,900 रुपये
12GB + 512GB94,900 रुपये1,14,900 रुपये
12GB + 1TB1,14,900 रुपये1,34,900 रुपये
WiFi + Cellular12GB + 128GB79,900 रुपये99,900 रुपये
12GB + 256GB89,900 रुपये1,09,900 रुपये
12GB + 512GB1,09,900 रुपये1,29,900 रुपये
12GB + 1TB1,29,900 रुपये1,49,900 रुपये