iPhone 17e भारत में लॉन्च: A19 चिप, 48MP कैमरा और MagSafe सपोर्ट से लैस, जानें कीमत
iPhone 17 सीरीज का सबसे सस्ता फोन iPhone 17e लॉन्च हो गया है. इसमें A19 चिप और MagSafe सपोर्ट समेत कई अच्छे फीचर्स हैं.


Published : March 2, 2026 at 8:49 PM IST
हैदराबाद: iPhone 17e को भारत समेत कई देशों में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. यह iPhone 17 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है और पिछले साल लॉन्च किए गए iPhone 16e का अपग्रेड वर्ज़न है. नए मॉडल में कंपनी ने कुछ अहम बदलाव किए हैं, जिनमें नया A19 चिप, MagSafe सपोर्ट और Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन शामिल है. इस फोन में सबसे बड़ा इंटरनल स्टोरेज को लेकर देखने को मिला है. इस बार कंपनी ने iPhone 17e का बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है, जबकि पिछले साल यानी iPhone 16e का बेस मॉडल सिर्फ 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है.
डिस्प्ले और डिजाइन
iPhone 17e में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1170×2532 पिक्सल है. इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. स्क्रीन में True Tone सपोर्ट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. डिजाइन के मामले में यह अपने पिछले मॉडल जैसा ही दिखता है और इसमें अब भी नॉच मौजूद है. कंपनी ने इस बार Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन जोड़ा है. एप्पल का दावा है कि यह पहले के ग्लास के मुकाबले तीन गुना बेहतर स्क्रैच रेसिस्टेंस देता है. फोन को IP68 रेटिंग मिली हुई है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
इस स्मार्टफोन में एप्पल का नया A19 चिपसेट दिया गया है, जिसमें 6-कोर CPU, 4-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine शामिल है. फोन में 8GB RAM मिलती है. यह iOS 26 पर काम करता है और एप्पल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) फीचर्स को भी सपोर्ट करता है. स्टोरेज की बात करें तो अब यह सीधे 256GB से शुरू होता है. यानी यूजर्स को ज्यादा स्पेस मिलेगा और अलग से स्टोरेज की चिंता कम होगी. यह डुअल सिम सपोर्ट करता है, जिसमें Nano सिम और eSIM दोनों का विकल्प मिलता है. साथ ही इसमें Action Button भी दिया गया है.

कैमरा फीचर्स
iPhone 17e में पीछे की तरफ 48MP का सिंगल कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.6 है. यह 24MP और 48MP दोनों रिजोल्यूशन में फोटो ले सकता है. इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी का कहना है कि इसमें 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम का फीचर है, जो इन-सेंसर क्रॉप के जरिए 12MP इमेज देता है. फ्रंट में 12MP का TrueDepth कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.9 है. हालांकि इसमें एक्शन मोड और सिनेमैटिक वीडियो जैसे कुछ फीचर्स नहीं दिए गए हैं, जो महंगे iPhone 17 मॉडल में मिलते हैं.
कनेक्टिविटी और चार्जिंग
इस बार iPhone 17e में MagSafe सपोर्ट जोड़ा गया है, जो पिछले मॉडल में नहीं था. इसे 20W वायर्ड चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. वहीं 7.5W MagSafe वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou और NavIC जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

iPhone 17e उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है जो नई iPhone 17 सीरीज का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन बजट भी ध्यान में रखना चाहते हैं. ज्यादा स्टोरेज, नया चिप और MagSafe सपोर्ट इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं.
| कैटेगरी | स्पेसिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 6.1-इंच Super Retina XDR OLED, Ceramic Shield 2 (3x बेहतर स्क्रैच रेसिस्टेंस, कम ग्लेयर), 1200 nits पीक HDR ब्राइटनेस, Notch डिजाइन |
| प्रोसेसर (Chip) | A19 (3nm टेक्नोलॉजी) – 6-कोर CPU (iPhone 11 से 2x तेज), 4-कोर GPU (Neural Accelerators के साथ), 16-कोर Neural Engine (Apple Intelligence के लिए ऑप्टिमाइज्ड) |
| मोडेम | C1X (Apple-डिजाइन 5G मॉडेम) – iPhone 16e के C1 से 2x तेज, iPhone Air जितनी स्पीड, 30% कम एनर्जी यूज |
| रियर कैमरा | 48MP Fusion कैमरा (2-in-1: मुख्य + ऑप्टिकल-क्वालिटी 2x Telephoto), 24MP/48MP शॉट्स, Night mode, HDR, 4K Dolby Vision वीडियो (60 fps तक), Spatial Audio, Audio Mix, Wind Noise Reduction |
| फ्रंट कैमरा | 12MP (सेल्फी) |
| कनेक्टिविटी | 5G (C1X), Wi-Fi 7, Bluetooth 6 (अनुमानित), NFC, USB-C, Satellite फीचर्स (Emergency SOS, Roadside Assistance, Messages, Find My via satellite) |
| ड्यूरेबिलिटी | Aerospace-grade एल्यूमिनियम, IP68 (स्प्लैश, वॉटर, डस्ट रेसिस्टेंट), Ceramic Shield 2 फ्रंट |
| परफॉर्मेंस हाइलाइट्स | AAA गेमिंग (हार्डवेयर-एक्सेलरेटेड ray tracing), Apple Intelligence सपोर्ट, बेहतर एफिशिएंसी |
| अन्य फीचर्स | Face ID, Action Button, MagSafe एक्सेसरीज (चार्जर्स, केसेस, वॉलेट्स आदि), Crash Detection, iOS 26 (Liquid Glass डिजाइन, Apple Intelligence: Live Translation, Visual Intelligence, Call Screening, Hold Assist आदि) |
| स्टोरेज ऑप्शन्स | 256GB, 512GB (पिछली जेनरेशन से 2x ज्यादा बेस स्टोरेज, iPhone 12 से 4x ज्यादा) |
| कलर्स | Black, White, Soft Pink (प्रेमियम मैट फिनिश) |
| शुरुआती कीमत | 64,900 रुपये |
भारत में कीमत और उपलब्धता
iPhone 17e की भारत में शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है. इस कीमत में आपको बेस वेरिएंट मिलेगा, लेकिन 512GB वाला वेरिएंट खरीदने के लिए आपको 84,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. कंपनी ने इस फोन को ब्लैक, सॉफ्ट पिंक और व्हाइट यानी कुल तीन कलर्स में लॉन्च किया है. इस फोन को कंपनी ने प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. इसकी बिक्री 11 मार्च से एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट और ऑथोराइज़्ड रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.

