2026 Tata Tiago खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो यहां जानें किस वेरिएंट में कौन से फीचर्स
Tata Motors ने हाल ही में अपनी Tata Tiago को 2026 अपडेट्स के साथ उतारा है. हम इसके वेरिएंट के अनुसार फीचर्स बता रहे हैं.

Published : May 30, 2026 at 11:00 AM IST
हैदराबाद: स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक Tata Tiago ICE और Tiago EV को फेसलिफ्ट अपडेट्स के साथ बाजार में उतारा है. कंपनी ने 2026 Tiago ICE को 4.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुाती कीमत पर पेश किया है. कंपनी ने इस कार को अपने X-ALFA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जिसके चलते इसमें बड़े स्टाइलिंग अपडेट किए गए हैं.
नई Tata Tiago को कुल छह ट्रिम लेवल – Smart, Pure, Pure+, Pure+ A, Creative और Creative+ में उतारा गया है. इस कार में पेट्रोल के साथ CNG का विकल्प दिया गया है, जो सभी ट्रिम में उपलब्ध हैं, सिवाय फुली लोडेड ट्रिम के. इसके अलावा, दोनों पावरट्रेन वेरिएंट के आधार पर मैनुअल और AMT ऑप्शन के साथ मिलते हैं. यहां हम आपको Tata Tiago ICE के ट्रिम मिलने वाले फीचर्स के बारे में बता रहे हैं.
2026 Tata Tiago Smart
(कीमत: पेट्रोल MT- 4.70 लाख रुपये, CNG MT- 5.80 लाख रुपये)
- 6 एयरबैग
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- LED टेल लैंप
- रियर पार्किंग सेंसर
- टिल्ट एडजस्ट स्टीयरिंग
- एयर कंडीशनिंग
- ISOFIX
- सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट
- ABS और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल
- 12V पावर आउटलेट
- 13-इंच स्टील व्हील (पेट्रोल)
- 14-इंच स्टील व्हील (CNG)

2026 Tata Tiago Pure
(कीमत: पेट्रोल MT- 5.50 लाख रुपये, CNG MT- 6.50 लाख रुपये, पेट्रोल AMT- 6 लाख रुपये, CNG AMT- 7.05 लाख रुपये )
Smart वेरिएंट से अतिरिक्त फीचर्स
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- कवर के साथ 14-इंच स्टील व्हील
- हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
- रियर डिफॉगर
- स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल
- स्टीयरिंग-माउंटेड पैडल शिफ्टर्स (AMT)
- पावर विंडो
- इलेक्ट्रिक एडजस्ट विंग मिरर
- रिमोट लॉक/अनलॉक और सेंट्रल लॉकिंग
- डे/नाइट IRVM
- फॉलो मी होम हेडलैंप
- फ्रंट USB चार्जिंग सॉकेट (टाइप A और टाइप C)
- 2 स्पीकर
2026 Tata Tiago Pure+
(कीमत: पेट्रोल MT- 6 लाख रुपये, CNG MT- 7 लाख रुपये, पेट्रोल AMT- 6.55 लाख रुपये, CNG AMT- 7.55 लाख रुपये )
Pure से अतिरिक्त फीचर्स
- 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay
- रिवर्स कैमरा
- क्रूज़ कंट्रोल
- ESP और ट्रैक्शन कंट्रोल
- हिल स्टार्ट असिस्ट
- 4 स्पीकर्स
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग
- स्पीड-सेंसिंग ऑटो डोर लॉक
- 65W टाइप C चार्जिंग सॉकेट (फ्रंट)

2026 Tata Tiago Pure+ A
(कीमत: पेट्रोल MT- 6.50 लाख रुपये, CNG MT- 7.50 लाख रुपये, पेट्रोल AMT- उपलब्ध नहीं, CNG AMT- उपलब्ध नहीं)
Pure+ वेरिएंट से अतिरिक्त फीचर्स
- रियर लाइटबार
- स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट
- रियर AC वेंट
- ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल
- कीलेस एंट्री और गो
- ऑटो हेडलैंप
- रेन-सेंसिंग वाइपर
- रियर वाइपर और वॉशर
- 14-इंच के स्टाइलिश स्टील व्हील
- रियर पार्सल शेल्फ (पेट्रोल)
2026 Tata Tiago Creative
(कीमत: पेट्रोल MT- 7 लाख रुपये, CNG MT- 8 लाख रुपये, पेट्रोल AMT- 7.55 लाख रुपये, CNG AMT- 8.55 लाख रुपये )
Pure+ A से अतिरिक्त फीचर्स
- 360-डिग्री कैमरे
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
- 10.25-इंच का टचस्क्रीन
- DRLs के साथ LED हेडलैंप
- 15-इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील्स (पेट्रोल)
- ऑटो-फोल्ड ORVM
- कूल्ड ग्लवबॉक्स
- वन-टच ड्राइवर विंडो डाउन
- सीट बैक पॉकेट्स

2026 Tata Tiago Creative+
(कीमत: पेट्रोल MT- 7.30 लाख रुपये, पेट्रोल AMT- 7.85 लाख रुपये)
Creative वेरिएंट से अतिरिक्त फीचर्स
- वायरलेस चार्जर के साथ स्मार्टफोन डेक
- कनेक्टेड कार फीचर्स
- LED फॉग लैंप
- 65W टाइप C चार्जिंग सॉकेट (पीछे)
- ब्लैक-फिनिश्ड रूफ
2026 Tata Tiago का पावरट्रेन
कार में मिलने वाले पावरट्रेन विकल्पों की बात करें तो इसे पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में पेश किया गया है, हालांकि दोनों विकल्पों में इसका इंजन एक ही रहता है. इसमें पुरानी Tiago जैसा ही 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है. यह इंजन पेट्रोल पर 85 bhp पावर और 113 Nm का टॉर्क प्रदान करता है, जबकि CNG में यह 74.5 bhp की पावर और 96.5 Nm का टॉर्क देता है. दोनों ही वेरिएंट के हिसाब से 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT के साथ आते हैं.

