2026 Land Rover Defender का नया Vertex वेरिएंट हुआ पेश, नई एक्सेसरीज भी हुआ लॉन्च
Land Rover ने अपनी नई 2026 Land Rover Defender को ग्लोबल मार्केट के उतार दिया है. इसकी लाइनअप में नया Vertex वेरिएंट जोड़ा गया है.

Published : July 9, 2026 at 11:12 AM IST
हैदराबाद: लग्जरी एसयूवी निर्माता कंपनी Land Rover ने अपनी नई 2026 Land Rover Defender को ग्लोबल मार्केट के उतार दिया है. इस नई एसयूवी में कई डिज़ाइन सुधार, फ़्लैगशिप मॉडल से प्रेरित नया Vertex वेरिएंट और फ़ैक्ट्री एक्सेसरीज़ की बड़ी रेंज शामिल है. हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि ये बदलाव कोई नए नहीं हैं, बल्कि मौजूदा मॉडल का ही बेहतर रूप हैं, लेकिन इनका मकसद इस लोकप्रिय SUV को और ज्यादा बेहतर और खास बनाना है.
कंपनी द्वारा दिए गए इस अपडेट की सबसे बड़ी खास बात इसका नया Defender Vertex वेरिएंट है, जो लग्ज़री पर फ़ोकस करने वाले मॉडल के तौर पर इसके लाइनअप में शामिल किया गया है. इसके अलावा, ब्रिटिश SUV निर्माता कंपनी ने Defender OCTA को भी अपडेट किया है और Defender की पूरी लाइनअप के लिए एडवेंचर ट्रिप या एक्सपीडिशन के काम आने वाली नई एक्सेसरीज़ का पूरा बंडल पेश किया है.
नया Defender Vertex वेरिएंट
नई Defender Vertex में ज़्यादा एग्रेसिव डिज़ाइन दिया गया है. इसमें शैडो एटलस मैट फ़िनिश वाले नए फ़्रंट और रियर बंपर, बड़े साइज़ की ग्रिल, अपडेटेड फ़ॉग लैंप और बॉडी कलर वाली निचली क्लैडिंग मिलती है, जिससे इस SUV का लुक ज़्यादा चौड़ा और दमदार लगता है.

कार के स्टाइलिंग की अन्य चीजों पर नजर डालें तो इसमें ग्लॉस ब्लैक रूफ स्पॉइलर, अलग रंग वाले येलो ब्रेक कैलिपर, येलो रियर रिकवरी आईज़ और नए डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील इस्तेमाल किए गए हैं. इसके अलावा, संभावित ग्राहक नए 'एक्सटेंडेड एक्सटीरियर पैक' का विकल्प भी चुन सकते हैं, जो Defender X-Dynamic और V8 के चुनिंदा वेरिएंट्स में 'Vertex' स्टाइलिंग के कई एलिमेंट्स प्रदान करता है.
6-सीटर Defender 110 भी लाइनअप में शामिल
एक अन्य बड़ा बदलाव यह भी हुआ है कि Land Rover ने Defender 110 रेंज में छह सीटों वाला नया कॉन्फ़िगरेशन भी शामिल किया है. इस SUV में अब 2+2+2 सीटिंग लेआउट मिलने वाला है, जिसमें दूसरी लाइन में अलग-अलग कैप्टन सीट्स लगाई गई हैं.

कार की नई सीटों में बेहतर सपोर्ट (बोल्स्टरिंग), आर्मरेस्ट और मैनुअल रिक्लाइन का फीचर दिया गया है, और साथ ही तीसरी लाइन तक पहुंचना भी आसान हो गया है. इस व्यवस्था से दूसरी लाइन की सीटों के बीच अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस मिल जाता है, जिससे Defender फैमिली के साथ इस्तेमाल करने वालों के लिए और भी सुविधाजनक हो गई है.
नए कलर ऑप्शन्स और एक्सेसरीज़
2026 Defender रेंज में कंपनी ने एक नया 'सरगासो ब्लू' एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन जोड़ा है. वहीं Defender OCTA में 'टेक्सचर्ड ग्रेफाइट' फ़िनिश वाली नई पेंट स्कीम पेश की गई है. इसके अलावा, Land Rover ने फैक्ट्री एक्सेसरीज़ की लिस्ट को भी बढ़ाया है, इसमें एडवेंचर ट्रिप (एक्सपीडिशन) के लिए खास इक्विपमेंट शामिल हैं.
इस लिस्ट में रूफ स्टोरेज सॉल्यूशन, साइड-माउंटेड गियर कैरियर, इंटीग्रेटेड एयर कंप्रेसर कम्पैटिबिलिटी और एक्सटीरियर स्टाइलिंग के लिए अतिरिक्त पैकेज दिया गया है. कार के अपडेटेड डिज़ाइन के साथ मेल खाने के लिए अब कई एक्सेसरीज़ डार्कर फ़िनिश में भी उपलब्ध कराई गई हैं.

Land Rover Defender का पावरट्रेन
2026 के अपडेट के तौर पर इस कार में सभी बदलाव सिर्फ डिज़ाइन, प्रैक्टिकैलिटी और पर्सनलाइज़ेशन तक ही सीमित हैं. हालांकि इसके इंजन को नए कड़े उत्सर्जन नियमों को पूरा करने के लिए ट्वीक किया गया है.
अपडेट के चलते इसके Octa वेरिएंट में मिलने वाले इंजन का पावर आउटपुट 626 bhp से घटाकर 533 bhp कर दिया गया है. इसके अलावा, लाइनअप में एक नया P380 3.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी जोड़ा गया है, जो 375 bhp की पावर उत्पन्न करता है.

