ETV Bharat / technology

भारत में लॉन्च हुई नई KTM RC 160, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

KTM India ने भारतीय बाजार में अपनी नई KTM RC 160 फेयर्ड मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 1.85 लाख रुपये है.

KTM RC 160
नई KTM RC 160 हुई लॉन्च (फोटो - KTM India)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : January 9, 2026 at 10:21 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: स्पोर्ट्स बाइक निर्माता कंपनी KTM India ने भारतीय बाजार में अपनी नई KTM RC 160 फेयर्ड मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है. बता दें कि कंपनी ने कुछ महीनों पहले ही अपनी KTM 160 Duke को भी बाजार में उतारा था. अब अपने 160 लाइनअप को बढ़ाते हुए कंपनी ने नई फेयर्ड RC 160 को उतारा है.

इस मोटरसाइकिल की कीमत 1.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह नया मॉडल RC 200 और RC 390 से नीचे आता है और KTM की RC सुपरस्पोर्ट रेंज में एंट्री पॉइंट बनकर 160 Duke की भूमिका निभाता है.

KTM RC 160 का इंजन
KTM RC 160 में मिलने वाले इंजन की बात करें तो इसमें वही 164.2cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो KTM 160 Duke में इस्तेमाल किया जाता है. यह इंजन 9,500 rpm पर 18.7 bhp की पावर और 7,500 rpm पर 15.5 Nm का टॉर्क देता है.

इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ जोड़ा गया है. कंपनी का कहना है कि KTM RC 160 की टॉप स्पीड 118 kmph है. साइकिल पार्ट्स की बात करें तो KTM RC 160 में 37 mm अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक लगाए गए हैं.

KTM RC 160 का हार्डवेयर
इसके अलावा, बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिन पर ट्यूबलेस टायर लगे हैं. इसमें आगे 110/70 सेक्शन और पीछे 140/60 सेक्शन के टायर लगाए गए हैं. ब्रेकिंग हार्डवेयर की बात करें तो इसमें 320 mm की फ्रंट डिस्क और 230 mm की रियर डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS मिलता है. इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 13.75 लीटर है.

KTM RC 160 के फीचर्स
KTM के खास अंदाज़ में, RC 160 में हेडलाइट, टेल-लैंप और इंडिकेटर्स सहित पूरी LED लाइटिंग मिलती है, और इसके साथ ही इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. हालांकि 160 Duke को हाल ही में TFT डिस्प्ले दिया गया है, लेकिन यह देखना बाकी है कि KTM भविष्य में RC 160 का कोई नया वेरिएंट पेश करेगी या नहीं.

कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 1.85 लाख रुपये की कीमत पर उतारा, जो 160 Duke से 15,000 रुपये ज़्यादा है और यह भारतीय बाज़ार में अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी Yamaha R15 से लगभग 19,000 रुपये ज़्यादा महंगी है. बाजार में Yamaha R15 की कीमत में हाल ही में 5,000 रुपये की कटौती की गई थी.