ETV Bharat / technology

भारत में लॉन्च हुई 2026 Ducati Monster नेकेड स्पोर्ट बाइक, कीमत 13.99 लाख रुपये

Ducati ने भारत में अपनी 2026 Ducati Monster को लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

2026 Ducati Monster
2026 Ducati Monster भारत में हुई लॉन्च (फोटो - Ducati)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : August 10, 2026 at 1:31 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: हाइपर स्पोर्ट बाइक निर्माता कंपनी Ducati ने भारत में अपनी पांचवीं जनरेशन की 2026 Ducati Monster को लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह नई मोटरसाइकिल दो वर्ज़न - Monster और Monster+ - में पेश की गई है. इस बाइक में नया 890 cc, V2 इंजन, बेहतर चेसिस, नई स्टाइलिंग और ज़्यादा बेहतर इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज दिया गया है.

जहां 2026 Ducati Monster के डुकाटी रेड वाले स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 13.99 लाख रुपये रखी गई है, वहीं, आइसबर्ग व्हाइट और स्पोर्ट लिवरी कलर ऑप्शन के लिए ज़्यादा कीमत चुकानी होगी, और इन्हें 14.23 लाख रुपये की कीमत पर उतारा गया है. Monster+ वर्जन की बात करें तो इसके डुकाटी रेड वर्जन की कीमत 14.34 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि आइसबर्ग व्हाइट और स्पोर्ट लिवरी वर्जन की कीमत 14.45 लाख रुपये रखी गई है.

2026 Ducati Monster का नया इंजन सेटअप
नई 2026 Monster में सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव डुकाटी के लेटेस्ट 890cc V2 इंजन का इस्तेमाल है. यह इंजन 9,000 rpm पर 110.7 hp की पावर और 7,250 rpm पर 91.1 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है.

2026 Ducati Monster
2026 Ducati Monster (फोटो - Ducati)

इस इंजन में डुकाटी के 'इनटेक वेरिएबल टाइमिंग' (IVT) सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. इसे कम स्पीड पर बेहतर रिस्पॉन्स, मिड-रेंज में दमदार परफॉर्मेंस और ज़्यादा रेव रेंज पर ज़्यादा पावर देने के लिए डिज़ाइन किया गया है. कंपनी का कहना है कि इंजन का 80 प्रतिशत से ज़्यादा मैक्सिमम टॉर्क 4,000rpm से 10,000rpm के बीच मिलता है.

अपडेटेड Monster डिजाइन
2026 Monster के डिजाइन की बात करें तो इसे नया डिज़ाइन दिया गया है, जो 1992 के ओरिजिनल मॉडल से प्रेरित है, हालांकि इसमें 'नेकेड-बाइक' वाले बेसिक आकार को बरकरार रखा गया है. इसके जाने-पहचाने 'बाइसन-बैक' फ्यूल टैंक को फिर से डिज़ाइन किया गया है, और इसकी हेडलाइट अब एक फुल-LED यूनिट है, जिसका डिज़ाइन खास रोबोटिक स्टाइल का है.

वहीं, इसके साइड पैनल सीट की तरफ बढ़ते हैं और इनमें डुकाटी शील्ड के साथ-साथ कंपनी की ऐतिहासिक बोर्गो पैनिगेल फैक्ट्री के कोऑर्डिनेट्स भी शामिल हैं. नई 2026 Monster ने प्रोडक्ट डिज़ाइन 2026 के लिए 'रेड डॉट डिज़ाइन अवॉर्ड' भी जीता है.

2026 Ducati Monster
2026 Ducati Monster (फोटो - Ducati India)

2026 Ducati Monster के इलेक्ट्रिकल फीचर्स
नई 2026 Monster में 6-एक्सिस IMU-बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक पैकेज दिया गया है, जिसमें कॉर्नरिंग ABS, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, डुकाटी व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और डुकाटी क्विक शिफ्ट 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इस बाइक में चार राइडिंग मोड – स्पोर्ट, रोड, अर्बन और वेट – मिलते हैं. इन्हें एक नए पेटल-शेप्ड जॉयस्टिक से कंट्रोल किया जा सकता है और इसकी जानकारी इसके 5-इंच के फुल-TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर दिखाई देती है.

बाइक की डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन 800x400 है और यह डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है, साथ ही क्रूज़ कंट्रोल भी एक रेडी-टू-यूज़ फ़ीचर के तौर पर मिलता है.

2026 Ducati Monster
2026 Ducati Monster (फोटो - Ducati)

Ducati प्रोटेक्ट मेंटेनेंस पैकेज
कंपनी अपनी नई Monster बाइक के साथ 'डुकाटी प्रोटेक्ट' पीरियोडिक मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट भी दे रही है. इसके 'Ducati Protect+' पैकेज की कीमत 30,999 रुपये है, जिसमें दो साल या 15,000km तक की कवरेज मिलती है, जबकि 'Ducati Protect Pro' की कीमत 54,999 रुपये है और इसमें कवरेज चार साल या 30,000 km तक बढ़ जाती है.

दोनों पैकेज में Ducati के असली पार्ट्स और डुकाटी-सर्टिफाइड टेक्नीशियन की सर्विस शामिल है. ब्रेक पैड, क्लच प्लेट और टायर जैसी चीज़ें इसमें शामिल नहीं हैं.