ETV Bharat / state

रेवाड़ी में ZEPTO वेयरहाउस में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, जांच जारी

रेवाड़ी में ZEPTO वेयरहाउस में आग लग गई. आग से 10 करोड़ का नुकसान हुआ है.

ZEPTO Warehouse Fire in Rewari
रेवाड़ी में ZEPTO वेयरहाउस में लगी भीषण आग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 11, 2026 at 11:17 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी: रेवाड़ी के राजेश पायलट चौक के पास स्थित ZEPTO ऑनलाइन डिलीवर वेयरहाउस में आज रात लगभग 3 बजे अचानक आग लग गई. वेयरहाउस में तैनात चौकीदार आजाद सिंह ने बताया कि, "उन्होंने धुआं उठते देख तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. देखते ही देखते आग ने पूरे वेयरहाउस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास का इलाका भयभीत हो गया."

दमकल विभाग की चार घंटे की मशक्कत: सूचना मिलते ही रेवाड़ी दमकल विभाग की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद लगभग 4 घंटे में आग पर काबू पाया. इस दौरान पुलिस के मॉडल टाउन थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. आग इतनी भीषण थी कि वेयरहाउस में रखा लगभग 10 करोड़ रुपए का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया.

ZEPTO वेयरहाउस में लगी भीषण आग (ETV Bharat)

वेयरहाउस और सामान की जानकारी: ZEPTO का यह वेयरहाउस बाईपास के पास स्थित है और मुख्य रूप से ऑनलाइन खाने-पीने की सामग्रियों की डिलीवरी करता है. आग लगने की वजह से वेयरहाउस का पूरा काम प्रभावित हुआ है. कंपनी के कर्मचारी भी सुबह जल्दी ही मौके पर पहुंचे, लेकिन अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

पुलिस और कंपनी की जांच जारी: मॉडल टाउन थाने के जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि, "आग लगने के कारण का पता नहीं लग पायाहै. जांच जारी है. फिलहाल वेयरहाउस की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है."

ये भी पढ़ें:यमुनानगर में अचानक धधकी ग्रैंड विटारा, खजूरी रोड पर खड़ी कार में अचानक लगी आग